Kavita Dhyan Aapka hi Dharta Hoon

ध्यान आपका ही धरता हूं | Kavita Dhyan Aapka hi Dharta Hoon

ध्यान आपका ही धरता हूं

( Dhyan aapka hi dharta hoon ) 

 

मैं हर जगह बस छवि आपकी,
नैनों में देखा करता हूं।
तारणहारा तुम हो भगवान,
ध्यान आपका ही धरता हूं।।

अज्ञानी हूं अनजाना हूं,
दोष भरें हैं घट में मेरे।
गुरुवर तुम बिन कौन सहायक,
नाम रटूं मैं सांझ सवेरे।

उलझा विषियन के घेरे में ,
निर्जन वन विचरण करता हूं।।
तारणहारा तुम हो भगवन ,
ध्यान आपका ही धरता हूं।।

जगह जगह पर भटक रहा हूं,
राह नजर ना कोई आता।
अंतर्मन में सोच रहा हूं,
किसको अपनी व्यथा सुनाता।।

बिना आपके किसे बताता,
गहरे सागर से डरता हूं।।
तारणहारा तुम हो भगवान,
ध्यान आपका ही करता हूं।।

देख लिया इस सारे जग को,
मतलब की है दुनियादारी।
मन का काला बाहर सुंदर,
फिर भी दिखा रहा है यारी।।

कब आ जाए मेरी बारी,
फूंक-फूंक कर पग धरता हूं।
तारणहारा तुम हो भगवन,
ध्यान आपका ही धरता हूं।।

जन्म लिया जिस मातृभूमि पर,
उस माता का कर्ज चुकाऊं।
पर सेवा उपकार करूं नित,
प्रेरक ऐसा मैं बन जाऊं।।

जांगिड़ जीवन सफल बनाऊं,
बद कर्मों से ही डरता हूं।।
तारणहारा तुम हो भगवन,
ध्यान आपका ही धरता हूं।।

 

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-raja-runk/

Similar Posts

  • याद सताए तेरी सोन चिरैया | Kavita

    याद सताए तेरी सोन चिरैया ( Yad Sataye Teri Son Chiraiya )   कहां गई? वो सोन चिरैया! रहती थी जो सबके घर आंगन चाहे महल हो या हो मड़ैया! कहां गई?? क्या खो हो गई? या रूठ कर हमसे दूर हो गई? भारत मां की थी तू लाडली, मिलजुलकर सबने जिसे थी पाली। करती…

  • चलो जीते हैं | Poe Chalo Jeete hainm

    चलो जीते हैं ( Chalo jeete hain )   चलो ज़िन्दगी जिते हैं ज़िन्दगी हर पल निकलता जा रहा है चलो ज़िन्दगी जिते हैं चस्कियाँ काम है ज़िन्दगी के बोतल में चलो पीते हैं कोई चाँद देखा होगा कोई सितारा देखा होगा कोई कोई कई नज़ारा देखा होगा लेकिन कोई बताए मुझे बिन आईने के…

  • बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह

    बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह देशभक्ति का खून रग-रग में दौड रहा था,स्वाभिमान से दुश्मनों को वह तोड रहा था।देश खातिर साहसी सर झुकाते रहे गुरूवर,तलवार धर्म पर बलिदान हेतु मोड़ रहा था। राष्ट्रभक्त, धर्मनिष्ठ, त्यागी वीर गुरु गोविन्द,धन्य गुजरी माता, पिता तेगबहादुर और हिन्द।खालसा पंथ निर्माण कर सिक्ख किया एकजुट,बचपन से कुशल कवि दार्शनिकता दौड…

  • बातों की समझ | Baaton ki Samajh

    बातों की समझ ( Baaton ki Samajh )   जरूरी नहीं की किसी की कही हर बात को आप समझ ही लें या आपकी बात को कोई दूसरा समझ ले फिर भी, कही जानेवाली बात को यदि समय पर न कहा जाय तो वही बात आनेवाले दिनों मे या तो आपको रुलायेगी या सामनेवालेे को…

  • प्रथम-गुरू | Pratham guru kavita

    “प्रथम-गुरू” ( Pratham guru )   गुरु है ब्रम्हा-गुरु है विष्णु, गुरु हैं मेरे महेश्वरा प्रथम गुरु मेरे मात-पिता, दिया जनम दिया आसरा उनके जैसा धरती में क्या, नहीं अम्बर में भी दूसरा पाल-पोस कर बड़ा किया, नहीं होने दी कमी कोई प्यार नहीं कोई उनके जैसा, न ही मिलावट है कोई गुरु है ब्रम्हा,गुरु…

  • मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

    मंजूर के दोहे **** 1. शूल समान तू तेज हो, भेदो हरेक बाधा पहुंचोगे तुम शीर्ष पर, लक्ष्य कठिन नहिं ज्यादा 2. पथिक तू चलते चला जा, लक्ष्य दूर न ज्यादा आशा भाव मन मा लिए, हर लोगे तुम बाधा 3. धरा हमारी उर्वरा, फसलन की नहिं सोच लाओ बीज कंद मूल के, उगालो मिट्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *