निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं

निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं

निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं

निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं।
तुम्हें अपने जलवे दिखा दूं चलो मैं।

न जाओ मुझे छोड़ कर मयकदा तुम।
के बदनाम हो जाओगे बाख़ुदा तुम।
क़रीब आओ मेरे न यूं दूर जाओ।
मुह़ब्बत की दौलत लुटा दूं चलो मैं।
निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं।

कहीं प्यार ऐसा न पाओगे दिलबर।
पलट कर यहीं फिर से आओगे दिलबर।
कहीं भूल जाओ न तुम मेरी गलियां।
पता तुमको अपना लिखा दूं चलो मैं।
निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं।

सरापा नशा हूं ज़रा देखिए तो।
मैं ग़म की दवा हूं ज़रा देखिए तो।
हरइक ज़ख़्मे उल्फ़त भुलाकर मिरी जां।
तुम्हें मुस्कुराना सिखा दूं चलो मैं।
निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं।

तुम्हें अपने जलवे दिखा दूं चलो मैं।
निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • याद आया | Yaad Aya

    याद आया ( Yaad Aya ) आज वो गुज़रा सफ़र याद आया साथ हर चलता बशर याद आया बेच बिरसे को बसे शहरों में फिर न बेटों को वो घर याद आया दूर पल में हुए थे ग़म मेरे गर्दिशों का जो समर याद आया क़त्ल कर के जो गया हसरत का संग जैसा वो…

  • तलवार दी गई | Talwar di Gayi

    तलवार दी गई ( Talwar di Gayi ) ख़ुद पर ही वार करने को तलवार दी गईथाली में यूँ सजा के हमें हार दी गई गर्दन हमारी यूँ तो सर-ए-दार दी गईफिर भोंकने को जिस्म में तलवार दी गई कहने को हम खड़े थे अज़ीज़ों के दर्मियांमंज़िल हमीं को और भी दुश्वार दी गई हमने…

  • दुआ से | Dua se

    दुआ से ( Dua se )    रोज़ करता हूँ दुआ मैं वो ख़ुदा से अब शिफ़ा मिले तेरी रब दवा से रब बनाए रख नज़र ऐ रोज़ मुझपर दूर हर पल मैं रहूँ रब हर बला से जिंदगी से दूर खुशियाँ हुई यूं हाँ नमाजो की यहाँ यारों क़ज़ा से हो गया हूँ आज…

  • नियम | Niyam

    नियम ( Niyam )    कौन है संसार में जो नियम में बंधना चाहता है हर कोई तो नियम से परे निकलना चाहता है। प्रेम के नियम में बंध कर बहता चला गया जो सिमट कर भी वह तो बिखर जाना चाहता है। सीमाओं से परे की ज़मीन आकर्षित है करती बंधनों से परे जा…

  • आपबीती | Zindagi Ghazal

    आपबीती ( Aapbeeti )    सौ पलों की एक पल में आपबीती हम सुनाते हैं ग़ज़ल में आपबीती सब अना की क़ैद में जकड़े हुए हैं कौन सुनता है महल में आपबीती ? जीते जी ही कह सकोगे हाल अपना कौन कह पाया अजल में आपबीती ? अपने अपने दर्द में ही लोग ग़ुम हैं…

  • बड़ा ही नेक | Bada hi Nek

    बड़ा ही नेक बड़ा ही नेक वो परिवार होगातभी अच्छा मिला संस्कार होगा कभी हमने न सोचा अपने घर मेंमुझे करना खड़ी दीवार होगा जमीं तो बाँट ली तुम सबने मेरीलवारिस अब हमारा प्यार होगा घरों की बात थी इतना न सोचायही कल भोर का अख़बार होगा अदब से बात जो करते हैं बच्चेउन्हीं का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *