समय के लम्हे | Kavita Samay ke Lamhe

समय के लम्हे

( Samay ke Lamhe )

काश! समय के वो लम्हे
फिर से वापस आ जाएं ।
मुरझाए जो फूल पलाश के
फिर से हर्षित हो जाएं।।

फिर से हो चुहलबाज़ी
उन तिरछी नजरों की।
बिन बोले ही कहते जो
बातें उन अधरों की।
ये चुप्पी साधे होंठ फिर से
मंद मंद मुस्काएं ।।

काश! समय के वो लम्हे…..

आओ फिर से करें मनुहारें !
रूठने और मनाने की ।
दबे पांव चुपके चुपके, वो
हौले से आ जाने की ।
इस देरी के लिए भी फिर से
कोई नया बहाना बनाएं।।

काश! समय के वो लम्हे……

बेला और चमेली चंपा
जूही सी वो सखियॉं।
याद आती हैं अब भी मुझको
बेमतलब की बतियॉं।
बैठ घाट पर चॉंदनी रात में
सपनों की नाव चलाएं।।

काश! समय के वो लम्हे
फिर से वापिस आ जाएं।।

डॉ. जगदीप शर्मा राही
नरवाणा, हरियाणा।

यह भी पढ़ें :-

बिन बुलाए | Bin Bulaye

Similar Posts

  • नयनों से बरसे अंगारे | Naino se Barse Angare

    नयनों से बरसे अंगारे ( Naino se barse angare )  नयनों से बरसे अंगारे फिर नेह कहां बरसाएंगे। जो शीश काटने वाले हैं आशीष कहां दे पाएंगे। खड्डे खोदे मुंह के आगे रस्ता कैसे बतलाएंगे। नोच नोचकर खाने वाले वो दर्द कहां मिटाएंगे। जिनकी नियत में खोट भरा प्यार कहां से लाएंगे। वाणी के तीर…

  • श्रीगंगा-स्तुति

    श्रीगंगा-स्तुति (गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर)   जगत् पावनी जय गंगे। चारों युग त्रिलोक वाहनी त्रिकाल-विहारिणी जय गंगे।।   महा वेगवति, निर्मल धारा, सुधा तरंगिनी जय गंगे। महातीर्था, तीर्थ माता , सर्व मानिनी जय गंगे।।   अपारा, अनंता, अक्षुण्ण शक्ति, अघ-हारिणी जय गंगे। पुण्य-मोक्ष-इष्ट प्रदायिनि, भव-तारिणी जय गंगे।।   “कुमार”मन पावन करो ,शिव जटा…

  • बचा लो सृष्टि भगवान | Bachalo Srishti Bhagwan

    बचा लो सृष्टि भगवान! ( Bachalo srishti bhagwan )    अनर्थ व्यापक हो रहे हैं धरती धरा पर दुष्ट आततायी बढ़ रहे हैं धरती धरा पर बढ़ रहे हैं जुल्म यहाँ पर निर्धन बेबस हैं लाचार जाने कैसे देखकर चुप है? जगत के तारनहार! अत्याचार बढ़ा है हद से मची लूट है चहुंओर दबंगई हत्या…

  • रिश्तों की डोर | Kavita Rishton ki Dor

    रिश्तों की डोर ( Rishton ki Dor ) घरौंदे टूटकर फिर बनते हैं बदलते हैं महल खंडहर और खंडहर महल में सतत चलती ही रहती है यह प्रक्रिया हार के बाद कभी जीत न मिली हो ऐसा नहीं होता किसी के साथ कोशिश तो करिये और एक बार शायद सफलता इसी मे हो होती नहीं…

  • पिताजी आप कहाॅं चलें गए | Pitaji

    पिताजी आप कहाॅं चलें गए ( Pitaji aap kaha chale gaye )    अनेंक उपकार करके पिताजी आप कहाॅं चलें गए, अपनें दुःख ग़म को छुपाकर आप संग ही ले गए। निश्छल आपका प्यार हम पर बरसा कर चलें गए, हज़ारों खुशियां हमको देकर आप कहाॅं चलें गए।। जीवन के कई उतार-चढ़ाव मुझको सिखाकर गए,…

  • निष्पक्ष मतदान | Nishpaksh Matdan

    निष्पक्ष मतदान ( Nishpaksh matdan )   निर्भीक निष्पक्ष मतदान, सजग नागरिक पहचान अष्टादश वय पार हर नागरिक, अधिकृत अप्रतिम मत प्रयोग । निर्वहन अहम अनूप भूमिका, निर्मित लोकतंत्र सुखद जोग । राष्ट्र धर्म प्रतिज्ञा अनुपालन, उरस्थ चित्र समृद्ध हिंदुस्तान । निर्भीक निष्पक्ष मतदान, सजग नागरिक पहचान ।। देश सेवा तत्पर कर्तव्य निष्ठ , सुयोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *