Mere pyare papa

मेरे प्यारे पापा | Mere pyare papa | Geet

मेरे प्यारे पापा

( Mere pyare papa )

 

अनुभवो भरा खजाना, वो स्नेह का सिंधु सारा।
अपनापन अनमोल बांटते, सदा प्रेम की धारा।
सबकी खुशियों में खुश रह, भूल जाते बुढ़ापा।
मेरे प्यारे पापा, सबसे अच्छे, वो मेरे प्यारे पापा।

 

जीवन में मुस्कुराते रहते, खिलते हुए चमन से।
हंस-हंसकर हम से बतियाते, बड़े प्रेम अमन से।
संघर्षों से खुद भीड़ जाते, संयम शील धर आपा।
मेरे प्यारे पापा, सबसे अच्छे, वो मेरे प्यारे पापा।

 

प्रगति पथ हमको लाते, पाठ पढ़ाये अनुभव का।
संस्कार शिक्षा देकर, मन भाव भरे गौरव का।
कितना बड़ा दिल रखते, थाह को किसने नापा।
मेरे प्यारे पापा, सबसे अच्छे, वो मेरे प्यारे पापा।

 

सुख दुख में संबल हमारा, साथ वो सबका देते।
खुशियों का झरना प्यारा, हर गम को वो हर लेते।
मुश्किलों की क्या बिसात, काल भी डरकर कांपा।
मेरे प्यारे पापा, सबसे अच्छे, वो मेरे प्यारे पापा।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पाठशाला | Pathshala kavita

Similar Posts

  • क्या बात हो गई

    क्या बात हो गई तुम रूठ कर चले गए क्या बात हो गई।हम बुलाते रह गए क्या बात हो गई। तुम रात ख्वाब में पैगाम ले कर आए।विन सुनाए बैठे रहे क्या बात हो गई। मुफलिसी का हल ढूंढ़ने में जिंदगी गई।हल निकला ना कोई क्या बात हो गई। मालूम होता तो बताता चौखट को।दरबाजे…

  • बोलो जय जय शेखावाटी | Shekhawati

    बोलो जय जय शेखावाटी   रज रज शौर्य अनूप श्रृंगार, अनंत देश प्रेम अंतर पटल । जीवन आह्लाद राष्ट्र रक्षा , शिक्षा प्रगति संकल्प अटल । सेठ साहूकार अवतरण स्थली, वीर प्रसूता अलंकृत धरा माटी । बोलो जय जय शेखावाटी ।। झुंझुनूं सीकर चूरू सह, नीम का थाना उपमा परिधि । राव शेखा जी संस्थापक…

  • मन हो जब | Poem man ho jab

    मन हो जब ( Man ho jab )   मन हो जब खोल लेना दरवाज़े आंखों के दिल के खड़ी दिखूंगी यूं ही इस पार फकीरन (जोगन) सी हाथ फैलाए रख देना कुछ लफ्ज़ महोब्बत के नफ़रत के रख लूंगी हाथ की लकीर समझ बिना मोल किये . . . इंतज़ार तो खत्म होगा… लेखिका…

  • मेरा अस्तित्व | Kavita Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व ( Mera Astitva ) क्या मेरे अस्तित्व के कोई मायने रहेंगे ? अगर मैं उतार भी दूं चेहरे पर से चेहरा मेरे स्वयं का अस्तित्व ही पिघल जायेगा और—- मैं अनाम हो जाऊँगी तेज झंझावतों में उठे धूलकणों की तरह हो चुका होगा जर्जर मेरा अंग-प्रत्यंग मेरा वर्ण धीमा हो जायेगा चेहरा, चेहरा…

  • श्री चरण | Shree Charan

    ” श्री चरण “ ( Shree charan )    श्री गिरिधर दीजिए , मुझे श्री चरणों में निवास । बड़ा कठिन रहा विरह तुमसे , मिलन की गिरधर तूझसे आस ।। चरण पखारे जिनके यमुना नित, जिन पर श्री राधा रानी प्रेम लुटाएँ । मीरा भक्ति करें मग्न हो जिनकी , सुदामा सा मित्र जिन्हें…

  • प्रकृति से खिलवाड़ मत करो | Poem on prakriti

    प्रकृति से खिलवाड़ मत करो ( Prakriti se khilwar mat karo )   १) प्रकृति से खिलवाड़ मत करो, कुछ सोचो अत्याचार न करो प्रकृति है तो हमारा जीवन है, वरना कुछ भी नहीं I   २) साँस ले तो प्रकृति देती है , साँस दे तो प्रकृति लेती है न होती प्रकृति तो सांसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *