Poem in Hindi on Kisan

किसानों की उम्मीद | Poem in Hindi on Kisan

किसानों की उम्मीद 

( Kisano ki umeed ) 

 

प्रीति में चूक ना इनके अब,

उम्मीद का दीप जले कब तक

जीवन बरसे तरसे जीवन,

नभ में ना मेघ घटे अब तक

हे नाथ अनाथ करहु ना अब,

जीवन तो शेष रहे जब तक

जल ही जल है जल थल नभ में,

हम फिर भी तड़प रहें अब तक।

अमृत सा बूंद तू जल्द बरस,

अब घरती चटक रही चट चट

टूटी उम्मीद न आस रही ,

अब टूटी सांस चले कब तक

घनश्याम घटा घनघोर बरस,

है तुझपे आस लगी अब तक

जड़ चेतन शून्य चले बन सब,

अब नस-नस सूख चले कब तक।

सबकी अपनी है सीमा फिर,

हद है उम्मीद करुं कब तक

जब तक सांसे तब तक आशा,

उम्मीदें पकड़ चलूं कब तक

जीवन जहां उम्मीदें वहीं ,

अब लेकर साथ चलूं कब तक

पानी अब पानी राख मेरा ,

पानी बिन फिरुं कहां कब तक।

धरती धर धीरज छोड़ चली,

मिटृटी  मानों रेत बने सब

धीरज छोड़ चले पशु पक्षी,

तड़प रहें है जन जीवन सब

चौड़े पत्ते  कांटे होकर ,

जीवन से मुख ,मोड़ चलें अब

हे नाथ हमें भी ध्यान धरो,

कर दया दृष्टि कष्ट हरें अब।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

बेसुरी बांसुरी | Kavita Besuri Bansuri

Similar Posts

  • फूल और कांटे | Kavita Phool Aur Kaante

    फूल और कांटे! ( Phool Aur Kaante )    मत बेचो रोशनी अपने मकान की, कुछ तो लाज रखो दुनिया जहान की। मिसाइलों की भृकुटी चढ़ा रखा है वो, कुछ तो ख्याल कर मेरे आसमान की। अनजान बन के मत बर्बाद कर उसे, कर कुछ कद्र यू.एन.ओ.के जुबान की। आदमी से इंसान बनना बड़ा मुश्किल,…

  • भुजंग भूषण कैलाशपति | Mahakal Kavita

    भुजंग भूषण कैलाशपति ( Bhujang Bhushan Kailashpati )    तेरे दर पर शीश नवाता बाबा तेरे मंदिर जाता हूं लोटा भर के जल चढ़ाऊं अर्पण करने आता हूं तेरा नाम जपूं निशदिन बाबा तेरा ध्यान लगाता हूं मंझधार में डूबी नैया शिव दिल का हाल सुनाता हूं हे कैलाशी तू अविनाशी शिव नीलकंठ महादेव डमरू…

  • गीता मानस | Poem on Gita Manas

    गीता मानस ( Gita manas )    अद्भुत रचना शेष की , अलंकार रस छंद । गीता मानस को पढ़ें , दूर सभी हों द्वंद्व ।। भगवद्गीता ग्रंथ का , छंदों में अनुवाद । जीवन को रसमय करें , करे दूर अवसाद।। गीता मानस का सृजन , मानवता का पंथ । गूढ़ विषय सरलीकरण ,…

  • वृंदावन | Vrindavan

    वृंदावन ( Vrindavan )   मुरली मनोहर बजाई बृंदावन में धूम मचाई राधे कृष्णा की जोड़ी बृज को प्रेम गाथा बतलाई ।। गोकुल ग्वाला कान्हा मेरा राधे बरसाने की छोरी रे नंद के आनंद भयो था बृषभान की किशोरी थी ।। एक दूजे से प्रेम था जिनको दया,करुणा कृपा सब बतलाई! न पाना ,न खोना…

  • अब कलम लिखे किसकी जयगान

    अब कलम लिखे किसकी जयगान जब हुआ सबेरा खून खराबा इसी में रहता है जग सारा, वेद मंत्र सब धरे धरा पर नहीं करे कोई गुणगान | अब कलम लिखे ———–! रक्षक, भक्षक बनकर जीता अरमानों के अश्क़ को पीता, माली रौंदे अपनी बगिया गा गाकर पूरबी तान | अब कलम लिखे———! एक चमन है…

  • 2020 पर एक एक नजर

    2020 पर एक एक नजर   2020 था विष का थैला, कोरोना  का था बोलबाला, दुनिया में मचाया हाहाकार, घर-घर मचा दिया कोहराम, सब पर हो गया है भारी, बना दिया है सबको भिखारी, रोजी बची न रोटी,  गरीब मरे, बिन रोटी, कोरोना भैया आए, दूर-दूर सबको भगाए, पति ,पत्नी से, पिता ,पुत्र से, प्रेमी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *