Poem on lakshya in Hindi

लक्ष्य | Poem on lakshya in Hindi

लक्ष्य

( Lakshya ) 

 

लक्ष्य बना लो जीवन का तुम

फिर सपने बुनना सीखो

छोड़ सहारा और किसी का

खुद पथ पर चलना सीखो

 

लक्ष्य नहीं फिर जीवन कैसा?

व्यर्थ यहां जीना तेरा

साध लक्ष्य जीवन का अपने

चल पथ का चीर अधेरा

 

लक्ष्य बिना ना मंजिल मिलती

न मिलता जीवन आधार

पशु मानव में फिर अंतर क्या?

होते हो धरती पर भार

 

कभी लक्ष्य से ना हटना तुम

पग पीछे तू ना रखना

जीवन के इस संघर्षों में

खुद ही खुद से ना थकना।

 

कुछ करना है तो डटकर चल

कदम चूम ले मंजिल का

ध्यान ज्ञान मन चित को रखना

असल निशाना अर्जुन सा।

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

चिंता की रेखाएं | Chinta par kavita

Similar Posts

  • जिंदगी | Kavita

    जिंदगी ( Zindagi )   मेरी जिंदगी से पूछा मैंने एक रोज जीने का वह तरीका जो घुटन पीड़ा और दर्द से हो बिल्कुल अछूता जिंदगी के पास नहीं था कोई जवाब मुस्कुराकर वह बोली बताती हूं तुझे सलीका बहुत जिया अपने लिए जीवन जी कर देखो जीवन पराया दो कदम बढ़ाओ तुम किसी निर्बल…

  • भारतीय संस्कृति | Bhartiya Sanskriti par Kavita

    भारतीय संस्कृति! ( Bhartiya Sanskriti )   अपने हाथों अपनी संस्कृति मिटा रहे हैं लोग, जिसे देखा ही नहीं उसे खुदा कह रहे हैं लोग। पहुँचाना तो था अंतिम साँस को मोक्ष के द्वार, संस्कारों से देखो फासला बढ़ा रहे हैं लोग। दधीचि की अस्थियों से ही देवता बनाए थे वज्र, आखिर क्यों बाल्मीक बनना…

  • परवाज उड़ान कल्पनाओं की | Parwaz

    परवाज उड़ान कल्पनाओं की ( Parwaz udaan kalpanao ki )   भर परवाज नई उड़ाने नई नई कल्पना आई। भाव भरा सागर उमड़ा नई-नई रचनाएं आई।   शब्द सुरीले मन मोहे मंच मुदित वाणी हरसाई। गीत गजल छंद मुक्तक ने पावन सरिता बहाई।   कलमकार सुधीजन सारे पाते हैं मान-सम्मान। यशस्वी लेखनी हुई उदित कलमकार…

  • सबके प्यारे मनमोहन

    सबके प्यारे मनमोहन भारत को चमकाने वाले,सच्ची राह दिखाने वाले,नस -नस में ईमा को भरकर,मुश्किल से टकराने वाले. करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन,करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन. माता अमृत, पिता गुरूमुख, जन्मे गाह पंजाब में,मगर आग में बंटवारे की, आ गये भारत छाँव में. बी. ए, एम. ए किया…

  • मां दुर्गा के प्रथम रूप | Maa Durga ke Pratham Roop

    मां दुर्गा के प्रथम रूप ( Maa durga ke pratham roop )    मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी शैलपुत्री मंगल आगमन, सर्वत्र आध्यात्म उजास । नवरात्र शुभ आरंभ बेला, परिवेश उमंग उल्लास । योग साधना श्री गणेश, साधक मूलाधार चक्र धारी । मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी।।…

  • स्नेह की डोर | Sneh ki Dor

    स्नेह की डोर ( Sneh ki Dor )    मूहूर्तवाद के चक्कर में होते त्योहार फीके फीके, डर से बहना ने नहीं बांधा भाईयो के कलाई में राखी, डर का साम्राज्य खड़ा कर समाज को भयभीत करते हैं धर्म एक धंधा है, जिसमें पढ़ा लिखा भी अंधा है जनता समझने लगीं हैं मूहूर्तवाद के कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *