Keemat par Kavita

कीमत | Keemat par Kavita

कीमत

( Keemat ) 

 

बीस साल की कीमत उससे पूछो-
जिसनें पूरी नौकरी अकेंले रहकर निकाल दिया।
पन्द्रह साल की कीमत उससे पूछो-
जिसने एक ही रैंक में नौकरी निकाल दिया हो ।।

दस साल की कीमत उससे पूछो-
जिसके अब तक बच्चा-बच्ची नही हुआ हो।
पाँच साल की कीमत उससे पूछो-
जिसके पास डिग्रियां होने पर भी नौकरी न मिली।।

एक साल की कीमत उससे पूछो-
जो परीक्षा में अनुतीर्ण (फेल) हुआ हो।
तीन महीने की कीमत उससे पूछो-
जो रात-दिन खेत में मेंहनत करके ‌फसल उगाता।।

एक महिनें की कीमत उससे पूछो-
जिसे पिछले महिने तनख्वाह नही मिली।
एक सप्ताह की कीमत उससे पूछो-
जो बीमार अस्पताल में भर्ती रहा हो।।

एक घंटे की कीमत उससे पूछो-
जिसने किसी का इन्तजार किया हो।
एक मिनट की कीमत उससे पूछो-
जिसकी भागते भागते ट्रेन छूट गई हो।।

एक सैकेंड की कीमत उससे पूछो-
जो एक्सीडेंट से बाल-बाल बचा हो।
एक लाईक कमेंट की कीमत उससे पूछो-
जिसका वीडियो वायरल होते रह गया हो।‌

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पहला मिलन | Kavita Pahla Milan

 

Similar Posts

  • भुजंग भूषण कैलाशपति | Mahakal Kavita

    भुजंग भूषण कैलाशपति ( Bhujang Bhushan Kailashpati )    तेरे दर पर शीश नवाता बाबा तेरे मंदिर जाता हूं लोटा भर के जल चढ़ाऊं अर्पण करने आता हूं तेरा नाम जपूं निशदिन बाबा तेरा ध्यान लगाता हूं मंझधार में डूबी नैया शिव दिल का हाल सुनाता हूं हे कैलाशी तू अविनाशी शिव नीलकंठ महादेव डमरू…

  • होली का हुड़दंग | Poem on holi in Hindi

    होली का हुड़दंग ( Holi ka huddang )   होली में हुड़दंग मचाना, अच्छा लगता है। स्वर लहरी हो मस्ती भरी, गाना अच्छा लगता है।।   धमालों पर रसिया नाचे, स्वांग रचाते नर नारी। पिचकारी से इक दूजे को, रंग लगाना अच्छा लगता है।।   गौरी नित का काग उड़ाये, मेरो साजन कब घर आए।…

  • हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

    हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ( नर्मदा जयंती – गीतिका )   हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार । हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !! सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !! दे अपने वरदान…

  • मेरे प्रभु | Prabhu ki prathna Hindi mein

    मेरे प्रभु ( Mere prabhu )    आपके चरणों में थोड़ी जगह मुझे दे देना प्रभु, जीवनभर संग निभाना आप हमारे प्यारे प्रभु। सद्मार्ग मुझको दिखाना जीवन पथ पर हमेशा, कठिनाई एवं समस्याओं से उभारना मेरे प्रभु।।   ज़िन्दग़ी मेरी कठिन हो तो नैया पार लगा देना, भवसागर से पार प्रभु मुझको आप करा देना।…

  • डर | Darr

    डर ( Darr )    आखिर किस भुलावे में है आप सच बताएं क्या चाहते हैं आप चाहते हैं आजादी पर आजाद रहने से डरते हैं चाहते हैं स्वर्ग पर स्वर्गीय होने से डरते हैं सच बताएं ,क्या चाहते हैं आप चाहते हैं अपना बनाना पर अपना बनाने से डरते हैं समझाना तो चाहते हैं,…

  • अवसर | Avsar

    अवसर ( Avsar )    अतीत को हवा तो नही दी जाती पर,अतीत को भुलाया भी नही जाता उड़े हों वक्त के परखच्चे जहां उसे भी तो राख मे दबाया नही जाता माना बदलाव नियम है प्रकृति का तब भी तो ढलना ढालना होता है न चाहे यदि बदलना कभी एक तो दूसरे को भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *