राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल | Rashtrapati Pratibha Patil par Kavita

राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

( Rashtrapati Pratibha Devi Singh Patil ) 

 

जैसा जिनका नाम था सारा वैसा ही उनका काम,
प्रतिभा की धनी थी वो प्रतिभा देवी पाटिल नाम‌।
पहली महिला राष्ट्रपति का अवसर आप ही पाया,
शिक्षा स्वास्थ्य ग्रामीण विकास में ढ़ेर किऐ काम।।

१९ दिसम्बर १९३४ को आप जन्मी है ये नंदगांव,
महाराष्ट्र के जलगांव जिले का जो छोटा सा गांव।
प्रारम्भिक शिक्षा की शुरूआत यही से किए आप,
बचपन से ही पढ़ाई में कुशाग्र निर्मल था स्वभाव।।

भाषण वाद-विवाद खेलकूद में पहले ही थी रुचि,
शास्त्रीय संगीत व टेबिल टेनिस में भी निपुण थी।
काॅलेज की डिग्री लेकर फिर आपने वकालत की,
उसी के साथ बढ़ी आपकी राजनीति में रुचि थी।।

कई यात्राएं की आपने एवं भाग लिए है सम्मेलन,
ढ़ेरों पदों पर कार्य किए जो याद करते जन-जन।
देश-विदेश से अनेकों पुरस्कार किये आपने नाम,
राज्यपाल शिक्षामंत्री पदों पे भी रही विराजमान।।

आपने कई इंजीनियरिंग काॅलेज हाॅस्टल बनवाएं,
राष्ट्रपति रहते हुएं कई कल्याणकारी काज किये।
सिलाई केन्द्र और बच्चों के नर्सरी स्कूल चलवाएं,
कम्प्यूटर कक्षाएं महिला होमगार्ड स्थापना किये।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

महामाया कालिका | Mahamaya Kalika par Kavita


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *