Bharat Desh par Kavita

मेरा वतन है जग से न्यारा

मेरा वतन है जग से न्यारा

मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।।

गंगा, पर्वत झरने, उपवन,
हर लेते ये बरबस ही मन,
राजा हो या फिर वनवासी,
अलग अलग है भाषा भाषी,
सूरज चाँद सितारे मिलकर,
होने देते कभी भी तम नहीं।।

मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।।

शान न कम कभी होने पाए
आन पर इसकी वारी जाए,
दुश्मन गर जो आँख दिखाये,
खैर न उसकी फिर होने पाये,
मिट जाए ये जिस्म औ जान ,
पर ज़रा भी हमको गम नही ।।

मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।।

इस माटी पर जन्म लिया,
इसकी ख़ातिर मिट जायेंगे,
देकर प्राणों की आहुति हम,
तेरा नाम अमर कर जायेंगे,
तुम से बढ़कर तुम से प्यारा,
अपना दिलबर सनम नहीं ।

मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।।

भारत तेरी रक्षा की खातिर
जिन वीरो ने जान जान गंवाई,
लहू बहाकर अपना तुम पर,
अपने वतन की लाज बचाई,
गर्व है हमको उन वीरो पर,
उन सा किसी में है दम नही।।

मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।।

डी के निवातिया

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

इच्छाओं का मर जाना | Ichchaon ka Mar Jana

 

Similar Posts

  • ध्यान आपका ही धरता हूं | Kavita Dhyan Aapka hi Dharta Hoon

    ध्यान आपका ही धरता हूं ( Dhyan aapka hi dharta hoon )    मैं हर जगह बस छवि आपकी, नैनों में देखा करता हूं। तारणहारा तुम हो भगवान, ध्यान आपका ही धरता हूं।। अज्ञानी हूं अनजाना हूं, दोष भरें हैं घट में मेरे। गुरुवर तुम बिन कौन सहायक, नाम रटूं मैं सांझ सवेरे। उलझा विषियन…

  • आदर्श समाज एक परिकल्पना

    आदर्श समाज एक परिकल्पना आदर्श समाज की कल्पना करें,जहां हर व्यक्ति सम्मानित हो।जहां हर कोई अपने अधिकारों को जानता हो,और अपने कर्तव्यों को निभाता हो।जहां समाज में शांति और सौहार्द हो। आदर्श समाज में शिक्षा का महत्व होगा,हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार होगा।जहां हर कोई अपने सपनों को पूरा कर सकेगा,और अपने लक्ष्यों को…

  • भटकता मन | Kavita

    भटकता मन ( Bhatakta man )   भटकते मन में मेरे आज भी, कुछ आस जिन्दा है। भरा  है  चाहतों  से  शेर मन पर, प्यास जिन्दा है।   उसी  को  टूट  कर चाहा, खुदी को ही भुला करके, अधुरी चाहतों का अब भी कुछ,एहसास जिन्दा है।   किसी को चाहना और वो मिले, ये सच…

  • मायका | Kavita Maayka

    मायका ( Maayka ) मायके का तो रगँ ही अलग है हर दिन एक मेला सा लगता है रिश्ते-नाते दोस्त पडोसी हर कोई मिलने आता है पल भर मे मिट जाती है थकान सफर की जब भाभी हाथो की चाय पिलाती है दो घूट भरते ही माँ की याद दिला जाती है खिल जाते है…

  • लक्ष्य | Poem on lakshya in Hindi

    लक्ष्य ( Lakshya )    लक्ष्य बना लो जीवन का तुम फिर सपने बुनना सीखो छोड़ सहारा और किसी का खुद पथ पर चलना सीखो   लक्ष्य नहीं फिर जीवन कैसा? व्यर्थ यहां जीना तेरा साध लक्ष्य जीवन का अपने चल पथ का चीर अधेरा   लक्ष्य बिना ना मंजिल मिलती न मिलता जीवन आधार…

  • भिखारी की भीख | Kavita bhikhari ki bheekh

    भिखारी की भीख ( Bhikhari ki bheekh )   एक भिखारी रोज़ गाॅंव जाता, भीख माॅंगकर घर में वो‌ लाता। रोज़ाना वह यही काम करता, काम-धंधा वो कुछ नही करता।। एक घर में जाता वह रोज़, जिसमे औरत अकडू थी एक । भीख माॅंगता उसे गाली मिलती, झोले में वह कुछ नही डालती।। एक दिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *