Nahi Hoon Main

नहीं हूँ मैं | Nahi Hoon Main

नहीं हूँ मैं

( Nahi Hoon Main )

पुख़राज़ कोहिनूर या गौहर नहीं हूँ मैं
लूटे जो बज़्म तेरी वो शायर नहीं हूँ मैं

बूढ़ा हूँ उम्र से हुआ जर्जर नहीं हूँ मैं
दीवार-ओ- दर है साथ में खंडर नहीं हूँ मै

कमतर नहीं अगर सुनो बदतर नहीं हूँ मैं
लेकिन किसी अमीर का चाकर नहीं हूँ मैं

शीशे का जिस्म है मेरा जज़्बात रूह भी
इस शहरे संग का कोई पत्थर नहीं हूँ मैं

हसरत है दिल में ज़िंदा है एहसास प्यार का
जो चुभता हूँ किसी को वो नश्तर नहीं हूँ मैं

बेचूँ न अपना ईमां किसी दाम पर कभी
रिश्वत हो धर्म जिसका वो अफ़सर नहीं हूँ मैं

ये चाँद ये सितारे मेरा कहना मान लें
नूरानी ऐसा कोई भी पैकर नहीं हूँ मैं

मीना रहा हूँ तन्हा हज़ारों की भीड़ में
आकर मिले नदी कोई सागर नहीं हूँ मैं

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • इंसान | Insaan

    इंसान ( Insaan )    हर सू हैं झूठे इंसान अब कम हैं सच्चे इंसान मेरी मुट्ठी में भगवान करता है दावे इंसान अपनी ख़ुदग़र्ज़ी में अब भूल गया रिश्ते इंसान सोच समझ के कर विश्वास अब कम हैं अच्छे इंसान लोगों को जो चुभ जाये शौक़ न वो पाले इंसान जिस रस्ते पर दाग़…

  • हर तरफ़ उजाला है | Har Taraf Ujala Hai

    हर तरफ़ उजाला है ( Har Taraf Ujala Hai ) आज जो हर तरफ़ उजाला हैमेरी ग़ज़लों ने रंग डाला है रोज़ करता हूँ मैं ग़ज़ल गोईशायरों का यही निवाला है हमने पुरखों की इस विरासत कोजैसे तैसे भी हो सँभाला है तब कहीं जाके शायरी आईदिल के भीतर बहुत खँगाला है लोग उड़ने लगें…

  • हमने देखा है | Humne Dekha Hai

    हमने देखा है मुस्कुराते गुलाब की मानिंद।हर ख़ुशी है शराब की मानिंद। हमने देखा है ग़ौर से इसको।ज़िन्दगी है ह़बाब की मानिंद। धुन है गर आसमान छूने की।बनिए ज़िद्दी उ़क़ाब की मानिंद। कैसे ढालूं मैं हाय रे ख़ुद को।चश्मे-जानां के ख़्वाब की मानिंद। कोई सानी ही जब नहीं उनका।किसको लिक्खूं जनाब की मानिंद। मिल न…

  • सितम का वार है | Sitam ka Vaar Hai

    सितम का वार है ( Sitam ka Vaar Hai ) उसकी जानिब ही सितम का वार हैआदमी जो वक़्त से लाचार है जिसको रब की नेमतों से प्यार हैवो ख़िजाँ में भी गुल-ओ-गुलज़ार है जिसके दम से हैं बहारें हर तरफ़अब उसी की सिम्त हर तलवार है लुट रही सोने की चिड़िया जा ब जाआज…

  • देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए

    देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए बात तो अहल-ए-ख़िरद यह भी सिखानी चाहिएहर बशर को देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए ऐ मेरे मालिक ये तेरी मेहरबानी चाहिएकाम आये सब के ऐसी ज़िंन्दगानी चाहिए दे गया मायूसियाँ फिर से समुंदर का जवाबजबकि मेरी प्यास को दो बूँद पानी चाहिए क्यों भला पकड़े हुए हो रहबरों की उँगलियाँराह…

  • मेरी परवरिश का असर देखते हैं

    मेरी परवरिश का असर देखते हैं मेरी परवरिश का असर देखते हैंवो घर को मेरे इस कदर देखते हैं किताबों में जिनका असर देखते हैंकभी भी नहीं उनका घर देखते हैं पलट वार हमने किया ही कहाँ कबअभी तक तो उनका हुनर देखते हैं मिलेगी न हमको यहां मौत ऐसेचलो साँस को बेचकर देखते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *