व्रीड़ा

व्रीड़ा | Kavita Vrida

व्रीड़ा

(  Vrida )

खोया स्वत्व दिवा ने अपना,
अंतरतम पीड़ा जागी l
घूँघट नैन समाए तब ही,
धड़कन में व्रीड़ा जागी ll

अधर कपोल अबीर भरे से,
सस्मित हास लुटाती सी,
सतरंगी सी चूनर ओढ़े,
द्वन्द विरोध मिटाती सी,

थाम हाथ साजन के कर में
सकुचाती अलबेली सी,
ठिठक सिहर जब पाँव बढ़ा तो,
ठाढ़ी रही नवली सी ll

आई मन में छाई तन में,
चौक सिहर सब बंध गए l
हुआ गगन स्वर्णिम आरक्तिक,
खग कलरव सब बंध गए ll

चपल चमक चपला सी मन में,
मेरे मन को रोक लिया l
कैसे करूँ अभिसार सखी मैं,
उसने मुझको टोक दिया ll

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

आज की रात | Ghazal Aaj ki Raat

Similar Posts

  • अनुपम खेर | Anupam Kher par kavita

    “अनुपम” खेर ( Anupam Kher )  –> क्या उपमा दूँ मैं “अनुपम” की …….|| 1. हैं अनुपम जी खुशहाल बडे,इन्डस्ट्री मे नाम अमर उनका | सूट करे किरदार कोई भी,आवाज बुलंद हुनर उनका | है सिर पर हांथ माँ दुलारी का,आशीष सदा बरसाती है | खट्टी-मीठी सी नोक-झोंक,सबके मन को हर्षाती है | –> क्या…

  • इस्लाम का पैग़म्बर | Islam ka Paigambar

    इस्लाम का पैग़म्बर ( Islam ka Paigambar )   अल्लाह के हुक़्मरान से ये धर्म जिन्होंने बनाया, जिनके विचारों का ये धर्म इस्लाम है कहलाया। ईद मिलाद-उन-नबी पर्व उनकी याद में मनाया, जो मीठी-ईद एवं ईद-उल-फितर है कहलाया।। भारत संग कई देशों ने इसे धूम-धाम से मनाया, पैग़म्बर मोहम्मद साहब की याद सबको आया। मुख्यतः…

  • मेरी चाहत | Meri chaahat

    मेरी चाहत ( Meri chaahat )    परखने की कोशिश तो सभी ने की समझना किसी ने न चाहा गुजर गई जिंदगी इम्तिहान में मगर अब फर्क नहीं पड़ता की कौन क्या समझता है मुझे मैं स्वयं में सत्य निष्ठ हूं और संतुष्ट भी ना लोभ है ना उम्मीद की लालसा मिले सम्मान या अपमान…

  • मैं गीत नहीं गाता हूॅ | Main Geet Nahi Gata Hoon

    मैं गीत नहीं गाता हूॅ ( Main geet nahi gata hun )   शब्दों का खेल रचाकर, मन अपना बहलाता हूॅ। मैं गीत नहीं गाता हूॅ। कवि कर्म नहीं कुछ मानूॅ, रचनाधर्मिता न जानूॅ, भावों की धारा में बह सुख से समय बिताता हूॅ। मैं गीत नहीं गाता हूॅ। मन दूर जगत से जाता, आनन्द…

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

  • नियति चक्र | Kavita Niyati Chakra

    नियति चक्र ( Niyati Chakra )   टूट जाते हैं तारे भी लगता है ग्रहण चाँद और सूरज को भी बंधे हैं सभी नियति चक्र के साथ ही रहा यही नियम कल भी आज भी हो सकते हैं कर्म और धर्म झूठे परिणाम कभी गलत नहीं होता जीवंत जगत में मिले छुट भले प्रारब्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *