Nar se Narayan

नर से नारायण | Nar se Narayan

नर से नारायण 

( Nar se narayan ) 

 

कहां गया, मेरा वह बचपन
सारे खेल खिलौने,
समय आज का लगता जैसे
कितने क्रूर धिनौने।
साथ बैठना उठना मुस्किल
मुस्किल मिलना जुलना,
सबमें तृष्णा द्वेष भरा है
किससे किसकी तुलना।
बात बात पर झगड़े होते
मरते कटते रहते
कभी नही कोई कुछ करते
जो कुछ भी वो कहते।
कथनी करनी में अंतर ना
नहीं भरोसा होता,
खुद को बदल रहा क्यूं इतना
क्यों खुद को है खोता?
मानव हो मानव बन जाओ
मानवता अपनाओं
नर में ही नारायण होते
खुद समझो समझाओ।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

फुटपाथ पर | Footpath par

Similar Posts

  • छाया है पिता

    छाया है पिता बरगद की घनी छाया है पिताछाँव में उसके भूलता हर दर्द। पिता करता नहीं दिखावा कोईआँसू छिपाता अन्तर में अपने।तोड़ता पत्थर दोपहर में भी वोचाहता पूरे हों अपनों के सपने।बरगद की घनी छाया है पिताछाँव में उसके भूलता हर दर्द। भगवान का परम आशीर्वाद हैपिता जीवन की इक सौगात है।जिनके सिर पे…

  • नवरात्रि पर्व (अश्विन )

    नवरात्रि पर्व (अश्विन ) भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।यह निश्छल ,अविरल , अपलक है ।यह सत्यं-शिवं -सुन्दरं क्षेमंकर हैं ।यह आत्म पथ फलदायी सुखकर है ।भुवाल माता का स्मरण सदा सुखदायी है ।भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।जब तक रहता है नील गगन में तारातब तक छविमान दिखता लगता प्याराजब अपने उच्च…

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

  • सही मतदान | Matdan

    सही मतदान ( Sahi Matdan ) ( 2 ) शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से मतदान लोकतंत्र व्यवस्था, हर मतदाता परम अधिकार । उत्तम नेतृत्व चयन परम, अवांछित सदैव प्रतिकार । राष्ट्र निर्माण सक्रिय भागिता, उज्ज्वल भविष्य कल्पना योग से । शुचिता के प्रसून खिले, सजग सही मत प्रयोग से ।। जाति धर्म…

  • जल ही है जीवन का संबल

    जल ही है जीवन का संबल   जल ही है जीवन का संबल, जल ही जीवन का संचार! वन्य जीव फसलें जीवित सब, जल ही है सुख का आधार!! जल विहीन हो जीना चाहें, ऐसा संभव नहीं धरा पर! जल संचय करना हम सीखें, बर्बादी को रोकें परस्पर!! पर्यावरण प्रदूषित ना हो, वृक्ष से करें…

  • माने मनाये रिश्ते | Mane Manaye Rishtey

    माने मनाये रिश्ते ( Mane manaye rishtey )   आजकल के माने मनाये रिश्ते हैं सिर्फ कहने और सुनने के वास्ते लगाव में रहती नहीं रिश्तो की गरिमा चंद बातों में ही बदल जाते हैं रास्ते रहता हक नहीं कोई अधिकार नहीं मन के भाये तक का ही चलन है सब हर बात की हाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *