Keemat par Kavita

कीमत | Keemat par Kavita

कीमत

( Keemat ) 

 

बीस साल की कीमत उससे पूछो-
जिसनें पूरी नौकरी अकेंले रहकर निकाल दिया।
पन्द्रह साल की कीमत उससे पूछो-
जिसने एक ही रैंक में नौकरी निकाल दिया हो ।।

दस साल की कीमत उससे पूछो-
जिसके अब तक बच्चा-बच्ची नही हुआ हो।
पाँच साल की कीमत उससे पूछो-
जिसके पास डिग्रियां होने पर भी नौकरी न मिली।।

एक साल की कीमत उससे पूछो-
जो परीक्षा में अनुतीर्ण (फेल) हुआ हो।
तीन महीने की कीमत उससे पूछो-
जो रात-दिन खेत में मेंहनत करके ‌फसल उगाता।।

एक महिनें की कीमत उससे पूछो-
जिसे पिछले महिने तनख्वाह नही मिली।
एक सप्ताह की कीमत उससे पूछो-
जो बीमार अस्पताल में भर्ती रहा हो।।

एक घंटे की कीमत उससे पूछो-
जिसने किसी का इन्तजार किया हो।
एक मिनट की कीमत उससे पूछो-
जिसकी भागते भागते ट्रेन छूट गई हो।।

एक सैकेंड की कीमत उससे पूछो-
जो एक्सीडेंट से बाल-बाल बचा हो।
एक लाईक कमेंट की कीमत उससे पूछो-
जिसका वीडियो वायरल होते रह गया हो।‌

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पहला मिलन | Kavita Pahla Milan

 

Similar Posts

  • दहेज में मां | Dahej mein Maa

    दहेज में मां ( Dahej mein maa )    था एक लावारिस खा रहा था ठोकर दर बदर अनाथ था पता नही कौन थी मां कौन थे बाप एक दिन अचानक पढ़ाई के लिए प्रेरित किया एक दिन बन गया बड़ा अफसर लेकिन भूला नहीं अपने पिछले दिन आ रहे थे बार बार याद एक…

  • श्री हरि के अनन्त स्वरुप | Shree Hari ke Anant Swaroop

    श्री हरि के अनन्त स्वरुप ( Shree hari ke anant swaroop )    भाद्रपद शुक्ला-पक्ष की चतुर्दशी को करतें है व्रत, जिसके न आदि का पता न अंत का वो है अनन्त। सृष्टि की रचना किऐ भगवान हरि विष्णु इस दिन, करतें हम हर वर्ष इस दिन व्रत और पाते है मन्नत।। 14 लोकों का…

  • Hindi Kavita On Life | Hindi Kavita -मुसाफिर

    मुसाफिर ( Musafir ) … मुसाफिर तंन्हा हूँ मै, साथ चलोगे क्या, तुम  मेेरे। है मंजिल दूर, सफर मुश्किल , क्या साथ चलोगे मेरे। यही है डगर, एक मंजिल है तो फिर, साथ चलो ना, सफर कट जायेगा दोनो का, हमसफर बनोगे मेरे। … करेगे दुख सुख की बातें, बातों से खनक बढेगी। हमारे दिल…

  • राम वनवास | Ram Vanvas

    राम वनवास ( Ram Vanvas )   राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार दांपत्य जीवन अभिलाष, हर पल हर कदम संग संग । आरोह अवरोह भाव पथ, आत्मसात परस्पर रंग कंग । मिलन उत्कंठा दिव्य ज्योत, उर उत्संग नेह सलिल धार । राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार ।। जनक नंदनी नित वंदन, परिणय राम…

  • मन का डर | Man ka Dar

    मन का डर ( Man ka Dar )   चलते चलते न जाने कहाँ तक आ गये हैं, कामयाबी की पहली सीढ़ी शायद पा गये हैं, कुछ पाने का जूनून आँखों में है बसा हुआ मगर पहला क़दम रखूं कैसे डर ये सता रहा, ख़ुद पर इतना यक़ीन कभी किया ही नहीं, कुछ जीत लेने…

  • नीली छतरी वाला | Kavita Neeli Chatri Wala

    नीली छतरी वाला ( Neeli chatri wala )   नीली छतरी वाला बैठा, अपनी डोर हिलाता। कभी हिलोरे लेती नदिया, हिमखंड बहाता।   गर्म हवा जोरों से चलती, आंधी तूफान चलाता। गड़ गड़ करते मेघ गरजते, सावन में बरसाता।   मधुमास प्यारा लगे, सबके मन को भाता। जगतपति रक्षा करो हे नाथ जीवनदाता   पीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *