नारी की वेदनाएं

नारी की वेदनाएं

नारी की वेदनाएं

नारी को हि बोझ अपना समझ रहे हो क्यों ?
गर्भ में हि कोख से उसे हटा रहे हो क्यों ?

निर्जन पथ पर बचा न पाती अस्मत नारी,
नोच रहे क्यों दानव बनकर नर बलात्कारी |

दासी मानकर चाहते हैं गुल्लामी उसकी,
कन्या को पूज कर चाहते हैं कृपा भी उसकी |

अशिक्षित हि चाहते हैं पालक भी रखना उसे,
चाहते हैं सभ्यता संस्कार का ज्ञान भी हो उसे |

जताकर प्यार उसे, हो रहे टुकड़े उसके,
कहो दिल थामकर, नारी नही घर किसके |

बना रखे हैं नारी को केवल भोग की वस्तु,
चाहते हैं कामना पर, देवी भी कहें तथास्तु |

हर रूप में अपने,आती है नारी हि काम सबके,
होती रहे अपमानित वही, तब क्यों हर नर से |

नारी जननी जगत की,वही पूज्य की प्रतीक,
तब भी निंदा उसी की, यह कर्म कितना घृणित् |

नारी हो या नर सदा, रखिये सब पर समदृष्टि,
दोनों हि पूरक सदा,इनसे हि निर्मित सृष्टि |

आनंदा आसवले, मुंबई
पत्ता: साईभक्ती चाल, रूम नं. 1, आनंद नगर, अप्पा पाड़ा,

कुरार विलेज, मालाड (पूर्व) मुंबई-400097

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बोतल | Kavita Botal

    बोतल ( Botal ) ता-ता थैया करती बोतल लाती है बाहर l उसकी ताकधीना-धिन पर नाच रहा संसार l बोतल में है समाया सारे जग का सार l करता है गुलामी बोतल की संसार l बिन बोतल के सूना है संसार बिना बोतल नहीं नहीं है मनुज का उद्धार। बोतल के दम पर आज बच्चा…

  • धरती माता | Kavita Dharti Mata

    धरती माता ( Dharti mata )    मैं हूं धरती माँ सबकी माता, सबके मुख पर एक ही गाथा। खरीद लू इतनी सारी जमीन, या फिर बेच दूं यें वाली ज़मीन।। आज के इस आधुनिक युग में, देखा-देखी की यें होड़ मची है। उसके पास है मोबाइल व गाड़ी, मैं क्यों न खरीदूं मोबाईल गाड़ी…

  • मैं हूॅं फौजी | Fauji par kavita

    मैं हूॅं फौजी ( Main hoon fauji )      मैं हूॅं फौज का एक फीट जवान, करता में देश की सुरक्षा जवान। डयूटी में नहीं लापरवाहीं करता, दिन व रात यह डयूटी में करता।।   हजार रुपए मुझे रोज़ है मिलता, फ़ौज में सबको मौज यह रहता। थोड़ा बहुत यें ग़म भी हमें रहता,…

  • बाइज्जत बरी | Kavita Baijjat Bari

    बाइज्जत बरी ! ( Baijjat bari ) बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में, सीबीआई की विशेष अदालत ने- फैसला दिया है; सभी 32 आरोपियों को बरी किया है। आडवाणी , जोशी साफ बच गए? इनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला- जज साहब कह गए! तो सवाल है मस्जिद तोड़ी किसने? क्या भूत पिसाच या भूकंप ने…

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -सास बनने का जुनून

    सास बनने का जुनून ( Saas Banne Ka Junoon )   मेरे  पतझड  में  फूल  खिल  आया आज सुबह ही बेटे के लिए रिश्ता आया   मुझे भी  सास बनने का जुनुन चढ़ आया दिल में रंग बिरंगे फूलो का बगीचा उगाया   रिश्ते वालो की खातिर तव्वजो जम के की बेटे  की  खामियाँ  तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *