Kitni Diwaren

कितनी दीवारें खड़ी करते हो | Kitni Diwaren

कितनी दीवारें खड़ी करते हो

( Kitni diwaren khadi karte ho )

 

जितनी दीवारें खड़ी करते हो उतनी ढहाना होगा।
घृणा को छोड़कर हमें परोपकार अपनाना होगा।

जितनी नफरत करते हो उतना प्रेम बहाना होगा।
किसी भटके हुए राही को भाई गले लगाना होगा।

जितने धरा पे जन्म लेते फिर उतनो को जाना होगा।
आना-जाना नियम सृष्टि अंतिम एक ठिकाना होगा।

जितनी उपलब्धि पाओ उतना संभल जाना होगा।
उड़ाने पंखों की जान से फिर धरा पे आना होगा।

जितने शब्द सुरीले प्यारे उतना ही मुस्काना होगा।
महफिल महक उठेगी प्यारा सा इक तराना होगा।

जितना लिया जमाने से उतना ही लौटाना होगा।
सब कुछ छोड़ खाली मुट्ठी इक दिन जाना होगा।

जितने विकार घट भरे उतने तजकर जाना होगा।
कंचन सी काया बने भाव सुमन बरसाना होगा।

जितना सुख चाहो मित्रवर उतना प्यार लुटाना होगा।
दिल की बस्ती में हंस हंसकर जीवन बिताना होगा।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मुस्कुरा कर यूं ना जाओ | Muskura kar Yoon na Jao

Similar Posts

  • वक़्त का पहिया | Waqt ka Pahiya

    वक़्त का पहिया ( Waqt ka pahiya )   वक्त का पहिया कभी न रूकता ये चलता ही रहता, सर्दी-गर्मी ऑंधी तूफ़ान यह बारिश में नहीं थकता। मेहनत करनें वालों को सदा मिलती यही सफ़लता, जिसमें है ये चार गुण वह हर दिल पर राज करता।। सबको आदर देता हो व विनम्रतापूर्वक बात करता, माफ़ी…

  • छोटा सा बस्ता | Kavita Chhota sa Basta

    छोटा सा बस्ता ( Chhota sa Basta )   मांँ मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे मांँ मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे बस्ता दिला दे मांँ,बस्ता दिला दे बस्ता ले जाऊंगी मैं स्कूल जाऊंगी मां मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे मां मुझे छोटा सा पेन दिला दे मां मुझे छोटा सा पेन दिला…

  • बंधु अपने दिल की सुन | Geet

    बंधु अपने दिल की सुन ( Bandhu apne dil ki soon )   चल राही तू रस्ता चुन, बंधु अपने दिल की सुन। बंधु अपने दिल की सुन,बंधु अपने दिल की सुन। अपनी धुन में बढ़ता जा, उन्नति शिखर चढ़ता जा। आंधी से तूफानों से, हर मुश्किल से लड़ता जा। हौसला करके बुलंद, गा मस्ती…

  • स्पृहा नीरव पथ पर, नेह अमिय स्पंदन

    स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन   उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा । कृत्रिमता विलोपन पथ, प्रस्फुटित नैसर्गिक भाषा। अंतर्नाद मंगल मधुर, नैतिकता…

  • गुमान | Kavita Gumnam

    गुमान ( Gumnam ) पहुँच जाओगे एवरेस्ट की उचाई तक नाप लोगे पाताल की गहराई भी पर, गिरने या डूबने पर बचाने वाले लोग भी हों ख्याल इस बात का भी रखना होगा हर मौसम अनुकूल नहीं होता हर कोई प्रतिकूल नही होता बनाकर चलते हैं जो उन्हे कुछ भी मुश्किल नहीं होता लहरों की…

  • नारी है अभिमान | Nari par dohe

    नारी है अभिमान ( Naari hai abhimaan )   नारायण की शक्ति का, नारी है अभिमान ! नारी है साक्षात इस, प्रकृति का अभियान !!   नारी का तप ही करे , पंच तत्व आव्हान कर प्राणों की सर्जना, जीवन का संधान !!   प्रकृति का साकार है , नारी ही उपमान उसमें होते समादृत,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *