Mahadev par kavita

देवों के देव महादेव | Mahadev par kavita

देवों के देव महादेव

( Devon ke dev mahadev )

 

 

दर्शन तो करके ही जाऐगे चाहे बाधाएँ हो कही,

टूटकर बिखरना तो हमने  कभी सीखा ही नही।

भोले को पाने के लिए  शोले का रास्ता ही सही,

प्रसाद भांग ही मिले बिना दर्शन जाऐगे ही नही।।

 

लक्ष्य नही मिलता है उनको जो निराश हो जाते,

कठिनाइयों एवं परेशानियों से ही हार मान लेते।

लक्ष्य पाने के लिए लड़ना पड़ता काली रातों से,

और वही लोग  तकलीफ़ पाकर मंजिल छू लेते।।

 

भगवान शंकर है  भोला उतना ही है वह शोला,

भोले की रहती जिस पर छाया उतनी ही माया।

बाबा को सारी दुनियां  कहती है भोले भण्डारी,

लेकिन लिलाएँ भी भोले की  बहुत ही  निराली।।

 

बाबा है देवों के ही देव ऐसे त्रिपुरारी वो महादेव,

ब्रह्मा विष्णु रटते महेश और दानव डरते गणेश।

जो अमरनाथ धाम जाते  मनवांछित फल पाते,

सारे काज उसके संवरते पशुपति यह कहलाते।।

 

ये तीनों लोक थर-थर कांपे जब भोलेनाथ नाचें,

आप है कालों के भी काल एवं आप महांकाल

सब कष्ट परेशानियाें का आपके पास समाधान,

आपसे ही होता शुरुआत एवं ‌आपसे अंतकाल।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जिंदगी | Hindi Kavita Zindagi par

    जिंदगी ( Zindagi )    जिंदगी एक शोरूम की तरह है जहां खरीदते हैं लोग वस्त्र  अपने मनोभाव की तरह जिसमें झलकता है उनका अंतर्मन जो पता चलते हैं उसके कपड़ों को देखकर। कोई छोटी सोच के साथ छोटे कपड़ों में किसी का सादगी भरा लिबास कोई चेहरे पर चेहरा लिए किसी का जीवन एक…

  • हार कर हालात से न हार होना चाहिए | Veerta Par Kavita

    हार कर हालात से,न हार होना चाहिए ( Haar kar halat se,na haar hona chahiye )   हार कर हालात से,न हार होना चाहिए कंटकों से पथ भरा,स्वीकार होना चाहिए   क्या करेगी आंधियां,तुफान भी हो सामने हौंसिलों का वेग भर,उड़ान होना चाहिए   संधर्ष से जीवन भरा,हमको सिखाता है यही नाकाम गर हो कोशिशें,प्रयास…

  • जिंदगी जब हम जीने लगे | Hindi Poem on Zindagi

    जिंदगी जब हम जीने लगे ( Zindagi jab hum jeene lage )    जिंदगी जब हम जीने लगे गम के घूंट थोड़े पीने लगे अश्रु टपके नयन से हमारे अपनो को वो पसीने लगे जिंदगी जब हम जीने लगे लबों को धीरे से सीने लगे बातों में वजन कितना है साबित होने में महीने लगे…

  • उड़ान | Udaan

    उड़ान पक्षी अपने गीत के बदले तोड़ लेता है धान की दो बालियाँ लौट जाता है आसमान के घने घोंसले में अनपहुँच अन्वेषा की आँखें क्षितिज के विराग को छूकर लौट आती हैं फिर से अपने अभीष्ट के अन्तिम आश्रय में डैने सन्तुलित करते हैं दूर से दूर खिसकती नीलिमा की उदार सान्द्रता और फिर…

  • धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

    धरती की व्यथा ( Dharti ki Vyatha ) मैं खुश थी जब धरती न कहला कर सूरज कहलाती थी तुममें समा तुम्हारी तरह स्थिर रह कर गुरुग्रह जैसे अनेक ग्रहों को अपने इर्द गिर्द घुमाती थी पर जबसे तुमने मुझे पृथक अस्तित्व में लाने का प्रण किया तभी से एक नित नया अहसास दिया ।…

  • सम्राटअशोक महान | Kavita Samrat Ashok

    सम्राटअशोक महान ( Samrat Ashok Mahan ) क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश देवनांप्रिय चक्रवर्ती सम्राट, मौर्य राजवंश अनूप छवि । अखंड भारत साम्राज्य परिध, शक्ति ओज सदृश रवि । अंतर परिवर्तन बिंदु कलिंग, वरण बौद्ध धर्म नमन संजेश । क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश ।। पितृसत्तात्मक शासन उपमा, लोक कल्याण परोपकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *