Laghu Natika

टीन का चश्मा | लघु नाटिका

टीन का चश्मा

( Laghu Natika )

( पति कुर्सी पर बैठे किताब पढ़ रहे हैं , पत्नि चाय लेकर आती है , चाय रखकर साड़ी के पल्लू से पसीना पोंछते हुए कुर्सी पर बैठती है )

पति – ( किताब में नज़र गड़ाए चाय का कप उठाते हुए ) कितना लिया ?
पत्नि – अखबार देखा ?
पति – क्या पास होने की उम्मीद है ?
पत्नि – डेढ़ किलो ।
पति – देखा था ।
पत्नि – लग तो रहा है इस बार ।
पति – कल नहीं मिली थी ।
पत्नि – बुखार था उसे , दवाई दे दी थी ।
पति – कुछ विशेष नहीं है ।
पत्नि – कल रात को देर तक पढ़ाई की थी ।
पति – चलो , समय तो मिला ।
पत्नि – पड़ोसी हमारी जमीन पर नव निर्माण कर रहा है ।
पति – पानी ज्यादा मिला रहा है आजकल ।
पत्नि – हो रहा है अभी तो ।
पति – गलती से छप गया होगा ।
पत्नि – बहुत काम पड़े हैं ।
पति – टोकना उसे ।
पत्नि – कुछ तो सच है ।
पति – परिणाम आने पर ही पता चलेगा ।
पत्नि – आज तो मिल गई ।
पति – बोल , पड़े पड़े ही पढ़ ले ।
पत्नि – कल टोका था , मना कर रहा है ।
पति – कुछ भी लिख दिया , मान लिया सच ।
पत्नि – नहीं माना तो दूसरे से लगा लेंगे ।
पति – काफी समय से बातचीत चल रही है ।
पत्नि – हो जाएगा , अगली साल देख लेंगे , हो जाएगा ।
पति – देखने में तो ईमानदार लगता है ।
पत्नि – कब तक चलेगी ?
पति – या उठकर घूम आए ।
पत्नि – मान जाएगा ?
पति – चल रही है मतलब चल रही है ।
पत्नि – अभी आराम कर लेने दो , फिर तो पिसना ही है ।
पति – यानि , आज तो मिल जाएगी ।
पत्नि – मतलब ?
पति – मतलब , कहा न चल रही है ।
पत्नि – उसे , खाने में पौष्टिक वस्तुएं देनी हैं ।
पति – अगर नहीं माने तो मैं बात करूं ?
पत्नि – कुछ काजू-बादाम वगैरह खिलाओ ।
पति – फिर भी भला तो है ।
पत्नि – कब तक चलेगा ?
पति – अंग लगे तब तो ।
पत्नि – हमें दिखाई क्यों नहीं देता ?
पति – थोड़ा तो चलता है ।
पत्नि – लगता है उठ गया ।
पति – दिखता है , क्या करें ?
पत्नि – मुँह धो रहा है ।
पति – चलो छोड़ो , मान जाएगा ।
पत्नि – रोकते क्यों नहीं ?
पति – क्योंकि हमने लगा लिया है टीन का चश्मा ।

?

 शायर: गुस्ताख हिन्दुस्तानी

( बलजीत सिंह सारसर )
दिल्ली

यह भी पढ़ें : –

मेरा सुकुं | Gustakh poetry

Similar Posts

  • मूंछ का एक बाल | Natika Moonch ka Ek Baal

    पात्र परिचय :1) मंजू आयु 23 वर्ष।2) विदेश बाबू आयु 24 वर्ष।3) साहूकार”बा” ( बिजनेस पार्टनर ) आयु 35 वर्ष ।4) सुभाष राणा आयु 28 वर्ष ।5) मीना आयु 18 वर्ष। मंच व्यवस्था : अस्पताल। कुछ औरतें (राजपूतानी लहंगा चोली, चुनरी एकदम पतली व पारदर्शी) आदमी ( सफेद धोती , कुर्ता, पगड़ी पहने हुए) बैठे…

  • राम का राजतिलक | Ram ka Rajtilak

    राम राजतिलक : आलेख ( Ram Rajtilak ) राजा दशरथ ने अपने श्वेत केशों को देखकर कहा कि अब मैं वृद्ध हो गया हूं। राम अब युवा हो गए हैं। राम में राज सिंहासन संभालने व शासन की बागडोर चलाने के सभी गुण है। मेरी राय में राम अयोध्या ही नहीं अपितु तीनों लोकों का…

  • ए.आई.लेस युवा बाबा | नाटिका

    पात्र परिचय 1) रिच मनन्त बाबा ( ब्वॉय) – आयु 25 वर्ष। 2) 5 ए. आई . ( आर्टिफिशियल इंटेलि टिजेंट) महिला रोबोट। 3) 1 ए. आई. ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट)पुरुष रोबोट। 4 ) इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार (दुकानदार ए. आई. मेकर)- आयु 30 वर्ष। 4) 1 ग्रामीण आदमी- आयु 30 वर्ष। 5) 1 ग्रामीण गायक ।…

  • जी ले | नाटिका

    पात्र परिचय :1) समाज सुधारक कम बिजनेसमैन धर्म बिश्नोई जी उम्र 40 वर्ष2) एस.पी उम्र 35 वर्ष3) पुलिस कमिश्नर उम्र 50 वर्ष4) ओटा (अफ्रीकी विद्यार्थी ) उम्र 20 वर्ष5) जयंती (मणिपुरी विद्यार्थी) उम्र 20 वर्ष6) किशोरी( विलेज गर्ल) उम्र 21वर्ष7) सुशील (विद्यार्थी ) उम्र 21 वर्ष8) नव्या (वर्किंग गर्ल) उम्र 25 वर्ष9) मधु (वर्किंग बॉय)…

  • वसुधैव कुटुंबकम् | Natak Vasudhaiva Kutumbakam

    पात्र परिचय : 1) राष्ट्रपति महोदया : उम्र 55 वर्ष। 2) मुख्यमंत्री : उम्र 45 वर्ष। 3) एजुकेशन मिनिस्टर : उम्र 42 वर्ष । 4) रामू ,कालू ,रीता, लीना : उम्र 25 से 30 वर्ष। 4) अंग्रेजी टीचर रॉक्सन उम्र 40 वर्ष । 5) हिंदी टीचर : मोहन कुमार – उम्र 45 वर्ष । 6)…

  • सनातन | नाटिका

    पात्र परिचय : पात्र परिचय : गुरुजी  उम्र 72 वर्ष । पंडित जी उम्र 50 वर्ष भंते जी उम्र 52 वर्ष। एंकर उम्र 28 वर्ष विद्यार्थी राहुल उम्र 26 वर्ष। विद्यार्थी रमेश चतुर्वेदी उम्र 28 वर्ष। विद्यार्थी सागर वर्मा उम्र 27 वर्ष। विद्यार्थी जितेंद्र चव्हाण (मराठी) उम्र 28 वर्ष। विद्यार्थी (रजनी डांगे) उम्र 26 वर्ष।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *