मुहब्बत | Muhabbat Shayari Hindi

मुहब्बत

( Muhabbat ) 

 

जाति , धर्म , मजहब का
बहाना अच्छा नहीं लगता।
प्यार में गुणा, भाग,जोड़,
घटाना अच्छा नहीं लगता।।

जीत का जज्बा लेकर कितने
हारे मैदान ए मुहब्बत में,
वरना किसी जंग में हार
जाना अच्छा नहीं लगता।।

मुश्किलें हमसफ़र हो जाती हैं
राह ए मुहब्बत में यहाँ,
वरना किसी मुसाफिर को
जोखिम उठाना अच्छा नहीं लगता।।

बचकर जो निकलना चाहते हैं
वो भी फंस जाते हैं,
बिलावजह जो बन जाये
फ़साना अच्छा नहीं लगता।।

जो जहमत उठाते हैं रात
रातभर तारे गिनने का,
जिक्र न हो जिसमें यार का वो
तराना अच्छा नहीं लगता।।

हर बंदिशे खुद ब खुद टूट जाती
हैं विकास बंदगी ए मुहब्बत में,
फिर मुहब्बत के धागे में गांठ
लगाना अच्छा नहीं लगता।।

 

राधेश विकास (प्रवक्ता),
प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

राधेश विकास की कविताएँ | Radhesh Vikas Poetry

Similar Posts

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Prime Minister Narendra Modi

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi )   मोदी एक व्यक्ति नहीं,वैश्विक विचारधारा है वर्तमान विश्व राजनैतिक पटल, हिंद प्रधानमंत्री अनूप स्थान । सोच वसुधैव कुटुंबकम् , मानव सेवा परम आह्वान । लक्ष्य स्वच्छ स्वस्थ शासन तंत्र, राष्ट्रीयता अभिवंदन दिव्य नारा है । मोदी एक व्यक्ति नहीं,वैश्विक विचारधारा है ।। निर्धन कृषक श्रमिक…

  • कुम्हार | Kumhar kavita

    कुम्हार ( Kumhar )   बाबू ले लो ना दिए घर तेरा रोशन हो जाएगा। एक वक्त की रोटी के लिए मेरा चूल्हा भी जल जाएगा। मेरी भूख तब मिटेगी जब तेरा हर कोना जगमग आएगा। ले लो ना बाबू जी कुछ दिए मेरा चूल्हा भी जल जाएगा। छोटे बड़े दीपक से अंधकार मिट जाएगा…

  • श्रीफल | Shreephal

    श्रीफल ( Shreephal )   श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन काय सख्त अनाकर्षक, हिय मृदुल मधुर धार । उत्तम गौरव अनुभूत छवि, अनुष्ठानिक आनंद अपार । उत्सव त्योहार मान सम्मान, अपनत्व अथाह पावन बंधन । श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन ।। सनातन संस्कृति संस्कार, मांगलिक काज श्री सेतु । पूर्ण मनोरथ अभिव्यंजना, स्नेह प्रेम अभिलाष केतु ।…

  • मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

    मुझे संभालो  ( Mujhe Sambhalo )   मुझे संभालो न मेरे दोस्त अमानत की तरह पडा़ रहने दो मुझे यहाँ आफत की तरह इस कदर सबके सीने में उतर जाउंगा मैं की छोड़ न पाओगे मुझे आदत की तरह|| याद रखो मुझे तुम एक कहावत की तरह छोड़ना नहीं कभी मुझे बगावत की तरह यूँ मुसाफ़िर…

  • तथागत बुद्ध | Buddha

    तथागत बुद्ध  ( Tathagat buddha )   तुम्ही तथागत, बुद्ध तुम्हीं हो तर्कशील प्रबुद्ध तुम्हीं हो।   करुणा  दया  का भाव जगाया तुम्हीं   तर्क   विज्ञान  सिखाया   आत्मज्ञान की ज्योति जलाकर अंधकार    को    दूर   भगाया   ज्योति    पुंज   कहलाने   वाले पुरुष आलोकित सिद्ध तुम्हीं हो।   मानवता   का  सीख  सिखाया पंचशील    का   पाठ   पढ़ाया  …

  • रूप चतुर्दशी | नरक चतुर्दशी

    रूप चतुर्दशी/नरक चतुर्दशी ( Naraka Chaturdashi )   दिवाली के एक दिन पहले आती छोटी दिवाली, रूप चतुर्दशी नर्क चतुर्दशी कहते चौदस काली। नरका पूजा के नाम से भी जानते है हम इसको, चौमुखा दीप रोली गुड़ खीर से सजाते है थाली।। इस दिन सायं के समय चारों तरफ़ दीप जलाते, विधि विधान से कृष्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *