Navdurga

नवदुर्गा | Navdurga

नवदुर्गा

( Navdurga )

 

नवदुर्गा के नौ रूपों को पूजे हैं संसार।

मात  करतीं सबका कल्याण ।

सिंह सवारी वाली मैया ,आईं गज पे सवार।

 मात करतीं जग का कल्याण।

 प्रथम शैलपुत्री कहलातीं,

 पिता हिमाचल के घर जनमीं।

 द्वितीय ब्रह्मचारिणी हो माते,

संयम नियम का पाठ पढ़ातीं।

 माथे पर घंटा सा चंदा, चंद्रघंटा है नाम।

 करतीं ,सुख शांति संचार..

 मात जग का करती कल्याण।

 कुष्मांडा भय को हर लेतीं,

 राह सफलता की है देतीं।

 कार्तिकेय की मां हो माते,

 स्कंदमाता हो कहलातीं।

 कात्यायन की पुत्री रूप में, कात्यायनी है नाम।

हरतीं रोग शोक संताप

मात करतीं जग का कल्याण।

 कालरात्रि सिद्धि देतीं हो,

उन्नति की राहें खोलतीं हो।

महागौरी का रूप हो माते,

 उज्ज्वल चरित्र का बल देतीं हो।

 हर सिद्धि को देने वाली सिद्धिदात्री है नाम ।

कुशलताओं को देंय निखार

मात करतीं जग का कल्याण।

 

श्रीमती अनुराधा गर्ग ‘ दीप्ति ‘

जबलपुर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बेटियां – पूर्णिका

Similar Posts

  • चाँद की व्यथा | Kavita Chand ki Vyatha

    चाँद की व्यथा ( Chand ki Vyatha ) चाँद सागर से कहता रहा रात भर, तुम मचलते रहो मैं तरसता रहूँ ।। तुम उफनते रहो अपनी लहरों के संग मैं तो खामोश तुम को तकता रहूँ l अपनी पलकों में तुमको छिपाये हुए, मैं यूँ ही उम्र भर बस पुलकता रहूँ ।। अपने दामन को…

  • सोचना आपको है | Sochna Aapko hai

    सोचना आपको है ( Sochna aapko hai )    जानता हूं तुम गलत नही थे कभी न ही बैर था किसी से तुम्हारा गलत रहा तो बस तुम्हारी सोच का नजरिया और तुम्हारी संगत…. अपनों पर किए शक गैरों पर जताया भरोसा मीठी बोली मै रहा व्यंग छिपा आंखों मे दबी वासना रही जल्दबाजी की…

  • संयम करना सिखा दिया

    संयम करना सिखा दिया तेरे प्यार ने सिखा दिया, कैसे दर्द को हँसते हुए सहना है। तुझे अपनी यादों में बसाकर, तुझमें ही खोया रहना है। तेरे ख्यालों ने समझाया, दूरी को कैसे सहेजा जाता है। तेरी याद मात्र से भी मुस्काना, यह प्यार में कितना मज़ा आता है। तेरी बातों की मिठास, हर दर्द…

  • कलयुग में राम पधारे | Kalyug me Ram Padhare

    अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे हिय तरंग दिव्यता स्पंदन, सकारात्मक संपूर्ण परिवेश । सघन तिमिर अस्ताचल बेला, सात्विकता उन्मुख मनुज आवेश । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व, नव्य कांति सृष्टि मंडल पसारे । अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे ।। घर बाजार गांव शहर, स्वच्छता विशेष अभियान । अज्ञान अंधेरा मूल दूर, रक्षा…

  • पिता के संग | Pita ke sang

    पिता के संग ( Pita ke sang ) पिता के संग देखे है कई रंग जीवन की आंख मिचोली वक्त के भिन्न रंग दिल में दबे पिता के अरमान आँखों में सजे सपने भूतकाल की जमीं गर्द भविष्य के उजले सवेरे की उम्मीद बांहों में खेलने से लेकर उनके काँधे तक पहुंचने का सफर जिंदगी…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) सप्तम दिवस हिल – मिल नवरात्रि पर्व का उत्सव मनाएं ।भुवाल – माता के सब मिल मंगल गीत गाएं।श्रद्धा और समर्पण का ले संबल चरण बढ़ायें।भुवाल माता के स्मरण से अध्यात्म दीप जलायें ।सागर में लहरें ज्यों अहं भावना का विलय करें ।आत्म – पक्ष के सही लक्ष्य को अपनायें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *