Kavita Seekho

सीखो | Kavita Seekho

सीखो!

( Seekho ) 

 

कुदरत से संवरना सीखो,
दीपक जैसा जलना सीखो।
नहीं बनों तू नील गगन तो,
बनकर मेघ बरसना सीखो।

आदमी से इंसान बनों तुम,
औरों का बोझ उठाना सीखो।
काटो नहीं उन हरे वृक्षों को,
नई पौध लगाना सीखो।

कद्र करो तू छोटे-बड़े का,
फूल के जैसे खिलना सीखो।
हुनर,जमीं,आसमां अपना हो,
तूफानों से लड़ना सीखो।

भले न दौडो समंदर लेकर,
दरिया बनकर बहना सीखो।
खंडित न हो राष्ट्र तुम्हारा,
देश की खातिर मरना सीखो।

ताजमहल के ख्वाब से पहले,
नींव का पत्थर बनना सीखो।
संस्कार की घटा के नीचे,
ज्ञान का सागर भरना सीखो।

घिसी-पिटी राहों को छोड़ो,
वक़्त के साथ बदलना सीखो।
तेरी मेहनत और न गटके,
बच्चों पढ़ना-लिखना सीखो।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

सइयाँ मुझको बनारस घुमाना | Poem Saiyan

Similar Posts

  • कलयुग की कली | Kavita Kalyug ki Kali

    कलयुग की कली ( Kalyug ki kali )    कली, अधखिली सोंच में थी पड़ी, तरुणा में करुणा लिए क्रंदन का विषपान पिए रति छवि का श्रृंगार किए मन में ली वह व्यथित बला कलयुग कंटक की देख कला बन पायेगी क्या वह फूल भला! कली रुप में वह बाला जिसमें न थी जीवन ज्वाला…

  • फिर भी मेरा मन प्यासा | Geet mera man pyasa

    फिर भी मेरा मन प्यासा ( Phir bhi mera man pyasa )      मृगतृष्णा वासना न छूटी छूटी निज जिज्ञासा‌। कितने सरोवर मन में बसते फिर भी मेरा मन प्यासा।‌।   जीवन को ज्वाला में तपते देखा है, लज्जा को घूंघट में सिसकते देखा है, उदर में रखा दूध पिलाया बड़ा किया, उसको भी…

  • औघड़ दानी हे वरदानी | Aughad Dani

    औघड़ दानी हे वरदानी  ( Aughad Dani hai Bardani )    महाकाल महादेव महेश्वर, भुजंग भूषण अविनाशी। शिव शंकर सदाशिव भोले, भूतनाथ शिव कैलाशी। नीलकंठ नटराज शंकर, महानिधि महेश महायोगी। हे गंगाधर हे भूतेश्वर,भगवन आदि देव हे आदियोगी। औघड़ दानी हे वरदानी,बाबा त्रिपुरारी त्रिशूल धारी। त्रिलोचन त्रिलोकी नाथ,त्रिभुवन स्वामी दया धारी। चन्द्र ललाट जटा में…

  • कौन है नेता कौन अभिनेता

    कौन है नेता कौन अभिनेता कौन है नेता कौन अभिनेताअब पहचानना है मुश्किल। भाषण की जगह अब गीत है सुनते,गीत गीत में भाषण को हैं रचते, भाषण कम अब व्यंग ज्यादा है कसते,एक दूजे की टांग खींचतेनहीं किसी को बक्शते है। टीवी सीरियल से ज्यादाकिरदार इसमें दिखते हैं । बड़े-बड़े नेता अभिनय के लिए बड़े-बड़े…

  • वाह भाई वाह | Wah Bhai Wah

    वाह भाई वाह ( Wah Bhai Wah )   बालपन से बनना चाहतें कवि-लेखक साहित्यकार, मन में थी उनके ऐसी आशा उसको किया साकार। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से बनाएं पहचान, शैलेश लोढ़ा नाम है जिनका सपनें किया साकार।। ९ वर्ष की उम्र में जिन्होंने बाल-कवि उपनाम पाया, ये साहित्य की प्रेरणा इन्होंने…

  • हर तिमिर मिट जाए | Diwali ki kavita in Hindi

    हर तिमिर मिट जाए ( Har timir mit jaye : Kavita)   जल  उठे  दीए,  घर  आंगन  में; भर जाएँ खुशियाँ सबके दामन में! घर में श्री गणेश-लक्ष्मी का वास हो; और कोरोना महामारी का नाश हो!   हर ग़रीब के घर दीया व चूल्हा जले; सबका संसार खुशियों से फूले-फले! मिट्टी के दीपक जला,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *