Mahavir Swami par Kavita

महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

महावीर स्वामी

( Mahavir Swami )

 

सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया,
लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया।
वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको,
अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।।

बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार,
जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर।
जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,
चैत्र मास शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथि बिहार।।

त्याग और तपस्या में ही जीवन बीता दिया,
एक लंगोटी तक का परिग्रह इन्हें न किया।
हिंसा पशुबलि जाति-पाति के युग में जन्में,
स्वामी महावीर, बुद्ध अहिंसा प्रचार किया।।

सिद्धार्थ व त्रिशूला की आप तीसरी संतान,
संयम प्रेम करुणा व सदाचार जैसे विचार।
अहिंसा सत्य अस्तेय ब्रह्मचर्य पे दिया जोर,
अनेंक जगहों पे किया पवित्र संदेश प्रचार।।

कठोर तपोबल से इंद्रियों पर भी काबू पाएं,
और विजेता होकर यह महावीर नाम पाएं।
ख़ुद भी जिओ और दूसरों को भी जीने दो,
आओ इनके निर्वाण दिवस पे दीप जलाएं।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • समय चुराएं | Poonam singh poetry

     समय चुराएं  ( Samay churaye )   आओ … समय से कुछ समय चुराएं शुन्य के सागर में गुम हो जाएं बीती बातों का हिसाब करें आने वाले पलों का इंतज़ार करें भूली यादों को याद करें बीती चाहतों को ताज़ा करें   कुछ बातें इधर की हों कुछ बातें उधर की हों इधर –…

  • शख्सियत | Shakhsiyat

    शख्सियत ( Shakhsiyat )    बदल तो लेते हालात भी हम गर साथ भी तुम्हारा मिल गया होता झुका लेते हम तो जमाने को भी गर हाथों मे हाथ मिल गया होता गलियों से गुजरने मे चाहत थी तुम्हारी आज भी वो यादें दफन हैं सीने में गैरों पर उछलने के काबिल ही कहां यादों…

  • Kavita | भाग्य

    भाग्य ( Bhagya ) जनक  ने चार  चार  पुत्री ब्याही थी, धरती के उत्तम कुल में। मिले थे छत्तीस के छत्तीस गुड़ उनके, धरती के उत्तम वर से।   पूर्व  जन्मों  का  तप था जनक सुनैना, हर्षित होकर इठलाते थे। दिव्य था रूप अवध के उत्तम कुल से, जुडने को है भाग्य हमारे।   कोई…

  • गुरुद्वार | Kavita Guru Dwar

    गुरुद्वार ( Guru Dwar ) जहाँ सूर्य किरण हो । वहीं प्रकाश होता है । जहाँ असीम अनन्त हो। वहीं आकाश होता है ।। जिसे प्रभु-प्रेम होता है। वही भव पार होता है । जहाँ संतो की वाणी हो। वहीं उद्धार होता है।। जहाँ प्रेम की भाषा हो। वहीँ परिवार होता है । जिससे सामाजिक…

  • वह भारतमाता | Vah Bharatmata

    वह भारतमाता ( Vah Bharatmata )   वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी जिसका लोहा मानती दुनिया सारी । भगीरथ ने जहाँ पतित पावनी गंगा ऊतारी, संतों-गुरुओं, पीरों ने जिसकी छवि सँवारी, ज्ञान-गुणों, संस्कारों की भरी पिटारी, पूरी दुनिया में सब देशों से जो है न्यारी । वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी । सर…

  • इंसान बनो | Insan bano kavita

    इंसान बनो ( Insan Bano : Kavita )   ये हर तरफ क्या हो गया है, क्यों हर जगह उदासी का मंजर है । लोग छोटी-छोटी बातों पर, क्यों बेवजह लड रहे हैं, हर तरफ द्वेष नफरत ही, क्यों पल रही, बढ़ रही है ।। कहीं रिश्ते में दूरियां आ रही; तो कहीं इंसानियत मर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *