नई उमंगें सज रहीं | Nayi Umange

नई उमंगें सज रहीं

( Nayi Umange saz rahi  )

 

नई उमंगें सज रहीं,बाईस जनवरी अभिनंदन में

पुनीत पावन जन चितवन,
सर्वत्र शुभता सरित प्रवाह ।
अयोध्या पूजित दिव्य अक्षत,
रामलला निमंत्रण गवाह ।
विग्रह स्थापना अनूप दर्शन,
घर द्वार उत्सविक वंदन में ।
नई उमंगें सज रहीं,बाईस जनवरी अभिनंदन में ।।

अंतःकरण रचित वसित,
अयोध्या अनुपम छवि ।
रग रग रज रज अनुपमा,
अनंत तेजस्विता सम रवि ।
कलयुग स्नेहिल सौम्य प्रयास,
भव्य दर्शन त्रेता स्पंदन में ।
नई उमंगें सज रहीं,बाईस जनवरी अभिनंदन में।।

कल्पना अब मूर्त आकार,
अलौकिक मंगल बेला ।
रामराज्य शंखनाद श्री,
मानवता श्रृंगार नवेला ।
आदर सुसंस्कार मर्यादा संग,
अपनत्व अथाह संबंध मंडन में ।
नई उमंगें सज रहीं ,बाईस जनवरी अभिनंदन में।।

दीपमालिका सदृश उपमा,
हर मुंडेर राम ज्योति पर्याय ।
भजन कीर्तन व्रत उपासना,
धर्म संस्कृति नव अध्याय ।
सर्व कल्याण परम संदेश,
राम स्तुति प्रसाद रंजन में ।
नई उमंगें सज रहीं हैं,बाईस जनवरी अभिनंदन में ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

राम अनुपमा | Ram Anupama

 

Similar Posts

  • दलित | Dalit

    दलित ( Dalit ) वो हिंदू थे न मुसलमानवो थे मेहनतकश इंसानवो कहीं बाहर से नहीं आए थेवो मूलनिवासी थेवो आदिवासी थे वो जुलाहा थे बंजारा थेवो भंगी थे तेली थेवो धोबी थे कुर्मी थेवो कोरी थे खटीक थेवो लुहार थे सुनार थेवो चर्मकार थे महार थेवो मल्लाह थे कुम्हार थे ब्राह्मण कहते थे:वे शुद्र…

  • बीएल भूरा की कविताएं | BL Bhura Poetry

    युवा पीढ़ी आज का भविष्य है उनके कंधों पर समाज की उम्मीदें हैं।उनके सपनों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। युवाओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार है,वे समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।उनके पास समाज की समस्याओं का समाधान है। युवा पीढ़ी आज की सबसे बड़ी ताकत है,वे समाज को आगे…

  • आग | Kavita Aag

    आग ( Aag ) आग में हि आग नहीं होती पानी में भि होता है दावानल धातुयें भी बहती हैं जमीं मे धारा की तरह आसमान से भी बरसती है आग धूप बनकर आग का होना भी जरूरी है हिम्मत, हौसला, जुनून के लिए बिना ऊर्जा के शक्ति मिलती नही बिना आग के ज्योत जलती…

  • सफलता | Safalta

    सफलता ( Safalta )    उनको आज कल,  एक ही धुन सवार है,  चाहे कुछ भी करना पड़े , परंतु सफलता पाकर रहूंगा । इस सफलता को पाने के लिए, उन्होंने त्याग दिए घर बार , दोस्ती यारी को भी भुला दिया,  मशीनों की तरह , सोचना छोड़ दिया है,  सामाजिक रिश्तों के बारे में…

  • तीज का त्यौहार | Teej ka Tyohar

    तीज का त्यौहार ( Teej ka tyohar )    तीज का आया यह प्यारा त्यौहार, बादलों से बरस रही हल्की फुहार। सातरंग में रंगा है प्यारा आसमान, चारों और छाया यह बसन्त बहार।। हरा भरा हो गया यह सारा जहान, झूलें का मौसम में खास परिधान। हरें पत्तों- लताओं से झूला सजाते, झूला झूलकर जैसे…

  • राम के नाम पे | Kavita Ram ke naam pe

    राम के नाम पे ( Ram ke naam pe )   राम के नाम पे न कीचड़ उछालो, बिगड़ी हुई तू अपनी बना लो। छोटे- बड़े का अदब जो सिखाया, अमन-ओ-अमन का बीड़ा उठाया। सफर जिन्दगानी सुहानी बना लो, बिगड़ी हुई तू अपनी बना लो। राम के नाम पे न कीचड़ उछालो, बिगड़ी हुई तू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *