मतदान जरूर करें

मतदान जरूर करें

मतदान जरूर करें

*****

लोकतंत्र के महापर्व का मजा ले लो भैया,
नियत तिथि को मतदान कर चुनो भविष्य भैया।
अपनी ताकत-एकजुटता का दिखलाओ एहसास,
जो काम न करे, कहें उसे नो बाॅस!
अच्छे उम्मीदवार को कुर्सी पर बिठाएं,
गर ना हो पसंद ‘नोटा विकल्प’ दबाएं।
जांच परख कर किसी को दीजिए अपना मत,
लालच लोभ में पड़कर पहले ही ना कर दें प्रकट।
प्रात:काल की बेला में ही मतदान अपना कर आएं,
घर जाकर झट से आधी आबादी को भिजवाएं।
कोविड-19 के निर्देशों को पूरी तरह अपनाएं,
मास्क पहनकर ही भैया केन्द्र को जाएं।
बीमारी से बचते हुए लोकतंत्र को बचाना है,
अपने बिहार को अब पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना है।
सदी इक्कीसवीं हैं,
एआई ( कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का जमाना है-
उसी अनुरूप बिहार को बढ़ाना है।
कुछ ऐसा संकल्प लेकर घर से निकलें,
केन्द्र पर पहुंचे आप ही सबसे पहले।
नर नारी की भागीदारी हो बिल्कुल आधा आधा,
महिलाएं घर से निकलें लिए विकास का इरादा।
जोश हो, उत्साह हो मतदान के दिन,
गर चूक गए तो !
पांच साल आप ही होंगे परेशान,
विकास का नहीं रहेगा नामोनिशान।
भटकेंगे युवा, महंगी होगी खेती किसानी,
देश दुनिया में पिछड़े बिहार को देख होगी हैरानी।
फिर पछताएंगे!
लेकिन ये आंसू भी काम न आएंगे।
फिर पांच साल बाद ही आएगा ऐसा दिन,
एक दिन बरस बराबर होगा!
जब खुशियां जाएंगी छीन।
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर करें योगदान,
संवैधानिक अधिकार है करना मतदान;
अपने वोट की कीमत समझो अम्मा, भाईजान!

 

?

नवाब मंजूर

 

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

जागल बिहारी : निकलल नेताजी के होशियारी

 

Similar Posts

  • विरह | Poem in Hindi on Virah

    विरह ( Virah )    नयन सुख ले लेने दो प्रियतम तुम जाने से पहले। अधर रस पान करा दो सूरज उग जाने से पहले। सुबह से वही दोपहरी रात कटवावन लागेगी जिया की प्यास बुझा दो मेरी, तुम जाने से पहले। विरह की बात बताऊं, सूना सूना जग लागे है। बहे जब जब पुरवाई,…

  • वाह जिंदगी | Kavita Waah Zindagi

    वाह जिंदगी ( Waah zindagi ) वाह जिंदगी वाह क्या बात ! तूने याद दिलादी, मुझे मेरी पहली मुलाकात ! यू आईने के सामने खड़ा रहा घंटों देख रहा था शायद अपना वो पहला सफेद बाल! मिला मुझे जब वह करीब से मैंने रंग डाला उसे, काले रंग से तुरंत निकाल ! पहले थोड़ा घबराया…

  • रामनवमी का त्योहार

    रामनवमी का त्योहार रामनवमीअसहयोगजो व्यक्ति अकेलाप्रभु भक्ति में रतरहकर जीवनजीना जानता हैं ,वह स्वयं मेंआनंद कोखोज लेता हैं ;उसे प्रभु श्री रामकी तरह असंयममें असहयोगकरने में कोईकठिनाई नहींहोती हैं ।क्योंकि उसकेमन में कोईचाह नहीं हैं ,आकांक्षा नहीं हैं ,वह स्वयं आत्मामें संतुष्ट हैं ।जो सन्तुष्टहै वह प्रभु श्रीराम की तरहकर सकता हैअसहयोग । प्रदीप छाजेड़(…

  • चित्र अभिव्यक्ति | Chitr Abhivyakti

    चित्र अभिव्यक्ति ( Chitr abhivyakti )   तेरी मेरी बस इतनी कहानी है, कुछ यादें और यमुना का पानी हैं, तू चाहे तो भुला दे कृष्णा सभी को! मेरी आंखों में तेरी सूरत सुहानी है ।। राधा मुख से यह कह ना सके, कितना प्रेम है हृदय में उसके जो प्रेम करे राधा कृष्ण से…

  • शरद चाँदनी | Sharad Chandni 

    शरद चाँदनी ( Sharad Chandni ) चली है ..पवन शीतल मंद सुगन्ध नूपुरखिले खिले हुए हैशरद की चाँदनी मेंकुन्द के फूलचंद्र पूर्ण आकार सोलह कलाओं को संग लियें उदित हुआ बदली तेजपुंज से भरी-भरीहो रही है अमृत वर्षाआकाश से आज बरस रही है शरद चाँदनीहै ओस की बूँद में भीअमृत बूटी चूर्णसब रोगों का होगा नाशमाँ…

  • 21 जून की ख़ास पहचान | 21 June ki Khaas Pahchan

    21 जून की ख़ास पहचान ( 21 June ki khaas pahchan )   सारी ज़िन्दगी अपने-आप को स्वस्थ वही है पाता, आनंदित प्रफुल्लित होकर योगाभ्यास जो करता। मानसिक शारीरिक आध्यात्मिक ऊर्जा वो बढ़ाता, जीवन को सार्थक बनाता जो रोज़ इसको करता।। ऋषि-मुनि और महर्षियों की सत्य हुई यें कहावत, योगाभ्यास ही है जरिया जो रोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *