Poem darakht ka dard

दरख़्त का दर्द | Poem darakht ka dard

दरख़्त का दर्द

( Darakht ka dard )

 

मैंने पूछा पेड़ प्यारे तुम हमें शीतल छाया देते हो
प्राणवायु जीवनदायिनी जीवन रक्षा कर लेते हो

 

बोला पेड़ पीढ़ियों से हम परोपकार करते आए
दर्द सहा जाने कितना किंतु बोल नहीं हम पाए

 

अंधाधुंध कटाई कर दी नर को लालच ने मारा है
आओ पेड़ लगाओ मिलकर कितना प्यारा नारा है

 

हरे पेड़ को काट काट कितना प्रदूषण फैला देते
जीवनदाता को भी पीड़ा आखिर क्यों पहुंचा देते

 

हम बहारों के संवाहक बन घने मेघों को लाते हैं
उमड़ घुमड़कर काले बादल वर्षा जल बरसाते हैं

 

फल फूल हरियाली से सुंदर सी धरा लहराती है
उर उमंगे ले हिलोरे चमन कलियां महकाती है

 

वृक्ष लताओं से ही वादियां सुंदर सी प्यारी लगती
धानी चुनरिया ओढ़कर जब धरा मोहक सजती

 

निज स्वार्थ के वशीभूत मत पेड़ों को काटो प्यारे
पेड़ लगाकर प्रकृति का सुख सबको बांटो प्यारे

 ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बेटे का फर्ज | Poem bete ka farz

Similar Posts

  • व्यवहार में सुधार जरूरी बा ! ( भोजपुरी भाषा में)

    व्यवहार में सुधार जरूरी बा ! ( भोजपुरी भाषा में) ***** पहिर के हमरे झमकावेलू, आ# हमरे के आंख देखावेलू। कमरिया लचकावेलू, अंखियां मटकावेलू। रही रही धमकावेलू, जान के महटियावेलू। पुकरलो पर ना आवेलू, सुन के अंठियावेलू। घड़ी घड़ी दु चार बातो सुनावेलू, बड़ा हमके सतावेलू। हो शालू! तू त# बाड़ू बड़का चालू? झट दोसरा…

  • संसय | Kavita

    संसय ( Sansay )   मन को बाँध दो दाता मेरे,मेरा मन चंचल हो जाता है। ज्ञान ध्यान से भटक रहा मन,मोह जाल मे फंस जाता है।   साध्य असाध्य हो रहा ऐसे, मुझे प्रेम विवश कर देता है। बचना चाहूं मैं माया से पर, वो मुझे खींच के ले जाता है।   वश में…

  • फेसबुक | Facebook par Kavita

    फेसबुक ( Facebook ) फेसबुक ,सामाजिक संवाद का अवतार वर्तमान समय प्रौद्योगिकी, मनुज जीवन अभिन्न अंग । भौगोलिक सीमाएं विलोपित, वसुधैव कुटुंबकम् मंत्र संग । मार्क जुकरबर्ग परम योगदान, श्री गणेश बेला दो हजार चार । फेसबुक, सामाजिक संवाद का अवतार ।। अभिव्यक्ति प्रस्तुति अनंत अवसर, लेख कहानी कविता माध्य । वीडियो रील अनूप युक्ति,…

  • हमारा पर्यावरण | Kavita Hamara Paryavaran

    हमारा पर्यावरण ( Hamara Paryavaran )   मान रखो पर्यावरण का, करो प्रण वृक्षारोपण का, तभी प्रकृति मुस्काएगी, जीवन मे खुशियाॅ लाएगी, पेंड़ पौधे फल फूल क्यारियों से, वन बाग उपवन वाटिका विभूषित हो, नदी झरने ताल समुन्दर स्वच्छ हो, हमारा पर्यावरण दूषित न हो, स्वच्छ साफ धरा रहे, कानन हरा भरा रहें, पर्वत प्रहार…

  • तुम बिन अधूरा प्रेम

    तुम बिन अधूरा प्रेम आंखों में भरा घना सा अंधेरा,पर तुम्हारे बिना मैं सो ना सका। दिल में बंद असह्य पीड़ाओं का समंदर,फिर भी उछलती लहरों जैसा रो ना सका। कमी रह गई शायद मेरे प्यार में कुछ,जो ईश्वर ने जुदा कर दिया हमें। टूटकर बिखर गया हमारे इश्क का हार,शिद्दत से संभाले हुए एहसासों…

  • Shiksha Kavita | Shiksha Par Kavita | Poem On Shiksha -शिक्षा

    शिक्षा ( Shiksha )   जगत में शिक्षा है आधार। शिक्षा बिना धुंध सा जीवन शिक्षा मुक्ती द्वार।। जगत में० ।। अनपढ़ मूढ़ निरक्षर क्या -क्या शव्द बुलाये जाते, इन  लोगों  से  भेड़  बकरियां  पशु चरवाये जाते, पढ़ें – लिखे मुट्ठी भर लोग तब करते अत्याचार।। जगतमें० ।। शिक्षा बिना न मिले नौकरी दर-दर ठोकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *