Nayan par Kavita

नयन नीर भरा समंदर | Nayan par Kavita

नयन नीर भरा समंदर

( Nayan neer bhara samandar ) 

 

टप टप नीर नैन सूं टपका ये भरा समन्दर हो जाता है।
सागर के खारे पानी को आंखों का पता चल जाता है।
खुशियों का सैलाब हृदय में उमड़ घुमड़कर आता है।
नैन नीर भरी सरिता बहती भाव भरा मन हरसाता है।

 

टूट पड़ा हो पहाड़ दुखों का संकट सर पे छा जाता है।
मन की पीर द्रवित हो जाती नयन नीर बरस आता है।
नयनो का खारा पानी जब अश्रु धार बनकर बहता है।
कभी नैन का मोती बनता कभी पीर मन की हरता है।

 

कभी दबा कभी छुपा सा कभी लुढ़कता मोती बनकर।
कभी हंसी में कभी गमों में कभी झलकता दुख सहकर।
कभी सब्र का बांध टूटता कभी प्यार भरा सागर होता।
कहीं खुशी का नहीं ठिकाना संकट में पड़ा कोई रोता।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

विधि के विधान का सम्मान करो | Geet Vidhi ke Vidhan

 

 

Similar Posts

  • क्रोध को त्यागें | Poem in Hindi on Krodh

    क्रोध को त्यागें ( Krodh Ko Tyage ) आज दर्द हमारा यहाँ जानें कौन, एवम हमको आज पहचानें कौन। क्यों कि बैंक से ले रखा है यें लोन, इसलिए रहता मैं अधिकतर मौन।। रखता फिर भी दिल में एक जोश, कोई गलती करें तो करता विरोध। कमाकर चुकाऊंगा खोता ना होश, कभी किसी पर नही…

  • नौ ग्रहों के स्वामी शनिदेव | Shani Dev

    नौ ग्रहों के स्वामी शनिदेव ( Nau grahon ke swami shani dev )    नौ ग्रहों के स्वामी और न्यायाधीश आप कहलाते, सूर्य नारायण पिता जिनके संध्या कहलाती माते। इस हिन्दू धर्म में है जिनकी अनेंक मौजूद कथाएं, शनि देव है नाम जिनका कलयुग देव कहलाते।। ग़रीब चाहें हो अमीर सम्पूर्ण लोग जिनसे है डरते,…

  • ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

    ऐ अँधेरे ( Ai Andhere )   ऐ अँधेरे तूने मुझे बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है तुझ से दूर जाने के किये बहुत यतन जाने क्यूं मेरी जिन्दगी को बसेरा बनाया है ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है कौन सी धुन मे…

  • बता दो | Bata Do

    बता दो ( Bata Do ) पत्थर दिल तो नहीं हो तुम वह बर्फ भी नहीं हो जो पिघल जाए ताप पाकर बहती प्रवाह मय धारा भी नहीं हो जो कर दे शीतल समीर को तब क्या हो तुम क्या सिर्फ कल्पना मात्र हो मस्तिष्क की या कोई एहसास हो धड़कन की या सिर्फ सपने…

  • मां

    मां   मां एक अनबूझ पहेली है, मां सबकी सच्ची सहेली है, परिवार में रहती अकेली है, गृहस्थी का गुरुतर भार ले ली है। ऐ मां पहले बेटी,फिर धर्मपत्नी, बाद में मां कहलाती हो। पहली पाठशाला,पहली सेविका तूं घर की मालकिन कहलाती हो।। बुआ,बहन,मामी,मौसी कहलाये, माता,दादी,नानी नाम बुलवाये, परिवार की जन्म दात्री नाम सुहाये, अबला,सबला,…

  • मन का संसय | Kavita

    मन का संसय ( Man ka Sansay )   उम्मीद हमारी तुमसें है, देखों  यह  टूट न जाए। विश्वास का धागा ऐसा है जो,पास तेरे ले आए।   मन जुड़ा हुआ है श्याम तुम्ही से,तू ही राह दिखाए। किस पथ पहुचें द्वार तेरे, उस पथ को आप दिखाए।   भटकत मन को बांध सका ना,शेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *