पापा आपके जाने के बाद

पापा आपके जाने के बाद | Papa ki yaad kavita

पापा आपके जाने के बाद

( Papa aapke jane ke baad )

 

आपके जाने के बाद
आँगन का ख़ालीपन कभी न भर पाया
दहलीज लांघ तो ली
मगर खुशियों को तिनके में ही जुटाया
कभी ना खिली माँ के चेहरे की रंगत
खिली फिर खिला कोई फूल यहाँ

 

पापा आपके जाने के बाद
हर बार फटकार लगाती है ज़िंदगी
सिमट जाती है रातों के अंधेरेपन में
आंसुओं की धार में बसर करती है
माँ की आंखों में ठहरा हुआ समुंदर
बहने को आतुर है मगर ठहरी हुई है

 

पापा आपके जाने के बाद
चल रही है ज़िंदगी कट रहा है लम्हा
पर उम्मीदें जल चुकी हैं तपन की आग में
ना कोई ख्वाहिश बची ना ख़ाब देखते हैं
कंधे पर रख के जिम्मेदारियाँ
हर दिन नया सफ़र तय कर रहे है

 

पापा आपके जाने के बाद
पापा आपके जाने के बाद।

 

☘️

लेखिका :- नेहा यादव

लखनऊ ( उत्तरप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Hindi Ghazal | Hindi Poem -कुछ बातें दर्पण से भी कर लूं

Similar Posts

  • Kavita | अधरों पर मुस्कान है कविता

    अधरों पर मुस्कान है कविता ( Adharon par muskan hai kavita )   अधरों पर मुस्कान है कविता कवि ह्दय के भाव है कविता उर  पटल  पर  छाप छोड़ती सप्त सुरों की शान है कविता   वाणी का उद्गार है कविता वीणा की झंकार है कविता छू  जाती  मन  के तारों को देशभक्ति का गान…

  • बचपन | Bachpan

    बचपन ( Bachpan )  ना जाने हम कब बडे होगये, माँ पकड़ के उगली चलना सिखाती थी। आज खुद ही चलने के काबिल हो गये, कल हम बच्चे थे, आज ना जाने इतने बड़े हो गये.. परिवार से दूर हो गए दोस्तो से पास हो गये, वो बचपन मेरा था बहुत ही खुबसुरत | पल…

  • हम दो | Hum Do

    हम दो ( Hum do )  जहांँ हम दो हैं वहीं है परिवार सारा साज- श्रृंँगार सुरक्षा और संस्कार। जब साथ होते हैं सुकून में भीगे-भीगे लम्हात होते हैं नेह का मेह बरसता है खुद पर विश्वास आशाओं का आकाश होता है। दौड़ती -भागती जिंदगी में ये अल्पविराम अभिराम होता है इन पलों में जैसे…

  • वाह रे वाह ओ लाल टमाटर | Lal Tamatar

    वाह रे वाह ओ लाल टमाटर ( Wah re wah o lal tamatar )    वाह रे वाह ओ लाल-टमाटर तूने कर दिया कमाल, चन्द दिनों में ही बना लिया अच्छी खासी पहचान। तुमको बेचकर आज व्यापारी हो रहा है मालामाल, कम दामों में बिकने वाला अब छू रहा आसमान।। हर सब्ज़ी में संपूर्ण विश्व…

  • नई संसद का श्री गणेश | Nai Sansad

    नई संसद का श्री गणेश ( Nai sansad ka shree ganesh )    नई संसद का श्री गणेश, नारी शक्ति वंदन से नव संसद नवल सत्र, अद्भुत अनुपम व विशेष । अथाह मुदित हिंद धरा, रज रज खुशियां अशेष । द्वि सदन अहम बिल पारित, सहर्ष बहुमत आभा मंडन से । नई संसद का श्री…

  • कविता जीवन की परिभाषा है

    कविता जीवन की परिभाषा है दिल को छूकर कविता धड़कन बन जाती हैजुदाई में किसी रूह की तड़पन बन जाती हैबच्चा हंसता है तो कविता होठों पर मुस्काती हैहर किसी की आह में खुदा का खत बन जाती है। जब कोई बच्ची बस पानी पीकर सो जाती हैभूख की दारुण दशा देख कविता रो जाती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *