ओ भैया प्यारे | O Bhaiya Pyare

मैं नटखट चंचल हूं बहना

 

मैं नटखट चंचल हूं बहना
भैया की प्यारी हूं बहन

एक हाँथ में बाधू राखी
दूजे से उपहार है लेना

सारे राज छुपा रखे हैं
कह दूंगी फिर ना कहना

रोज रूठती रोज मनाते
झगड़े अपने क्या कहना

आज नहीं लडूंगी तुमसे
ऐसे ही मुस्कुराते रहना

टीका करूं रोली अक्षत से
खोलो मुंह मीठा करना

करूं आरती तेरी भैया
सुखी सदा तुम रहना

 

ओ भैया प्यारे

उतारू तेरी आरती ओ भैया प्यारे
रिश्तो के बंधन में बँधे ओ भैया न्यारे
खेल में जीत कर भी तू सब कुछ हार दे
मांगे बिन मिल जाए सारे उपहार रे
उतारू तेरी आरती लंबी उमरिया ले
रेशम के इस धागे का मान तू सदा करें
सूनी कलाई पे तेरी राखी यह सजी रहे

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

अटूट बंधन राखी | Rakhi par kavita

Similar Posts

  • गुरु क्या होते है | Guru Kya Hote Hain

    गुरु क्या होते है ( Guru Kya Hote Hain ) माता पिता ने पैदा किया, और दिया गुरु ने ज्ञान।। लाड प्यार दादा दादी ने दिया और दिया गुरु ने अच्छे बुरा का ज्ञान। हृदय में जब भी उठे विकार शांत उन्हें गुरु ने कर दिया। इसलिए आभार गुरु करता हूँ।। माता पिता ने पैदा…

  • क्रोध के अतिरेक से बचें | Poem on anger in Hindi

    क्रोध के अतिरेक से बचें गुस्सा हर किसी को आता है, यह स्वाभाविक भी है- लेकिन क्या आपको पता है ? यदि आप गुस्सा प्रकट नहीं करते, तो खतरे से हैं खेलते ! गुस्सा आए तो झट करें इजहार, वरना पड़ जाएंगे बीमार । पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी ने खुलासा किया है- ज्यादा देर तक न दबाएं…

  • हमारी बेटी | Hamari Beti

    हमारी बेटी ( Hamari Beti )    सारी बेटी सबसे ज्यादा होनहार है भारत की बेटी, हम सब की बेटी और हैं सब भारत की बेटी। घर में आती जिस दिन जब जन्म लेती है बेटी, संसार और समाज का मान बढ़ाया करती है बेटी। सम्भालती है हमेशा हमारे घर की डोर सदा अपनी बेटी,…

  • प्यार जिंदगी है | Pyar Zindagi

    प्यार जिंदगी है ( Pyar zindagi hai )   परखते भी तो क्या परखते तुमको हैसियत और काबिलियत तुम्हारी।। दुनिया की तराजू में रख कर कभी किसी के प्रेम को तोला नहीं जाता।। तुमसे मिले तो जाना प्यार जिंदगी है अनुभव हुआ सुहाना तुमसे मिलकर , प्यार जिंदगी है, तुम प्रेम हो हमारी यह हर…

  • सुहाग | Suhag kavita

    सुहाग ( Suhag )     बिंदिया पायल बिछिया कंगन सुहागन श्रृंगार है। सिन्दूर पिया मन भाये बढ़ता आपस में प्यार है।।   मंगलसूत्र सुहाग प्रतीक चेहरा चांद सा दमके। चूड़ियों की खनक में सितारा सौभाग्य चमके।।   सदा सलामत रहे सुहाग अनुराग उमड़ता है। प्रेम भरे पावन रिश्तों में प्यार दिलों में बढ़ता है।।…

  • तुम हो मां

    तुम हो मां मेरी गीता,मेरी कुरान तुम हो मां,इस सिमटी हुई जमीन का खुला आसमान तुम हो मां। बुझी हुई जिंदगी का रोशन चिराग तुम हो मां,मेरी ईद का चांद,मेरी दीवाली की शाम तुम हो मां। तपती धूप में ठंडा अहसास तुम हो मां,दूर रहकर भी हरपल पास तुम हो मां। जब होती हूं उदास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *