Poem itna bhi mat shor machao

इतना भी मत शोर मचाओ | Poem itna bhi mat shor machao

इतना भी मत शोर मचाओ

( Itna bhi mat shor machao )

 

इतना भी मत शोर मचाओ, शहरों में।
सच दब कर रह जाये न यूँ, कहरों में।।

 

ये बातें ईमान धरम की होती हैं,
वरना चोरी हो जाती है, पहरों में।।

 

गर आवाज न सुन पाओगे तुम दिल की,
समझो तुम भी शामिल हो कुछ, बहरों में।।

 

कुछ बातें इतनी जहरीली होती हैं,
विष भी बौना पड़ जाता है, अधरों में।।

 

पल में रंग बदल लेते हैं कुछ अपने,
हरदम अंतर होता है इन, चेहरों में।।

 

कौन मिलेगा जाकर पार किनारों से,
“चंचल” होड़ लगी है कब से, लहरों में।।

 

🌸

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/kavita-bachpan-aangan-mein-khela/

Similar Posts

  • बेचारे मजदूर | Bechare Mazdoor

    बेचारे मजदूर ( Bechare Mazdoor )  उजड़ी हुई दुनिया मजदूर बसाते हैं, अपने पसीने से जहां सजाते हैं। गगनचुंबी इमारतें बनाते हैं देखो, मरुस्थल में फूल यही तो खिलाते हैं। ईंट,पत्थर, सरिया के होते हैं ये बने, यही तो बंगलों में उजाला फैलाते हैं। ऐसा राष्ट्र-धन लोग कुचलते मनमाना, ओढ़ते आसमां, ये धरती बिछाते हैं।…

  • शरद पूर्णिमा | Sharad Purnima Kavita

    शरद पूर्णिमा ( Sharad purnima poems in Hindi ) ( 5 ) नदियों बहती मीठी सुरभित धार, चाँद की छवि में बसा है संसार। शरद की पूर्णिमा का सिर्फ सार छलके प्रेम का अद्भुत त्यौहार। खुशियों की बौछार, मन में उमंग, शरद की पूर्णिमा है मौसम की तरंग। प्रकृति की गोद में सब कुछ है…

  • अनलाॅक 4.0 | Kavita unlock 4.0

    अनलाॅक 4.0 ( Unlock 4.0 ) *** लाॅकडाउन से छुटकारा मिला है, कोरोना से नहीं! बाजार जाएं शौक से पर बरतें सावधानियां कई? बात नहीं है कोई नई, सारी हैं वही। लापरवाही पड़ सकती है भारी, निकल जाएगी सारी होशियारी। संक्रमण से रहना है बचकर, तो निकलो मास्क पहनकर। व्यक्तिगत दूरी का भी रखें ख्याल,…

  • हे भारत की बेटियों | Hey Bharat ki Betiyon

    हे भारत की बेटियों ( Hey Bharat ki Betiyon )    हे भारत की बेटियों मत मांग करो महंगी साड़ियों और जेवरों की ये कोमल कलाइयां किसी घर की सोहबत बने उससे पहले तुम मांग लेना अपने हिस्से की पढ़ाई और चूड़ियों की जगह हाथों में कलम तुम देखती हो किसी दूसरे घर में अपने…

  • पीएम जन संवाद | PM Jan Samvad

    पीएम जन संवाद ( PM Jan Samvad )   पीएम जन संवाद,खुशियों का नया सवेरा हिंद प्रधानमंत्री प्रेरक व्यक्तित्व, वंदन संपूर्ण राष्ट्र एक परिवार । सरकारी योजना धरातल अवबोध, लाभार्थी परितोष साझा विचार । शासन प्रशासन सक्रिय भागिता, लोकतंत्र मुस्कान भाव चितेरा । पीएम जन संवाद,खुशियों का नया सवेरा ।। उज्जवला योजना अभिरक्षित, हर गृहणी…

  • गुस्ताखी | Gustakhi

    गुस्ताखी ( Gustakhi )    कलियों के भीतर यूं ही , आ नही जाती महक समूचे तने को ही , जमीं से अर्क खींचना होता है चंद सीढ़ियों की चढ़ाई से ही, ऊंचाई नही मिलती अनुभवों के दौर से गुजर कर ही, सीखना होता है सहयोग के अभाव मे कभी, मंजिल नही मिलती अकेले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *