Pagdandi Hindi kavita

पगडंडी | Hindi kavita

पगडंडी

( Pagdandi )

 

पगडंडी वो रस्ता है, जो मंजिल को ले जाती है।
उबड़ खाबड़ हो भले, मन को सुकून दिलाती है।

 

शहरों की सड़कों से ज्यादा, प्यारी लगे पगडंडी।
प्रदूषण का नाम नहीं है, बहती हवा ठंडी ठंडी।

 

पगडंडी पर प्रेम बरसता, सद्भावो की धारा भी।
हरी भरी हरियाली से, गांव लगता प्यारा भी।

 

पगडंडी की चर्चा होती, संसद के गलियारों में।
पगडंडी पर पले हुए, चेहरे दमके सितारों में।

 

आज साक्षी बनी हुई है, उन्नति और विकास की।
मानवता गायब हुई, मानवीय मूल्यों के ह्रास की।

 

संस्कार सड़कों पर आए, चकाचौंध के कायल है।
बंटवारे की जद्दोजहद में, पगडंडी भी घायल है।

 

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चांद तू जल्दी आना | Karwa Chauth Special

Similar Posts

  • परिंदा | Parinda

    परिंदा ( Parinda )    हवा न दो उन विचारों को जो लगा दे आग पानी मे जमीन पर खड़े रहना ही आकाश को छू लेना है… सीढियां ही पहुचाती हैं हमे उछलकर गगन नही मिलता भुला दो कुछ पन्नों को तुम हर पन्नों मे जीवन नही मिलता.. अंगुलियों को देख लिया करो जान लोगे…

  • मेरा भारत सबसे प्यारा | Kavita Mera Bharat Sabse Pyara

    मेरा भारत सबसे प्यारा ( Mera Bharat Sabse Pyara ) विश्व पटल गुरु पदवी, उद्गम स्थल सनातन धर्म । ऋषि मुनि वृंद तपोभूमि, श्रम निष्ठता सफलता मर्म । नैसर्गिक सौंदर्य मनभावन, परिवेश मानवता उन्मुख सारा । मेरा भारत सबसे प्यारा ।। अनूप संस्कृति स्नेहिल छटा, मर्यादा परंपरा जीवन दर्शन । तीज त्यौहार व्रत मनोरमा, रग…

  • पावन प्यार साथिया | Pawan Pyar Sathiya

    पावन प्यार साथिया ( Pawan pyar sathiya )    अधरों से ही बहती है मधुर रसधार साथिया। लबों से ही झलकता है पावन प्यार साथिया। मुस्कुराता चेहरा तेरा लगता है खास साथिया। तेरे गमों का हो जाता हमको एहसास साथिया। जुड़े हैं दिलों के तार दिल से हर बार साथिया। तुमसे ही मिलकर बने सुंदर…

  • महामाया कालिका | Mahamaya Kalika par Kavita

    महामाया कालिका ( Mahamaya kalika )    दुःख-कष्टों को माॅं काली तुरन्त दूर कर देती, नौकरी व्यापार और धन समस्या मिटा देती। सभी से है वह शक्तिशाली और प्रभावशाली, किसी भी काम का वह शीघ्र परिणाम देती।। जगदम्बे की महामाया भी कहते है जिसको, लाल वस्त्र व लाल आसन भाते है जिसको। सामान्य पूजन तंत्र…

  • राम विवाह | Ram vivah kavita

    राम विवाह ( Ram vivah : kavita )   टूट चुका धनुष शिव का तोड़े रामचंद्र अवतारी है सीताजी का हुआ स्वयंवर हर्षित दुनिया सारी है   देश देश से राजा आए दरबार भर गया सारा था धनुष उठा सके नहीं जो शिव शक्ति से भारी था   विश्वामित्र कहे राम से सब जनक राज…

  • बाल सखा हम | Baal Sakha

    बाल सखा हम ( Baal sakha hum )    छोड़ो – तोड़ो बंधनों को, आज जीने दो हम दोनों को। बालसखा हम मिलकर, छप्प-छप्पाई मचाएँगे। पानी का गीत गाएंँगे, बूँदों को भी साथ नचाएंँगे। ये हमारे मस्ती भरे रस्ते, किसी की परवाह हम कहांँ करते। बूंँदों में भीगने का आनंद, घर जा कर बताएंँगे ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *