Lakshya Tak

लक्ष्य तक | Lakshya Tak

लक्ष्य तक

( Lakshya tak )

 

मजबूत इरादों की मंजिल से ही
पहुंचा जा सकता है मुकाम तक
सोच की मुट्ठी मे भरी बालू तो
फिसलकर गिर ही जाती है

बेशक ,चमकती है बालू बहुत
मगर उसमे मोती कहीं नहीं होते
तपती हुई रेत के सिवा
सागर की गहराई खंगालनी ही पड़ती है

वीरों के इतिहास पढ़कर ही
पौरुष जागृत नही होता
खुद के भीतर भी
पुरुषत्व को जगाना पड़ता है

हो सकते हैं रास्ते कठिन मुकाम के
किंतु दुर्गम कभी नही होते
परिस्थितियां सदा अनुकूल नहीं रहती
वक्त को अनुकूल बनाना पड़ता है

सहज ही होती अगर कामयाबी
तो असफलता का नाम ही नहीं होता
दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास ही
पहुंचा पाते हैं लक्ष्य तक

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/toote-hue-sapne/

Similar Posts

  • सबल- स्वस्थ हो देश

    सबल- स्वस्थ हो देश।।   योग भगाए रोग सब, करता हमें निरोग। तन-मन में हो ताजगी, सुखद बने संयोग।। योग साधना जो करे, भागे उसके भूत। आलस रहते दूर सब, तन रहता मजबूत।। खुश रहते हर पल सदा, जीवन में वो लोग। आत्म और परमात्म का, सदा कराते योग।। योग करें तो रोग सब, भागे…

  • Bhojpuri Vyang नेतागिरी

    नेतागिरी (व्यंग ) ( Netagiri – Vyang )   हमहू करबई नेतागिरी झट से आए हमरो अमीरी नेतागिरी में आराम बा सबसे बढ़िया काम बा एक बार जब जीत के जाईब जिवन भर पेंशन हम पाईब जब तक रहिब विधायक सांसद, खूबई पैसा लेब कमाईब हमहू करबई जम के लूट बोलब जनता से खूब झूठ…

  • चीर हरण | Cheer Haran Par Kavita

    चीर हरण ( ककहरा ) ( Cheer haran )   कुरुवंश सुवंश में आगि लगी कुरुपति द्युत खेल खेलावत भारी।     खेलने बैठे हैं पांच पती दुर्योधन चाल चलइ ललकारी।     गुरुता गुरु द्रोण की छीन भई संग बैठे पितामह अतिबलकारी।     घर जारत है फुफकारत है शकुनी जस मातुल कुटिल जुवारी…

  • थिरकती है दुनिया | Thirakti hai Duniya

    थिरकती है दुनिया ( Thirakti hai duniya )   थिरकती है दुनिया, युवाओं की तान पर राष्ट्र धरा अनंत आह्लाद, यथार्थ रूप स्वप्न माला । नैराश्य नित ओझल पथ, हर कदम दर्शित उजाला । उत्साह उमंग उर सागर , सतत श्रम लक्ष्य ध्यान कर । थिरकती है दुनिया,युवाओं की तान पर ।। सकारात्मक सोच विचार,…

  • चूड़ियों की खनक | Chudiyon ki Khanak

    चूड़ियों की खनक ( Chudiyon ki khanak )   चूड़ियों की खनक में,नारीत्व की परिभाषा दिव्य सनातन धर्म संस्कृति, कंगन कर कमल अलंकरण । परम प्रतिष्ठा दांपत्य शोभा, सरित प्रवाह माधुर्य अंतःकरण । हर धर्म पंथ समाज क्षेत्र, महिला शक्ति अनूप अभिलाषा । चूड़ियों की खनक में,नारीत्व की परिभाषा ।। विविध वर्णी अनुपमता, आकृति मोहक…

  • करो जन गण मन का गान

    करो जन गण मन का गान देश हमारा शरीर है तिरंगा मेरी जान बुरा लब्ज जो बोलेगा हर लूंगा उनका प्राण करो जन गन मन का गान । मेरी सहिष्णुता को समझते आया है निर्बल काया , अब तक तो हम सबको था भाईचारे का माया उनको भी न देना है अब थोड़ा-सा सम्मान करो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *