मत करना अभिमान

मत करना अभिमान | Kavita

मत करना अभिमान

( Mat karna abhiman )

 

माटी  का  ये  पुतला  तेरा,दो दिन का मेहमान।
न जाने कब क्या हो जाए,मत करना अभिमान।।

 

सुंदर काया देख लुभाया , मोह माया में जकड़ गया।।
अन्न धन के भंडार भरे जब, देख ठाठ को अकड़ गया।
बिना  काम  ही  झगड़  गया,  सोच  समझ  नादान।।
न  जाने  कब  क्या  हो  जाए, मत  करना अभिमान।।

 

अहंकार  भरा  है  तेरे  घट  में, मेरा मेरा कर रहा ।
झूठ कपट पाखंड रचाया, नहीं किसी से डर रहा ।
दंड  पाप  का  भर  रहा, अब भी कर ले पहचान।।
न जाने कब क्या हो जाए, मत करना अभिमान।।

 

दो दिन का है जोश जिगर में, काया निर्बल हो तेरी।
हिम्मत  टूटी  रोग  बढेंगे , दूर  रहेंगे  सब चेरी ।।
छोड़  के  सारी  हेरा  फेरी,  बन  जा  तू  इंसान।।
न जाने कब क्या हो जाए, मत करना अभिमान।।

 

पर  सेवा  और हरि  की  भक्ति, प्रेम भाव मन धरले तूं।
मानव तन अनमोल मिला है, हृदय को निर्मल कर ले तूं।
जांगिड़ एक दिन मर ले तूं , चाहे कितनी भरो उड़ान ।।
न  जाने  कब  क्या  हो  जाए,  मत  करना  अभिमान।

 

?

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

साथ तुम आ जाओ | Romantic Poetry In Hindi

Similar Posts

  • मैं खुशनसीब | Main Khushnaseeb

    मैं खुशनसीब ( Main Khushnaseeb)   आज समझता हूं खुशनसीब खुद को काटों की दवा भेज दी खुदाने मुझको जख्मों की दवा लाया है दोस्त मेरा चमन की हवा लाया है दोस्त मेरा खुशनसीब फूल हूं मैं खिला हुआ कौन कहता है की मैं हूं बिखरा हुआ सवालों के घेरे से निकला हूं आज बाहर…

  • सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

    सूर्य नमस्कार ( Surya Namaskar )   आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ******** सुख समृद्ध जीवन पथ, स्वस्थ तन मन अति महत्ता । उत्तम पावन विचार उद्गम, दिव्य स्पंदन परम सत्ता । अद्भुत ओज बिंब सूर्य देव, मूल विमुक्ति सघन अंधकार से । आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ।। द्वादश सहज आसन चरण, अंतर्निहित अनूप…

  • सही मतदान | Matdan

    सही मतदान ( Sahi Matdan ) ( 2 ) शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से मतदान लोकतंत्र व्यवस्था, हर मतदाता परम अधिकार । उत्तम नेतृत्व चयन परम, अवांछित सदैव प्रतिकार । राष्ट्र निर्माण सक्रिय भागिता, उज्ज्वल भविष्य कल्पना योग से । शुचिता के प्रसून खिले, सजग सही मत प्रयोग से ।। जाति धर्म…

  • सफाई

    सफाई   आज तक ये बात मेरी समझ में न आई। तुम करो गन्दगी और मैं करूं सफाई।। मानवता खातिर काल ब्याल है यह, तृणवत न लेना बहुत विकराल है यह, अगर नहीं सम्भले पछताओगे भाई।।तुम करो० गांव गली कस्बा संसद तक फैली, स्वच्छ रखो चादर न होजाये मैली, तन और मन की अब रखो…

  • हम कब जागेंगे | Hum kab Jagenge

    हम कब जागेंगे? ( Hum kab jagenge )  अपनों की आवाज़ अपनों के खिलाफ बुलंद कराते हैं.. कुछ टुकड़े फेंक ललचाते हैं और हम, आपस में टकराते हैं! जाल यही हुक्मरानों की चाल यही राजघरानों की हमें बांट, लहू ये पीते हैं और लाशों पर फख्र से जीते हैं उनकी चालों के हम मुहरें हैं…

  • नाजुक सा जनाब दिल | Dil Poem

    नाजुक सा जनाब दिल ( Nazuk sa janab dil )   मिलन को बेताब दिल बुन रहा ख्वाब दिल। नाजुक सा जनाब दिल दमके महताब दिल। प्यार भरे मधुर तराने गीत धड़कने गाती है। नयन बिछाए राहों में आओ तुम्हें बुलाती है। जाने क्यों मन की बेचैनी बेताबी सी होती है। दिल की धड़कने ठहरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *