He nath bacha lo

हे नाथ बचा लो | Kavita

हे नाथ बचा लो

( He nath bacha lo )

 

जग के सारे नर नारी
रट रहे माधव मुरलीधारी
यशोदा नंदन आ जाओ
मोहन प्यारे बनवारी

 

चक्र सुदर्शन लेकर प्रभु
नियति चक्र संभालो
कहर कोरोना बरस रहा
आकर नाथ बचा लो

 

उठा अंगुली पर गोवर्धन
बचा लिया गोकुल को
हर लो पीर हे श्री कृष्णा
तार लो मानव कुल को

 

पट क्या बंद किये जग के
सारे दरवाजे बंद हुए
सूनी सूनी सड़के सारी
क्रियाकलाप चंद हुए

 

प्रगति रथ के बनो सारथी
जन जन के सब कष्ट हरो
खुशियों के अंबार लगा
प्रभु महामारी अब नष्ट करो

 

दीनदयाल दया के सागर
अमृत रस बरसाओ अब
छाया है घनघोर अंधेरा
भगवन पीर मिटाओ अब

 

त्राहि-त्राहि का क्रंदन है
सांसों का सरगम गाता
कैसी लीला प्रभु विधना की
रक्षा करो हे भाग्य विधाता

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Ummeed Shayari in Hindi | उम्मीदों का साथ ना छोड़ो

Similar Posts

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

  • रूठे अल्फाज़ | Roothe Alfaaz

    रूठे अल्फाज़ ( Roothe alfaaz )   अल्फाज रूठ से गए मुझ से , मानो कहते हों खफा हू मै तुझसे गम ए दर्द सुनाऊं तो आंसू के मोती पलकों पर छलकते खुशियों के गीत सुनाऊं तो शहनाई कानों में बजाते यादों के पन्ने पलटकर देखू, तो होठों पर खामोशी बैठा देते यारी की महफिल…

  • अब मैं तुम्हें चाहने लगा

    अब,मैं तुम्हें चाहने लगा अंतरंग विमल प्रवाह, प्रीत पथ भव्य लगन । मृदुल मधुर चाह बिंब, तन मन अनंत मगन । निहार अक्स अनुपमा, हृदय मधुर गाने लगा । अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।। जनमानस व्यवहार पटल, सर्वत्र खनक सनक । परिवार समाज रिश्ते नाते, सबको हो गई भनक । हर घड़ी हर पहर मुझे,…

  • टीम इंडिया की जय हो | Team India ki Jay ho

    टीम इंडिया की जय हो ( Team India ki jay ho )    मिल के जो चलो साथ, हाथ गर रहें हाथ मंजिलें कभी भी कोई, दूर नहीं जाएंगी।। जितनी रुकावटें हैं, या कोई थकावटें हैं सामने से हट तुम्हें, राह को बताएंगी।। आखिरी प्रयास करो, नया इतिहास गढ़ो आज़ की ये गाथा सुनो, सदियां…

  • कैसे उड़े अबीर | Ude Abir

    कैसे उड़े अबीर ( Kaise Ude Abir )   फागुन बैठा देखता, खाली है चौपाल । उतरे-उतरे रंग है, फीके सभी गुलाल ।। ●●● सजनी तेरे सँग रचूँ, ऐसा एक धमाल । तुझमे खुद को घोल दूँ, जैसे रंग गुलाल ।। ●●● बदले-बदले रंग है, सूना-सूना फाग । ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले…

  • कुर्सी पर हक | Poem kursi par haq

    कुर्सी पर हक ( Kursi par haq )   दिल जिगर को तोल रहे, खुद को बाजीगर कहते। जनभावों संग खेल रहे हैं, मन में खोट पार्ले रहते।   वादों प्रलोभन में उलझा, खुद उल्लू सीधा करते। भ्रमित रहती जनता सारी, वो अपनी जेबें भरते।   कलाकार कलाबाजीयां, जादूगरी जिनको आती। नतमस्तक सारी दुनिया, उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *