Maa ke Uper Kavita

मां तुम बहुत याद आती हो | Maa ke Uper Kavita

मां तुम बहुत याद आती हो

( Maa tum bahut yaad aati ho ) 

 

पहले मेरी एक मामूली सी छींक पर तुम चिंतित हो जाती थी,

डांट डपटकर घरेलू नुस्खों के साथ कड़वी दवा पिलाती थी,

अब कोई नहीं जो तबियत पूछे मेरी,

मां तुम बहुत याद आती हो।

कहीं आते जाते हर बार मुझे पूछा करती थी,

नहीं दिखता घर में तो तुम चिंता करती थी,

रात में बाहर घूमने से मना भी करती थी,

मां तुम बहुत याद आती हो।

खाना खाते वक्त कान तुम्हारी आवाज सुनने को तरसते हैं,

नहीं सुनकर तुम्हारी आवाज मेरे आंसू बरसते हैं,

अब वो मधुर आवाज बस यादों में है,

मां तुम बहुत याद आती हो।

काश तुम नहीं जाती मां मैं अकेला नहीं होता,

याद करते हुए तुमको मां मैं यूं नहीं रोता,

क्यों छोड़ गई मुझको तुम मां,

मां तुम बहुत याद आती हो।

याद में तेरे आंचल के ये सिर झुका हुआ रहता है,

जीवन में सबकुछ होकर भी कुछ खाली सा लगता है,

सब दोबारा मिल सकते हैं पर मां नहीं मिल सकती,

मां तुम बहुत याद आती हो।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/dosti/

Similar Posts

  • पगडंडी | Hindi kavita

    पगडंडी ( Pagdandi )   पगडंडी वो रस्ता है, जो मंजिल को ले जाती है। उबड़ खाबड़ हो भले, मन को सुकून दिलाती है।   शहरों की सड़कों से ज्यादा, प्यारी लगे पगडंडी। प्रदूषण का नाम नहीं है, बहती हवा ठंडी ठंडी।   पगडंडी पर प्रेम बरसता, सद्भावो की धारा भी। हरी भरी हरियाली से,…

  • जिजीविषा सदा विजयंत | Jijeevisha

    जिजीविषा सदा विजयंत   मानव जन्म सृष्टि पटल, अलौकिक अनुपम छवि । देवत्व प्रभा मुखमंडल, ओज पुंज सदृश रवि । स्नेह दया सहयोग मूल, सदा गमन नैतिकता पंत । जिजीविषा सदा विजयंत ।। दुःख कष्ट सम धूप छांव , प्रति पल परिवर्तन कारी । सुख आनंद नेह संविदा, धर्म आस्था अंतर धारी । जीव जंतु…

  • नयकी सरकार कुछ ना कुछ करी!

    नयकी सरकार कुछ ना कुछ करी! ******** खांटी बा बिहारी जल्दी हार न मानी कइले बा पूरी तैयारी विपक्ष में बैठी लेकिन सांस चैन के ना लीही सरकार के नाक में दम क# दीही विपक्ष बा मजबूत! एने ओने करे के# ना दीही छूट ना होखे दीही जनता के कमाई के लूट! मजबूरी हो जाई…

  • मेरी कलम से | डॉ. बी.एल. सैनी

    सप्ताह के सात रंग सोमवार का सूरज संग नया उत्साह लाए,आलस्य मिटे, कर्म का दीप जगमगाए।जीवन की डगर पर पहला कदम बढ़े,सपनों का कारवां उम्मीद से जुड़े। मंगलवार ऊर्जा का संचार करे,परिश्रम की ज्योति हर ओर भर दे।कठिन राहें भी सरल बन जाएं,साहस से हर मंज़िल कदमों में आएं। बुधवार का दिन सिखाए सादगी,ज्ञान की…

  • हे कृष्ण मुरारी | Hey Krishna Murari

    हे कृष्ण मुरारी  ( Hey Krishna Murari ) हे!कृष्ण मुरारी तुम्हें फिर इस धरा पर आना होगा छोड़ बाँसुरी की मधुर तान व्यभिचारी दुःशाशनों से द्रोपदी का चीर बचाना होगा नारी आज अबला नहीं सबला है ये अहसास उन्हें कराना होगा उनके भीतर काली और दुर्गा के स्वरूप से रूबरू कराना होगा स्त्री की इज्जत…

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *