Kavita vidhan

विधान | Kavita vidhan

विधान

( Vidhan )

 

विधि का विधान है या नियति का खेल कोई
डोर  हाथों  में उसके करतार करता सब होई

 

दुनिया का दस्तूर यही है जगत का विधान प्यारे
बुराई का अंत बुरा भलाई दमकाती भाग्य सितारे

 

न्याय का विधान हमारा प्यारा है संविधान हमारा
जनता को हर अधिकार दिलों में हिंदुस्तान हमारा

 

जीवनचर्या सदाचरण से सुंदर सा विधान बुन लो
व्योम छूये कीर्ति पताका कर्म कोई महान चुन लो

 

धरती सूरज चांद तारे सब नियम से विचरण करते
सिंधु से मोती निकले वीर हौसलों की उड़ान भरते

 

सुख का सागर ले हिलोरे संयम शील विधान जहां
प्रेम की गंगा बहती है गुणों को मिले सम्मान जहां

 

विधानसभा आमसभा जन हितकारी संवाद मिले
हर बालक को शिक्षा पूरी जन-जन के चेहरे खिले

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

उम्र | Kavita umra

Similar Posts

  • जस्टिस फॉर गुलनाज

    जस्टिस फॉर गुलनाज ****** #justice_for_Gulnaz चाहे सरकारें बदलती रहें राज जंगलवाली ही रहे ऐसे में हम कहें तो क्या कहें? जब प्रशासन ही अपना चेहरा उजागर करे! कौन जीये/मरे फर्क जरा नहीं पड़े सिस्टम हैं सड़े आम आदमी है डरे अपराधी मजे ले अफसर चलें सियासी चाल सरकारों की रखें भरपूर ख्याल होते मालामाल ठोकते…

  • फ़ौजी की राखी | Fauji ki Rakhi

    फ़ौजी की राखी ( Fauji ki rakhi )    जिस बहिना के नहीं कोई भाई, बाॅंधों राखी वह हमारी कलाई। बनालो मुझको मुँह बोला भाई, सूनी है मेरी हाथों की कलाई।। ऐसा बहन तुम मन में ना लाना, कि नहीं है हमारे कोई ये भाई। सीमा पर खड़ा जो फ़ौजी भाई, दुश्मन से कर रहा…

  • कोमल कम्प्यूटर | Komal Computer

    कोमल कम्प्यूटर ( Komal Computer )    मैं हूॅं रामू काका नेक, नाम काल्पनिक मेरा एक। रहता नजदीक शहर के एक, लगी रहती जहां भीड़ अनेंक।। मात-पिता का लेकर आशीष, पूजा-पाठ करता सुबह ठीक। आ जाता मैं समय से दुकान, जो है ई-मित्र की दुकान ठीक।। कोमल कम्प्यूटर के नाम दुकान, इन्टरनेट एवं फोन रिचार्ज…

  • मेरे हमसफर | Kavita Mere Humsafar

    मेरे हमसफर ( Mere Humsafar ) ए मेरे हमसफर देखती हूं जिधर आते हो तुम नजर । कभी दिल की धड़कन बनकर सांसों की डोर से जुड़ जाते हो। कभी आंखों में चुपके से आकर ज्योति बनकर चमकते हो । कभी होठों की मुस्कान बनकर चेहरे का नूर बढ़ाते हो । कभी सूरज की किरण…

  • सवाल करेंगे | Poem sawal karenge

    सवाल करेंगे ( Sawal karenge )    सुनो……! एक दिन तुम्हारे बच्चे तुम्हीं से सवाल करेंगे कि आपने कभी किसी से प्यार किया है…..? क्या जिससे प्यार किया था उसका नाम अपने होंठों पर ला पाएंगे…..? नहीं..ना…! आप नजरें झुकाने के अलावा कोई जवाब नहीं दे पाएंगे तुम बच्चों की नज़रों में उसी पल गिर…

  • आपका अपना | Aapka Apna

    आपका अपना ( Aapka Apna )    कभी-कभी उन्हें भी आजमाते रहिए जिन्हें आप दिल में रखते हैं दिमाग में तो भीड़ ही भीड़ रहती है वक्त की कसौटी पर देखना जरूरी है कि कौन होता है साथी बुरे वक्त का सही वक्त मे तो सभी अपने हैं आपका उत्तरदायित्व तो परिवार और समाज सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *