मुझको मुझ सा दिखता है

मुझको मुझ सा दिखता है

मुझको मुझ सा दिखता है

पिंजरे में ख़ुश रहना कैसा दिखता है
देखो आ कर मुझको मुझ सा दिखता है

ये कैसा आलम है मेरी नींदोँ का
ख़्वाब है फिर भी टूटा फूटा दिखता है

आँख समंदर, गाल भंवर और बाल फ़लक़
आशिक़ को भी जाने क्या क्या दिखता है

रंग नहीं दिखते हैं जिसको दुनिया के
क्या उसको सपना भी काला दिखता है

पेशानी पर बल आने से दुनिया को
सुलझा हो कर भी वो उलझा दिखता है

उसने मेरी बात बदल दी ये कह कर
और हँसा कर, हँसता अच्छा दिखता है

नीम बाज़ आँखों की है ये सिफ़त ‘असद’
ख़ूब उजाले में भी पूरा दिखता है

असद अकबराबादी 

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • डॉ. आलोक रंजन कुमार की कविताएँ | Dr. Alok Ranjan Kumar Poetry

    पिता : भविष्य का तक़दीर है माता यदि ऑक्सीजन है,तो पिता हाइड्रोजन है।दोनों के मिलन से ही,शरीर में भरता जल है। माता यदि आज है तो ,पिता आज और कल है।पिता अनन्त आकाश हैपिता भरा पूरा बादल है । पिता अतीत व वर्तमान भी हैभविष्य भी है,उसका फल है।पिता सर का साया भी है ,बाहर…

  • अवध में श्रीराम | Avadh me Shri Ram

    अवध में श्रीराम ( Avadh me Shri Ram )   धन्य धन्य हुई अवधपुरी है स्वर्णिम से ये नज़ारे हैं, जग के पालनहारे रघुवर भव्य मंदीर में पधारे हैं!! जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् ! जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !! आपके स्वागत में स्वर्गों से उतरे देव भी सारे हैं, जग के पालनहारे…

  • ‘सन्तुष्टि’

    2 साल बाद एक दिन राजेंद्र ने अपने मित्र एवं पूर्व शिक्षक साथी संतोष को कॉल की और उनसे पूछा- “संतोष भाई, कैसे हाल-चाल है? घर परिवार में सब ठीक है?” “सब बढ़िया है राजेन्द्र भाई। तुम सुनाओ।” संतोष ने कहा। “हमारे यहाँ भी घर परिवार में सब ठीक हैं भैया। तुमसे बात किये हुए…

  • अंतिम चांस | Antim Chance

    वैसे उन्हें गुरु जी कहते थे। कहें भी क्यों नहीं जो उन्ही के ही मार्गदर्शन में तो कई उच्च अधिकारी बन गए थे । परंतु भाग्य की विडंबना कहे या कर्मों का फल जो कुछ भी कह लें कई बार तो एक नंबरों से ऐसे लुढ़क पड़ते थे जैसे कोई पहाड़ी से फिसल गया हो।…

  • अनोखा सेलिब्रेशन

    परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट ना आने के कारण… शहर में बढ़ते आत्महत्या के केसों को देखकर और अखबार में आए दिन किसी न किसी छात्र या छात्रा के सुसाइड करने की ख़बरों ने राजीव को सोचने पर मजबूर कर दिया। उनके इकलौते बेटे मनोज ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी…

  • दीवार | Deewar

    विशाल का फोन आया कमल पर कार्यक्रम की आप को पता है आप के घर के पीछे ऊंची दीवार बन गया है, कमल ने कहा कि नहीं मे तो बैंक मे हू। कमल तेजी से घर आता है और पीछे जाकर दीवार देखकर नर्वस हो जाता है और शोच ने लगा कि मेरी रानी कविता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *