मेरी कहानी में तुम

मेरी कहानी में तुम

मेरी कहानी में तुम

पता नहीं, मेरी कहानी में तुम थे भी या नहीं,
पर हर पन्ने पर तुम्हारी परछाईं दर्ज थी।

कभी कोई बात,
कभी कोई लम्हा,
तो कभी वो खामोशियाँ,
जो अब भी तुम्हारा नाम लेती हैं।

मेरी कहानी में तुमसे बिछड़ने की कसक थी,
अधूरे ख्वाब थे,
अधूरी बातें थीं,
और वो एहसास… जिसे मैं चाहकर भी बयां नहीं कर सकती।

तुम्हारे लौट आने का एक अधूरा वादा था,
और साथ में हर वो धोखा भी,
जो मेरी पीठ पीछे किसी और के हिस्से में था।

तुम्हारी हँसी अब किसी और की पहचान बन गई,
तुम्हारा प्यार किसी और का सुकून बन गया,
और मैं?
मैं बस वहीं ठहरी रही,
जहाँ तुमने मुझे आखिरी बार छोड़ा था।

मेरी कहानी में सिर्फ़ एक मैं थी,
तुम थे… मगर सिर्फ़ धुंधली यादों की तरह,
जो ना पूरी तरह मिटती हैं,
ना ही दोबारा जी जाती हैं।

Rashmi

रश्मि जोशी
( उत्तराखंड )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • गाँव अराॅंई | Gaon Arai par Kavita

    गाँव अराॅंई ( Gaon Arai )   एक कहावत बहुत ही पुरानी, बावन फोर्ट छप्पन दरवाजा। आभा नगरी चन्दवा था राजा, जो था गाँव अराँई का राजा।। वीर बहादूर और बलशाली, सेना जिसकी करें रखवाली। धन- धान्य से गाँव था सम्पन्न, हीरे और मोती नही थें कम।। कहते है यहाँ धन था अपार, सुख सम्पन्न…

  • लीलाधारी श्रीकृष्ण | Kavita

    लीलाधारी श्रीकृष्ण ( Liladhari Shreekrishna )   लीलाधारी श्री कृष्ण लीला अपरंपार आकर संकट दूर करो प्रभु हे जग के करतार लीलाधारी श्री कृष्ण चक्र सुदर्शन धारी हो माता यशोदा के गोपाला गोपियों के गिरधारी हो हे केशव माधव दामोदर सखा सुदामा सुखदाता हे अगम अगोचर अविनाशी जग कर्ता विश्व विधाता कोई तुमको छलिया कहता…

  • गाय | Gaay par Kavita

    गाय ( Gaay )    जहां नंदिनी वहां माधव को भी आना पड़ता है। गोमाता की रक्षा खातिर चक्र उठाना पड़ता है। धेनु भक्त ग्वालों की पीर दर्द हर जाना पड़ता है। खुशियों से झोली सबकी भर जाना पड़ता है। बजे चैन की मधुर मुरलिया गीत गाना पड़ता है। मुस्कानो के मोती मनमोहन बरसाना पड़ता…

  • अनकही बातें | Ankahi baatein poetry

    अनकही बातें ( Ankahi baatein ) ***** कुछ न कहते हुए भी बहुत कुछ कह जातीं हैं अनकही बातें! सोच सोचकर हम लेते हैं गहरी गहरी सांसें! कुछ तो बात होगी? क्या बात होगी? इस संवादहीनता की! जरूर खास होगी? जो उसने नहीं बताई, हमसे नहीं जताई! बिन कहे छोड़ गई? मुझे रूला गई। इस…

  • विधान | Kavita vidhan

    विधान ( Vidhan )   विधि का विधान है या नियति का खेल कोई डोर  हाथों  में उसके करतार करता सब होई   दुनिया का दस्तूर यही है जगत का विधान प्यारे बुराई का अंत बुरा भलाई दमकाती भाग्य सितारे   न्याय का विधान हमारा प्यारा है संविधान हमारा जनता को हर अधिकार दिलों में…

  • इन्दु सिन्हा “इन्दु” की कविताएँ | Indu Sinha Poetry

    प्रेम – दो चित्र (1) “प्रेम एक याद” प्रेम क्या है ?क्या सिर्फ एक दैहिक रिश्ता ?एक छत के नीचे रहना दो अजनबियों के समान ?खोखली जंजीरों में जकड़े रिश्ते,हर पल फिसलते,मुट्ठी में दबी रेत के समान |नहीं नहीं यह तो प्रेम नहीं है ,प्रेम तो एक याद है,वो याद जो दिलों में जिंदा है,वहाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *