Karen phir gulshan ko gulzar

करें फिर गुलशन को गुलजार | Geet

करें फिर गुलशन को गुलजार

( Karen phir gulshan ko gulzar )

 

जीवन में आती रहे बहार

खिल उठे सपनों का संसार

झूमे नाचे ओ मेरे यार

करें फिर गुलशन को गुलजार

करें फिर गुलशन……..

 

कदम कदम पर प्यार के मोती

 चले बांटते राहों में

प्रेम की गंगा बहाते सारे

शहरों और गांवों में

फूलों की खुशबू से कर ले

दिलों का चमन बहार

मन की सब दूरियां मिटायें

करें फिर गुलशन को गुलजार

करें फिर गुलशन……..

 

मुश्किलों में भी मिले हम

खिलते फूल चमन के

तूफानों में भी पले हम

गाए गीत वतन के

जगमग दीप बने दिवाली

होली सा रंगों का त्योहार

इक दूजे के गले मिले हम

करें फिर गुलशन को गुलजार

करें फिर गुलशन……..

 

अपनापन अनमोल बांट दे

सबको दिल का प्यार

हंसता खिलता महक उठे

अपना जीवन संसार

मुस्कानों के मोती सबके

चेहरों का बने श्रंगार

मन मयूरा झूम के नाचे

करें फिर गुलशन को गुलजार

करें फिर गुलशन……..

 

सद्भावों की लहर चले

फागुन सी मस्त बहार

ठंडी ठंडी पुरवाई हो

बरसे अमृत रसधार

मस्त पवन का झोंका आए

उमंग भरी बयार

हिल मिलकर सब साथ रहे

करें फिर गुलशन को गुलजार

करें फिर गुलशन……..

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मगरमच्छ के आंसू | Kavita magarmach ke aansoo

Similar Posts

  • भागीदारी | Bhagidari par Kavita

    भागीदारी ( Bhagidari )   संस्थाओं में हमारी क्या है? कितनी है? कभी सोची है! इतनी कम क्यों है? हम इतने कम तो नहीं! फिर बौखलाहट बेचैनी क्यों नहीं? कानों पर जूं तक रेंगती नहीं, हम सब में ही है कमी; हालत बहुत है बुरी। न सोचते कभी न विचारते न स्वयं को निखारते! न…

  • Nari jeevan kavita || Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -नारी जीवन

    नारी जीवन ( Nari Jeevan )   पिता पति के बीच बंटी है, नारी की यह अमिट कथा। एक ने दिया जीवन है उसको, दूजे ने गतिमान किया।   पिता वो शिक्षक पाठ पढ़ा कर, नौका पर कर दिया सवार। पति वो मांझी साथ बिठाकर, जीवन नदी करा दी पार।।   कठिन डगर कांटे चुभते…

  • युवा | Kavita Yuva

    युवा ( Yuva ) युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है अंतर्मन अथाह आशा उमंग, दृढ़ इच्छा शक्ति अपार । वैचारिकी चिन्मय स्फूर्त, अभिव्यक्ति पट ओज धार । उरस्थ राष्ट्र समाज उज्ज्वल छवि, सतत श्रम साधना मंत्र प्रेरणा कोच है । युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है ।। ह्रदय हिलोर गर्वित इतिहास, आचरण परिध…

  • बड़ी बेटी | Badi Beti

    बड़ी बेटी ( Badi beti )    घर की बड़ी बेटी अक्सर वक्त से पहले ही बड़ी हो जाती है। पापा के सर का ताज बनने के लिए अपने पैरो पर खड़ी हो जाती है। मां की सखी, पापा का मान, इन दोनो का ये बनती अभिमान। मार खाने की बारी भी सबसे पहले इसकी…

  • शहीदों को नमन | Kavita Shahido ko Naman

    शहीदों को नमन! ( Shahido ko naman )   पुलवामा के शहीदों को मेरा नमन, मैं चुनके लाया हूँ कुछ श्रद्धा -सुमन। सूरज नहीं डरता कभी काले मेघों से, इसलिए महफूज है मेरा अक्खा वतन। किसी माँ की आँखों के तारे थे वो, किसी माँ की कोख के दुलारे थे वो। उजड़ा था कितनी मांग…

  • पीला रंग | Peela Rang par Kavita

    पीला रंग ( Peela rang )    पीली पीली सरसों महकी महका मधुमास सारा। फागुन का महीना होली रंगों का त्योहार हमारा। पीत वर्ण गजानन सोहे भर दे रिद्ध सिद्ध के भंडार। मोदक भोग चढ़े गजानन बरसे वैभव कीर्ति अपार। शक्ति समृद्धि सुचिता प्रसन्नता उमंग का आधार। शक्ति दाता समरसता की घर घर बहती रसधार।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *