नव ऊर्जा का उत्सव

नव ऊर्जा का उत्सव

नव ऊर्जा का उत्सव

युवाओं का यह दिन अनमोल,
बनाता है हर सपने को गोल।
जोश, जुनून, और हौसलों का संग,
युवाओं के दम पर बढ़ता ये रंग।

देश की ताकत, नई उमंग,
युवाओं में दिखता हर तरंग।
ज्ञान की गंगा, साहस की धारा,
युवा ही तो हैं भारत का सहारा।

स्वामी विवेकानंद के शब्दों का असर,
युवाओं में जलता है प्रेरणा का शर।
“उठो, जागो, लक्ष्य की ओर बढ़ो,”
हर चुनौती से अब तुम लड़ो।

शिक्षा, तकनीक, या हो उद्यम,
हर क्षेत्र में युवा करें परचम।
आसमान को छूने का है जुनून,
इनसे सजता है भारत का हर कोना।

हर युवा में है अद्भुत शक्ति,
हर पल में है छिपी एक भक्ति।
देश के प्रति समर्पण अपार,
युवा हैं जो लिखते भारत का सार।

युवा दिवस पर करो ये ऐलान,
अपने सपनों का बनो भगवान।
न मेहनत रुके, न हो थकावट,
हर कदम बढ़ाओ, हर जीत बुलाओ।

युवा दिवस है नव चेतना का पर्व,
हर दिल में भरता नया स्वर्ण।
चलो साथ मिलकर प्रण लें,
भविष्य के भारत को सुंदर बनाएं।

युवा हैं देश के उजाले सितारे,
इनसे ही बनते भविष्य के सहारे।
संकल्प से सजे उनके अरमान,
करेंगे भारत को स्वर्णिम और महान।

अवनीश कुमार गुप्ता ‘निर्द्वंद’
प्रयागराज

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts

  • एक ऐसा एहसास | Ehsaas kavita

    एक ऐसा एहसास ( Ek aisa ehsaas )      कविता नही, कुछ खास लिख रहा हूं तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं।   मिल कर न बिछड़ने का बिछड़कर फिर मिलने का तेरे लिए मन का, विश्वास लिख रहा हूं।   कविता नही कुछ खास लिख रहा हूं तेरे लिए एक ऐसा,…

  • वीर तेजाजी | Veer Tejaji par Kavita

    वीर तेजाजी ( Veer Tejaji )    सत्यवादी और वचनों पर अटल रहने वाले, आश्चर्यचकिंत व साहसिक कारनामो वाले। राजकाज से दूर गौसेवा में लीन रहने वाले, कुॅंवर तेजपाल थें बहादुर एवं हिम्मत वाले।। खरनाल ग्राम में जन्में जिला जो है नागौर, पिता का नाम ताहड़ जी माता राम कंवरी। विक्रम संवत् ११३० माघ शुक्ला…

  • प्रेम में डूबी स्त्री | Kavita

    प्रेम में डूबी स्त्री ( Prem me dubi stree )   प्रेम में डूबी किसी स्त्री को कभी कोई फर्क़ नहीं पड़ता कि तुम कितने पढ़े लिखे हो या फिर अनपढ़, तुम दिन के दो सौ रूपए कमाते हो या दो हज़ार, तुम सबसे सुंदर दिखते हो या बदसूरत !… बस, उसे तो फ़र्क सिर्फ़…

  • खो-खो की विश्वविजय गाथा

    खो-खो की विश्वविजय गाथा खो-खो के वीरों वीरांगनाओं को बधाई अपार।जिन्होंने एक साथ विश्वकप जीत लिया संसार।खो-खो विश्व कप की ये जीत क्षितिज तक जाए।भारत देश की जय-जयकार हर दिल में समाए।1तेजी,फुर्ती,जज्बे का ये सिलसिला थमने न पाए।हर गाँव गली से एक नया सितारा उभरकर आए।अभी तो बस शुरुवात है खो खो की विश्व पटल…

  • दी ग्रेट कपिल शर्मा | Kapil Sharma par kavita

    दी ग्रेट कपिल शर्मा ( The great Kapil Sharma )   –> कपिल कपिल नहीं, हंसी का फब्बारा है |?| 1.दी कपिल शर्मा टी.वी.शो, लाफिंग गैस का गुब्बारा है | आता शनि रविबार रात सोनी पर, ठहाकों का फब्बारा है | हंसना-हांसना खुशियाँ फैलाना, सोनी टी.वी.की पहचान है | कपिल कपिल नहीं रहा अब, करोडों…

  • भोर होने तक | Bhor Hone Tak

    भोर होने तक ( Bhor Hone Tak )   भोर तक तो चलना होगा रुकना और ठहरना होगा सफर है हमारी जिंदगी का लडखडाना और संभलना होगा हर मौसम के साथ रहना होगा हर मोड़ से हमें गुजरना होगा होंगे कईयों से गिले शिकवे भी सब में समझाना और समझना होगा धूप और छांव जरूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *