खरीद खरीद कर थक गया हूं

खरीद खरीद कर थक गया हूं | Kavita Khareed Khareed kar

खरीद खरीद कर थक गया हूं

( Khareed khareed kar thak gaya hoon )

 

सेनेटाइजर खरीदा
खरीदा आक्सीमीटर
मास्क साथ में हैण्डवाश
लाया आयुष काढ़ा
तब जबकि आमदनी हुई आधा
पीया गिलोय तुलसी का रस
नारियल पानी भी ठसम ठस
कभी पैरासिटामोल
तो कभी खरीदा मल्टी विटामिन
कभी डेक्सामेथासोन एजीथ्रोमाइसीन ।
टीवी अखबार में जो जो बताया
सारे उपाय संसाधन खरीदे और अपनाया
फिर भी डर कोरोना का बार बार सताया
आरटी पीसीआर, एंटीजन कीट से जांच भी कराया
समझ कुछ नहीं आया
इस कोरोना ने आदमी से क्या क्या नहीं खरीदवाया ?
क्या क्या नहीं करवाया?
अभी और न जाने क्या क्या कराएगा?
ऐसे ही चलते रहा तो सबको मरवाएगा!
घर की बचत को लगी चपत,
अब तो रोटी दाल पर है आफत!
कभी कभी तो होती नहीं जीने की चाहत,
उठा लेता खुदा तो होती राहत।
खरीद खरीद कर थक गया हूं,
आम आदमी हूं ;
उद्योगपतियों के चंगुल में फंस गया हूं।
मुनाफा वसूली व्यवसायियों की बढ़ती जा रही है,
जमाखोरों की कोठियां चंद सालों में पिट जा रही है।
ये आज का दौर है,
गरीबों कोई ग्रह नया ढ़ूंढ़ो
अब यहां नहीं तुम्हारा ठौर है।

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

शर्मनाक स्थिति | Kavita

 

Similar Posts

  • सीख दे गई | Kavita Seekh

    सीख दे गई (Seekh De Gayi ) सूखी टहनी उड़ आई मेरे पास थी उसे कुछ कहनी बोली मुझे न काटा कर जरूरत भर मांग लिया कर मैं खुशी खुशी दे दूंगी नहीं हूं बहरी गूंगी सुनती हूं सब कुछ देखती हूं तेरे व्यवहार सहकर तेरे अत्याचार भी कुछ कहती नहीं इसका क्या मतलब दोगे…

  • Romantic Kavita | दरकार

    दरकार ( Darkar )   हमको  है  दरकार  तुम्हारी हर  शर्त  स्वीकार  तुम्हारी हमसफर हो जीवन पथ की तुझ पर हम तो है बलिहारी   एक जरूरी किस्सा हो तुम दिल की धड़कन हो प्यारी मेरे  जीवन का हिस्सा हो हमसफर  हो  तुम  हमारी   प्रेम   भरी   पुरवाई   हो झोंका मस्त  बहार  का सजा हुआ…

  • उगता सूरज | Kavita Ugta Suraj

    उगता सूरज ( Ugta Suraj )   उगता सूरज हम सबको बस यही बताता है! हार न मानें ढलके भी फिर से उग आना है!! विमुख नहों कर्मों से अपने कभी न हिम्मत हारें! एक दिन हम इतिहास रचेंगे जब दृढ़ प्रतिज्ञ हों सारे!! मोती पाता वही है जग में जिसको जोखिम भाता! कर्मों से…

  • नाकाम | Kavita Nakaam

    नाकाम ( Nakaam ) दुनिया की उम्मीदों पर खरा ना उतर सका मैं। ज़िंदा रहते खुद को मरा ना समझ सका मैं। अपने कद का अंदाज़ा सदा रहा मुझे। अफसोस है कि खुद से बड़ा ना बन सका मैं। एक उनके लिए, और दूसरा अपने लिए ऐसे दोहरे चरित्र का प्रहसन ना पहन सका मैं।…

  • श्रीगंगा-स्तुति

    श्रीगंगा-स्तुति (गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर)   जगत् पावनी जय गंगे। चारों युग त्रिलोक वाहनी त्रिकाल-विहारिणी जय गंगे।।   महा वेगवति, निर्मल धारा, सुधा तरंगिनी जय गंगे। महातीर्था, तीर्थ माता , सर्व मानिनी जय गंगे।।   अपारा, अनंता, अक्षुण्ण शक्ति, अघ-हारिणी जय गंगे। पुण्य-मोक्ष-इष्ट प्रदायिनि, भव-तारिणी जय गंगे।।   “कुमार”मन पावन करो ,शिव जटा…

  • सशक्त मैं समय हूँ

    सशक्त मैं समय हूँ वस्त्र मैं हूँ – अस्त्र मैं हूँ,शस्त्रों में शशक्त मैं हूं। धड़ कटे प्रलय मचे जो मैं रुकूं ना हो सके ये,समय मैं, समर्थ मैं जो रुकूं मैं ना हो सके ये। हो जाए संभव अगर यह बोलूं ना समय मैं खुदको,खंजरों-कटारों से जो सर्व शक्तिमानों से। बेड़ियों से जकड़ लो,तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *