Krishna Kavita Hindi

कृष्ण | Krishna Kavita Hindi

कृष्ण

( Krishna ) 

 

सूर्य से चन्द्र में आए कृष्ण,
बाल रूप दिखाए कृष्ण।
काल-कोठरी में लिए जनम,
माखन, माटी खाए कृष्ण।

ब्रह्मांड दिखाए यशोदा जी को,
नन्द की गाय चराए कृष्ण।
राधा -मीरा दोनों ने चाहा,
प्रेम की ज्योति जलाये कृष्ण।

एक दरस दीवानी, एक प्रेम दीवानी,
प्रीति का स्वाद चखाए कृष्ण।
प्रेम से जग में बड़ा नहीं कुछ,
साग विदुर घर खाए कृष्ण।

मोर- मुकुट सोहा सिर उनपे,
गोपियों की चीर चुराए कृष्ण।
अधरों के बीच टिकाकर मुरली,
किसको नहीं नचाए कृष्ण।

रास रचाए गोपियों के संग,
उनके दिल में समाए कृष्ण।
हुआ था मोहित कामदेव जब,
मदन मोहन कहलाये कृष्ण।

शंख, चक्र, पद्म, गदा लेकर,
देखो प्रगट हुए थे कृष्ण।
देवकी ने उन्हें जन्म दिया,
सूप में गोकुल आए कृष्ण।

बाट जोह रही थी यमुना मैया,
चरण उन्हें छुवाये कृष्ण।
इंद्र का घमंड तोड़ने खातिर,
गोवर्धन पहाड़ उठाए कृष्ण।

चीरहरण जब किया दुःशासन,
द्रौपदी की लाज बचाए कृष्ण।
उठ, नारी अब उठा गांडीव,
न जाने कब आएँ कृष्ण ?

अमन-शांति न समझा दुर्योधन,
महाभारत कराए कृष्ण।
गीता का ज्ञान दिए अर्जुन को,
धर्म धरा पे लाए कृष्ण।

राजसूय में उठाकर पत्तल,
हर काम श्रेष्ठ बताए कृष्ण।
होना है जो वो होकर रहेगा,
विधि का विधान दिखाए कृष्ण।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/diya/

Similar Posts

  • ए दिल सुन जरा

    ए दिल सुन जरा   1 उसकी यादों में दिन कटता उसके ख़्वाबों में रातें कटती ए दिल सुन जरा तू भूल जा उसको ज़रा 2 जो तेरा नहीं हुआ है उसको क्या याद करना भला ए दिल सुन ज़रा तू भूल जा उसको ज़रा 3 किया था वादा उसनें साथ निभाने का कभी और…

  • जीना मरना | Kavita Jeena Marna

    जीना मरना ( Jeena Marna )   घुट घुट कर जीने से मरना बेहत्तर घुटने टेक कर जीने से मरना बेहत्तर अकेले आये हो आज़ाद बन कर जीना ग़ुलाम बन कर जीने से मरना बेहत्तर सिर ऊंचा कर जीओ अदब एह़तराम से बेज़मीर बन कर जीने से मरना बेहत्तर पराये मह़ल से अपनी झुग्गी झौंपड़ी…

  • यह मुझको स्वीकार नहीं | Kavita Yah Mujhko

    यह मुझको स्वीकार नहीं ( Yah mujhko swikar nahin )   निज पथ से विचलित हो जाऊं यह   मुझको   स्वीकार    नहीं पहन   बेड़ियां   पग  में  अपने झुकने     को     तैयार    नहीं। देख   नीर  बहती  आंखों  में क्रोध   शीर्ष   चढ़  जाता   है आंख  मूंद   कैसे  सह  जाऊं सहन   नहीं    हो   पाता  है। लुटे   अस्मिता   ठीक   सामने क्या  …

  • ये सारे सतरंगी रंग | Kavita Ye Sare Satrangi Rang

    ये सारे सतरंगी रंग ( Ye Sare Satrangi Rang )   खुशी में डूबे रंग खिलखिला रहे हैं, इतने सारे सतरंगी रंग, कि पुष्प भी चुरा रहे है रंग, आज तितलियों के लिये। जब कोई मिलता है अपना, एक रंग, दूसरे रंग से, तब परिवर्तित हो जाता है, उसका रंग पहले से। कितने सारे रंग…

  • इन्वेस्टमेंट | Investment

    इन्वेस्टमेंट ( Investment )    स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट में बड़ी रिस्क होती है, किंतु हिंदी में निवेश में ज्ञान में वृद्धि होती है। एक ही शब्द के अलग-अलग मायने नज़र आते हैं, पर्यायवाची समानार्थी शब्दों में हम खो जाते हैं! तुकांत अतुकांत कहानी कविता ग़ज़ल लिखते हैं, दोहा छन्द चौपाई लेख धनाक्षरी में भी मन…

  • जीवन एक संगीत | Kavita Jeevan ek Sangeet

    जीवन एक संगीत ( Jeevan ek Sangeet ) प्रकृति की कण-कण में है संगीत। जीवन के हर क्षण क्षण में है संगीत। वर्षा की गिरती बूंदों में संगीत। बादलों की गर्जनों में संगीत। सर सर बहती हवाओं में संगीत। साज और सुरों के बिना सुना है संसार। मधुर स्वर बहती बांसुरी और सितार में संगीत।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *