माँ का भय

माँ का भय

माँ का भय

मैंने बेटा जना
प्रसव पीड़ा भूल गयी

वह धीरे-धीरे हँसने-रोने लगा
मैंने स्त्री होना बिसरा दिया

उसने तुतली भाषा में माँ कहा
मैं हवा बनकर बहने लगी

वह जवान हुआ
मैं उसके पैरों तले की मिट्टी वारती फिरूँ

उसके सिर सेहरा बंधा
मुझे याद आया
मैं भी एक रोज ब्याहकर आयी थी
इसके पिता संग

कुछ दिनों बाद मैंने जाना
ईश्वर अरूप है
और सारे पौधे
बिन पानी सूख गए हैं

नहीं सोचती कि आसमान से
कोई देवदूत उतरेगा

नहीं आँकना चाहती
जीवन के आँकड़े

मुझे कुछ पतझड़ और देखने हैं
उसके बाद एक अंतहीन बसंत
होगा मेरे चारों ओर

नहीं सोचती
कि मेरे मरने के बाद
बेटा क्या करेगा…..?

वह जानता होगा
हर सुबह
शाम में ढल जायेगी

मैं उस दिन से डरती हूँ
जब मेरा पोता
अपने पिता को छोड़कर दूर जायेगा

और उसे पहली बार अहसास होगा
किसी को अकेला छोड़कर जाने का दुःख
कितना जानलेवा होता है

उस दिन वह रह-रहकर
माँ को ज़रूर याद करेगा ।

जसवीर त्यागी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हे भारत की बेटियों | Hey Bharat ki Betiyon

    हे भारत की बेटियों ( Hey Bharat ki Betiyon )    हे भारत की बेटियों मत मांग करो महंगी साड़ियों और जेवरों की ये कोमल कलाइयां किसी घर की सोहबत बने उससे पहले तुम मांग लेना अपने हिस्से की पढ़ाई और चूड़ियों की जगह हाथों में कलम तुम देखती हो किसी दूसरे घर में अपने…

  • अलविदा सर्दी | Poem alvida sardi

    अलविदा सर्दी (  Alvida sardi )     आ गया मधुमास सुहाना चली मस्त बयार सर्दी को अलविदा कहने लगे सब नर नार   फागुन महीना आ गया खिलने लगी धूप भी ठंड गायब हो गई कलियां खिली अनूप सी   धुंध कोहरा ओस सारे अब छोड़ चली पुरवाई खुशबू फैली बागानों में महक उठी…

  • विवाह संस्कार

    विवाह संस्कार सात फेरे लेकर हम दोनों मिले,एक दूसरे के साथ जीवन का संगम बनाएं,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकले। विवाह के बंधन में बंधने से ना डरें,एक दूसरे के साथ जीवन की यात्रा पर चलने का वचन दें,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकलने का वचन दें। सात फेरे लेकर हम…

  • पूजे जाते हैं | Puje Jate Hain

    पूजे जाते हैं ( Puje Jate Hain ) कहीं भगवान वना पूजे जाते हैं पत्थर।कहीं ठोकर दर ठोकर खाते हैं पत्थर। लिखे थे उसकी किस्मत में शायद पत्थर।तभी लोगों ने मिलकर उसे मारे पत्थर। मिले जो गले आ कर उसने भी नहीं गिला।शिकवा उनसे नहीं हाथ में थे जिनके पत्थर। ख्वाबों में डूबी झील को…

  • सुहाग | Suhag kavita

    सुहाग ( Suhag )     बिंदिया पायल बिछिया कंगन सुहागन श्रृंगार है। सिन्दूर पिया मन भाये बढ़ता आपस में प्यार है।।   मंगलसूत्र सुहाग प्रतीक चेहरा चांद सा दमके। चूड़ियों की खनक में सितारा सौभाग्य चमके।।   सदा सलामत रहे सुहाग अनुराग उमड़ता है। प्रेम भरे पावन रिश्तों में प्यार दिलों में बढ़ता है।।…

  • माता की भूमिका | Kavita Mata ki Bhumika

    माता की भूमिका माता ही हमारी जान-प्राण-शक्ति, हम उनके जिगर के टुकड़े। माता की भूमिका अनुपम,अद्भुत। माता जी के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं जीवन में। मां की कारीगरी,कला-कौशल से बच्चे सफल ,जिंदगी में मुस्कान। बच्चों के लिए ही समर्पित जीवन। क्योंकि हम रहते एक मिट्टी का पुतला, माँ ही उसमें सार्गर्भित गुण…

2 Comments

Leave a Reply to Chander Datt Sharma Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *