किराए की मस्ती | Kiraye ki Masti

किराए की मस्ती

( Kiraye ki masti )

 

खार ही खार बिखरे हैं चमन में

 मिलते नहीं फूल गुलाब के

सवालों की चादर में लिपटे हैं सभी

 मिलते नहीं उत्तर जवाब के

 साथ की जरूरत में आता नहीं साथ कोई

 निकल जाने पर वक्त के

 मिल जाते हैं हमदर्द  कई

मिलते हैं रिश्ते अपने पन के

 मगर उनमें कोई अपना नहीं होता

 बातों की फर्ज अदायगी है महज

हंस  तो लेते हैं मगर ,संग कोई नहीं रोता

 सब दिखावे के  सब्जबाग है  यहां

फूलों में खुशबू अब नहीं मिलती

 बनावट की सजावट का जमाना है

 सजती है झालर, दीप नहीं जलती

वह लेने दो अश्क भी आंखों से

 बेमुर्रवतों की बस्ती है यहां

 रहते हैं लोग खुदगर्जी में सभी

 किराए की सजती है मस्ती यहां

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/bojh-swabhiman-ka/

 

Similar Posts

  • चाहत | Chaahat

    चाहत ( Chaahat )    चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा ।…

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

  • शटर उठा दो | Kavita

    शटर उठा दो ( Shatar utha do )   मेरे ख्याल रूपी ब्रेड पे बटर लगा दो। दिल का बन्द है दुकान तुम शटर उठा दो।   मिला के नयन नयनों से यू आँखे चार कर लो। पनीर तल के रखा है कि तुम मटर मिला दो।   पुलाव बन रही ख्यालों में थाली लगा…

  • सीता हरण | Kavita sita haran

    सीता हरण ( Sita haran )   पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम मेरे भी प्रियतम…

  • कुदरत की आवाज | Kavita Kudrat ki Aawaj

    कुदरत की आवाज ! ( Kudrat ki aawaj )   कुदरत से छल करके कहाँ जाओगे, बहाया उसका आँसू तो बच पाओगे? कुदरत का सिर कुचलना मुनासिब नहीं, बचाओगे उसको तो दुआ पाओगे। जोशीमठ में जो मची है हाय – तौबा, क्या फजाओं को फिर से हँसा पाओगे? काटा पहाड़, बनाई हाट, सुरंग,सड़क, क्या फिर…

  • पावन पर्व हरितालिका तीज | Hartalika Teej Kavita

    पावन पर्व हरितालिका तीज ( Pawan parv hartalika teej  )    हरितालिका के पावन पर्व पर हर नारी की यही कामना, स्नेह प्यार मिलता रहे साथ निभाए सदा उसके सजना। अपने पति में देखती वो छवि राधा मोहन श्याम की, मांगती आशीष नाम अमर हो जैसे हुई सिया और राम की। शिव शिवा की पूजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *