नहीं ह्रदय स्वीकार

नहीं ह्रदय स्वीकार | Nahi Hriday Swikar

नहीं ह्रदय स्वीकार

( Nahi Hriday Swikar )

ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन, जीवन है निस्सार।
धड़कन निरपराध है बंदी ,तन बस कारागार।।
सांसों सांसों में जलती है ,अखंड प्रेम की ज्योति।
कह देती हूं आज तेरे बिन, नहीं ह्रदय स्वीकार।
ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन जीवन है निस्सार।

याद तुम्हारी बनी है देखो ,आठों याम सहेली।
जितना जी चाहे बतियाऊं , फिर भी रहे पहेली।।
तेरे प्रेम की जंजीरों से कौन निजात है पाएं।
एक झलक ही तेरी मेरे,जीने का आधार।
ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन जीवन है निस्सार।

जग जाने है तपे बिना ,स्वर्ण बने ना कुंदन।
मैं मानू संग है प्रियतम तो ,देह बनेगी चंदन।।
छूकर मुझको देखो जरा ,कहां नहीं हो मुझ में तुम।
मौन समर्पण को है व्याकुल, तेरे लिए ही मेरा प्यार।
ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन जीवन है निस्सार।

रहो ना जब इस देह में तुम तो, मुझ में प्राण कहां है।
मन मंदिर में नेह भाव के फिर भगवान कहां है।
कर ली हमने प्रेम सगाई, जन्मों का ये गठबंधन।
घूंघट खोल “प्रीत” का देखो प्रीत पे प्रीत निखार।

ओ प्राणों के प्राण तेरे बिन, जीवन है निस्सार।
धड़कन निरपराध है बंदी, तन बस कारागार।
सांसों सांसों में जलती है, अखंड प्रेम की ज्योति।
कह देती हो आज तेरे बिन, नहीं ह्रदय स्वीकार।

Dr. Priyanka Soni

डॉ. प्रियंका सोनी “प्रीत”

जलगांव

यह भी पढ़ें :-

पिता जी के हाथ के निशान

Similar Posts

  • क्यूं चाहते हो इतना

    क्यूं चाहते हो इतना     मुझे खूबसूरत पहेली बताता है जो आंखों से नींदे मेरी चुराता है वो   ख्वाबो से हटाकर धूल की परतें रुह को मेरी महकाता है वो   दिन हमेशा खिल जाता है गुलाब सा कांटे सभी दामन से छुडाता है वो   तन्हाईयों की जो लिपटी हुई थी चादरे…

  • hindi poetry on life || अशांत मन

    अशांत मन ( Ashant Man )   शांत प्रकृति आज उद्वेलित, हृदय को कर रही है। वेदना कोमल हृदय की, अश्रु बन कर बह रही है।   चाहती हूं खोद के पर्वत, बना नई राह दूं । स्वर्ण आभूषण में जकड़ी, जंग सी एक लड़ रही हूं।   घूघंटो के खोल पट, झांकू खुले आकाश…

  • मोक्ष पाओगे | Moksh par kavita

    मोक्ष पाओगे! ( Moksh paoge )   राम को हराकर बता क्या पाओगे, सत्य को पछाड़कर भी क्या पाओगे? अगर सत्य के पाले में खड़े रहे तो, जाते – जाते धरा से मोक्ष पाओगे।   कौन होगी अंतिम साँस, किसे पता, मिसाइलें सजाकर तुम क्या पाओगे? बढ़े तो बढ़ाओ भाई पुण्य की गँठरी, झूठ बोलकर…

  • अनिंद्य सुंदरी | Anindh Sundari

    “अनिंद्य सुंदरी” ( Anindh Sundari )   सदियों से तुमसे दीप्त सूर्य और प्रदीप्त होकर चांँद भूधर पाकर अपरिमित साहस अवनि अनंत धैर्य उर में धरती है पग धरती हो तुम उपवन में या मन में पुष्पित हो जाती हैं सुप्त कलियां सज जाती हैं मधुरम मंजरियांँ। मुस्कुराने से तुम्हारे फूट पड़ते हैं झरने प्रकृति…

  • समझो तो जग में हर कोई अपना | Samjho to

    समझो तो जग में हर कोई अपना ( Samjho to jag mein har koi apna )    समझो तो जग में हर कोई अपना समझो तो यह एक प्यारा सपना समझो जरा रिश्तो की पावन डोर समझो यह महकती सुहानी भोर प्यार के वो मधुर मधुर तराने अनमोल मोती स्नेह के बहाने अपनापन अनमोल जताकर…

  • वो घास हैं

    वो घास हैं पाश हो या सफदर हाशमीया हो फिर भगत सिंहइन तीन नाम में छिपे हैं कई और नामडराया गयाधमकाया गयामारा गयाकोशिश की गई उनके विचारों को मिटाने कीक्या फिर भी मिट पाए ये नाम?क्या नेस्तनाबूद हुए उनके विचार ? वो तो घास हैंहर बार उग आते हैं कहीं ना कहींजो जगह कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *