Thanedar par kavita

मैं थानेदार हूँ | Thanedar par kavita

मैं थानेदार हूँ!

( Main thanedar hoon )

 

जो कानून का आँचल फाड़ते हैं,
मैं उन्हें फाड़ता हूँ।
ऐसे मजनुओं का जुनून मैं,
जूतों से कुचलता हूँ।
मैं सेवक हूँ आम जनता का,
हर जुल्म का प्रहार हूँ,
मैं एक थानेदार हूँ।

 

हर आग से देखो मैं हूँ वाकिफ ,
जलना मुझे आता है।
मेरी सांस नहीं है कोई बिकाऊँ,
लड़ना मुझे आता है।
मेरा मोल न लगाओ ऐ! गुंडों
मैं कानून के रथ पे सवार हूँ,
मैं एक थानेदार हूँ।

 

जिनके हाथ यहाँ सने खून से,
उनको छोड़ नहीं सकता।
तेरी गोली से मेरी गोली बड़ी,
मेरा लक्ष्य डिगा तू नहीं सकता।
मैं सच पर मर-मिटनेवाला हूँ ,
मैं कर्मठ औ ईमानदार हूँ,
मैं एक थानेदार हूँ।

 

भोली-भाली जनता के अधरों पर,
न लटकाओ डर के ताले।
हम चलते जान हथली पे रखकर,
मेरी हिम्मत की गोली खा ले।
पहचान काम न आएगी यहाँ,
मैं कानून का पहरेदार हूँ,
मैं एक थानेदार हूँ।

 

होती जब-जब सीधी मुठभेड़ यहाँ,
इस वर्दी का धर्म निभाता हूँ।
उस राजमुकुट की रक्षा में मैं,
अपना खून बहाता हूँ।
करता हूँ तिलक इस मिट्टी की,
मैं कानून की दीवार हूँ,
मैं एक थानेदार हूँ।

 

बेईमानी के बिछौने पे नहीं सोता,
मैं गरीबों का आंसू पढ़ता हूँ।
वर्दी का करते जो दुरुपयोग,
मैं उनपे थू-थू करता हूँ।
मैं भी इज्जत का हकदार हूँ,
मैं एक थानेदार हूँ।

 

देशद्रोहियों पर नकेल कसना ,
ये मेरा खेल-खिलौना है।
ठहरा कानून का मैं रखवाला,
सारा सुख वो बौना है।
अपमान का करता मैं विषपान,
किसी के गले का हार हूँ।
मैं एक थानेदार हूँ।

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

यह भी पढ़ें:-

जान छिड़कने लगे हैं | Poem jaan chidakne lage hain

Similar Posts

  • योगेश की कविताएं | Yogesh Hindi Poetry

    इंसानियत मर रही कितना क्रूर होता जा रहा अब मानव,मानवता क्रूरता में बदलती जा रही,अपने स्वार्थ की हर सीमा लांघ रहा,बुद्धिमत्ता, समझदारी क्षीण होती जा रही,रिश्ते – नाते,अपने – पराए,सब भूल रहा,इंसानियत भी अब शर्मसार हुए जा रही,दोष इन सबका हालातों को दिया जा रहा,मगर झांककर देखो ये नशे की लत हर घर अपना आतंक…

  • जीवन तरंगिणी : ( दिकु के प्रति प्रेम के भाव )

    जीवन तरंगिणी ( Jeevan tarangini ) जीवन की इस तरंगिणी में, तेरे साथ बहता हूँ,हर लहर में तेरा नाम लेकर मैं खुद को ढूंढता हूँ।तेरे बिना भी दिल की धड़कनों में तू ही बसी रहती है,बस एक तेरे वजूद से ही तो मेरी दुनिया चलती है। हर ख्वाब में तेरे संग होने का एहसास पाता…

  • hindi poetry on life || अशांत मन

    अशांत मन ( Ashant Man )   शांत प्रकृति आज उद्वेलित, हृदय को कर रही है। वेदना कोमल हृदय की, अश्रु बन कर बह रही है।   चाहती हूं खोद के पर्वत, बना नई राह दूं । स्वर्ण आभूषण में जकड़ी, जंग सी एक लड़ रही हूं।   घूघंटो के खोल पट, झांकू खुले आकाश…

  • संत्रास | Gitika chhand

    संत्रास ( Santras )   ईर्ष्या, पीड़ा, शत्रुता, अति, अभाव का त्रास ! हीन भावना , विवशता , से निर्मित संत्रास !!   मन में पाया बिखरता, जब इनका अंधियार चाहा कारण खोज ले, क्यों है यह प्रतिभास !!   मन ने सुन ली सहज ही , मन की सारी पीर समझ लिया था जान…

  • गुरु कृपा | Guru Kripa

    गुरु कृपा ( Guru Kripa )   शब्द ही शब्द की परिभाषा थी शब्द थे उसके नेत्र शब्द का ज्ञान था उसमें शब्द ही उसके भेद दिया था यह शब्द ज्ञान जिसने वह गुरु कृपा ही थे ईश्वर कृपा से पहले उनकी कृपा थी उस गुरु कृपा बिन कैसे तर पाएंगे गुरु ज्ञान बिना ही…

  • आदमियत | Aadamiyat

    आदमियत ( Aadamiyat )   आया हुआ आज रुकता नही आनेवाले कल को कोई रोक सकता नहीं इन्ही के बीच भागती हुई जिंदगी मे भी कोई समरसता नहीं क्या खो चुके हो और क्या खो दोगे यह आपके समझ की बात है किंतु,वसीयत मे क्या रख पाओगे यह आपके निर्णय की बात है स्वयं आपका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *