महॅंगी हुई तरकारी

महॅंगी हुई तरकारी

आज बेहद-महॅंगी हो गई है देशों में ये तरकारी,
क्या बनाएं, क्या खाएं सोच रही घरों की नारी‌।
छू रहा दाम आसमान इन तरकारियों का सारी,
बढ़ रही है मुसीबतें आम आदमी और हमारी।।

कभी सोचूं ये शिकायत करुं मैं किससे तुम्हारी,
आलू-प्याज़ ख़रीदना भी आज हो रहा दुश्वारी।
ग़रीब अमीर जिसे रोज़ खाते आज़ दे रहें गारी,
ज़िंदगी अब सताने लगी है बढ़ रही चिनगारी।।

कैसे ख़्याल रखें शरीर का क्या करें खरीददारी,
बेअसर हो रही मिर्ची ना रहें टमाटर हितकारी।
करेला खीरा लौकी भी रूला रही ऑंख हमारी,
एक साधारण मज़दूर हूॅं मैं न कोई अधिकारी।।

भिन्डी है बेहद गुस्साई तोरई पालक लगें खारी,
गोभी टिंडा ग्वारफली लेना बस में नही हमारी।
बनों सारथी कोई हमारी बेटियां घरों में कुॅंवारी,
कद्दू गाजर बैंगन दादा ना खाये औरत हमारी।।

ये खट्टा मीठा, दही दूध भी बढ़ा रहा है बीमारी,
आफ़त सब पर आज बढ़ रही यह भारी भारी।
है सबकी लाचारी साथियों वो नर है चाहें नारी,
परचूनी सामग्री मे भी अब ना रही ईमानदारी।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय

अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • हरियाली तीज पर्वोत्सव

    हरियाली तीज पर्वोत्सव हाथों की मेंहदी, आँखों का काजल, तीज का त्यौहार, बरसते नेह बादल । सावन मनभावन दिल का लुभावन सलामत रहे सजना, हूँ व्रत तीज पावन । कंगन चूड़ी खनके, प्रेम रस भरके शिव-पार्वती की जैसे जोड़ी बनके । पैरों में पाजेब महावर, माथे बिन्दी सजती रहे मांग में सिन्दूर विराजे प्रतिभा गीत…

  • मौसम गर्मी का

    ?मौसम गर्मी का ?   अब तो तैयारी कर लो मौसम है आया गर्मी का। देखो त्याग कर दिया है इस धूप ने भी नर्मी का।।   कहां बूंद शबनमी के वो मंज़र सुहाने कोहरे के! ना ही सर्द वो हवाएं ना नामो-निशां नमी का।।   मंजर हुए सुनहरे खेतों तालाबों झील के। ज्यूं श्रृंगार…

  • ये देश | Yeh Desh

    ये देश ( Yeh Desh ) ये देश है वीर जवानों का,कुर्बानी औ बलिदानों का।आ तुझे सुनाऊं ओ यारा,कुछ गाथा उन अभिमानों का। अपनी नींद गंवा के वे सब,देश की रक्षा करते हैं,वतन की खातिर मर मिटते हैं,नहीं मौत से डरते हैं। जो हुए शहीद थे सरहद पे,वे किसी की आँख के तारे थे।जो हुए…

  • जिंदगी बस यूं ही | Poetry on zindagi in Hindi

    जिंदगी बस यूं ही… ( Zindagi bas yuhi )   यूं ही कभी न हारना तुम, ना खोने देना अपनी पहचान ।  यूं ही आगे बढ़ना तुम, ना होना तुम कभी निराश ।     यूं ही तुम्हारी हर मंजिल      तुम्हें मिलती जाएगी      तुम्हारी हर चाहत मिलेगी,      तुम्हारे हर सपने सच होंगे ।…

  • उठो पार्थ | Geeta Saar Kavita

    उठो पार्थ ( Utho parth : Geeta Saar ) उठो पार्थ अब बाण उठाओ,पापी का संघार करो। धर्म धार कर कुन्ती नन्दन, पुनः धर्म आधार धरो।   चढा प्रत्यचा गाण्डीव पे तुम,रक्त बीज निसताप करो, मोह त्याग कर शस्त्र उठाओ,भारत का संताप हरो।   याद करो तुम द्रुपद सुता के,खुले केश अंगार नयन। वस्त्रहरण का…

  • रक्षा सूत्र | Raksha Sootra

    रक्षा सूत्र ( Raksha sootra )    ये रक्षा सूत्र मेरा भइया, हर बला से तुझे बचाएगा। ये आशीर्वाद हैं देवों का, जो तेरी उम्र बढ़ाएगा क्या अपने भाई के खातिर, में ऐसा कर पाऊंगी, जैसा साथ निभाया उसने, क्या वैसा निभा मैं पाऊंगी, जब जब पड़ी ज़रूरत मुझको, तब तब दौड़ के आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *