Khilkhilaya Karo

खिलखिलाया करो | Khilkhilaya Karo

खिलखिलाया करो

( Khilkhilaya karo ) 

 

तलब इतनी न अपनी बढ़ाया करो,
दाग-ए-दिल न किसी को दिखाया करो।

गर्म आँसू हैं आँखों में देखो बहुत,
घुट -घुटके न जीवन बिताया करो।

अच्छे लोगों से दुनिया है भरी-पटी,
रोज संग में तू भी खिलखिलाया करो।

जाँ को बेचो नहीं, दिल को बेचो नहीं,
दिल दुखाने से पहले ही आया करो।

सिलसिला टूट सकता न सुख-दुःख का,
अपने लोगों को घर पे बुलाया करो।

जाम पीना है होंठों से पियो मगर,
जरुरत अपनी उन्हें न बताया करो।

खेलो तन्हाइयों के न हाथों कभी,
हाल-ए -दिल तो किसी को सुनाया करो।

कत्ल करती है आँखों से कूचे में वो,
उसकी नाज -ओ -अदा तू उठाया करो।

बुझ जाएगी एक दिन शमा साँसों की,
कमाई मेहनत की घर लाया करो।

उड़ रही हैं फिजाओं में तितली बहुत,
रंग उनके बदन का चुराया करो।

न मकां है चरागों का जहां में कोई,
तू हवा से न मिलके बुझाया करो।

लोग करते रफू मुफलिसी का सुनों,
मजाक यतीमों का तू न उड़ाया करो।

उम्रभर जागने की न दो तू सजा,
अपने पलकों में उसको सुलाया करो।

न सलीका है पीने -पिलाने का ये,
उसका आँसू पलक से उठाया करो।

तलब काँटों की जो भी हो पहले सुनों,
फूल हमदर्दी का ही बिछाया करो।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

दोहरा चरित्र | Dohra Charitra

Similar Posts

  • चुलबुली तेरी एक झलक | Kavita chulbuli teri ek jhalak

    चुलबुली तेरी एक झलक ( Chulbuli teri ek jhalak )   चुल्बुली  तेरी एक झलक के लिए बेकरार रहता हूं जिस्म मैं अपने शहर और दिल तेरे पास रखता हूँ न जाने क्या रिश्ता पनपता जा रहा है हम दोनो में तू मेरी है चुल्बुली मैं तेरा हूँ ऐसी अब आस रखता हूँ तेरे शहर…

  • बेटे का फर्ज | Poem bete ka farz

    बेटे का फर्ज ( Bete ka farz )   मां-बाप तीर्थ समान श्रद्धा से सेवा पूरी कीजिए पाल पोसकर योग्य बनाया दुख ना कभी दीजिए   बुढ़ापे की लाठी बन बेटे का फर्ज निभा लेना आशीषों से झोली भर पुण्य जरा कमा लेना   श्रवणकुमार सुकुमार पुत्र लेकर अंधे मां-बाप चारों धाम तीर्थ कराया सह…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

    कविताएंँ रहेंगी…… ( Kavitayen rahengi )    हृदय को संवेदना की कसौटी पर कसेंगी कुछ रहे न रहे कविताएंँ रहेंगी मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी, मुलाकातें ,जग की बातें, जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी कुछ  रहे न रहे …….कविताएंँ रहेंगी। भागते हुए वक़्त की चरितावली संघर्ष की व्यथा -कथा विकास की विरुदावली कभी शांँति की संहिता रचेंगी…

  • हमारी बेवकूफियां | Kavita

    हमारी बेवकूफियां ( Hamari Bewakoofiyaan )   सचमुच कितने मूर्ख हैं हम बन बेवकूफ हंसते हैं हम झांसा में झट आ जाते हैं नुकसान खुद का ही पहुंचाते हैं सर्वनाश देख पछताते हैं पहले आगाह करने वाले का ही मज़ाक हम उड़ाते हैं न जाने क्या क्या नाम उन्हें दे आते हैं शर्मिंदा हो आंख…

  • छत्रपती वीर शिवाजी महाराज | Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj

    छत्रपती वीर शिवाजी महाराज ( Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj )  मराठा साम्राज्य नींव से,हिंदुत्व का सिंहनाद हिंद पटल उन्नीस फरवरी, अद्भुत अनुपम भाव नवेला । वर्ष सोलह सौ पचास तद तिथि, वीर शिरोमणि अवतरण बेला । विदेशी विधर्मी आक्रांता पस्त, देख शिवाजी स्व शासन शंखनाद। मराठा साम्राज्य नींव से,हिंदुत्व का सिंहनाद ।। शिवनेरी दुर्ग पुनीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *