नव वर्ष की डायरी | Nav Varsh ki Diary

नव वर्ष की डायरी

( Nav varsh ki diary )

 

जब इस नव वर्ष की
डायरी लिखना
तो पहले पृष्ठ पर
सिर्फ़
‘मुहब्बत’
लिख कर छोड़ देना
कुछ पृष्ठ पर अपने ख़्वाब,
अपनी ख़्वाहिशें लिखना

बीच के पृष्ठ को
हृदयस्पर्शी
कविताओं के लिए रखना
भावुकता के लिए रखना

कुछ पृष्ठ
सिर्फ़ अपने लिए रखना
उन पे जो लिखना
कभी प्यार के रंग से लिखना
कभी आँसूओं के पानी से लिखना
कभी स्वाति की बूंदों से लिखना

डायरी के बिल्कुल बीच
रख देना मोगरे के फूल की पाँखुरी
स्मृतियों के मोती

कुछ पृष्ठ……..
समय के लिए छोड़ देना
जीवन के लिए छोड़ देना
उन में लिखने देना
यथार्थ में डूबे हुए शब्द

किसी पृष्ठ पर
अतीत का कोई दु:ख नहीं लिखना
कोई अपनी हार की
कहानी नहीं लिखना
प्रतिस्पर्धा का
एक भी शब्द नहीं लिखना

अगर
लिखनी भी पड़ जाये
तो
उदासी की
केवल एक पंक्ति लिखना

उपलब्धियों के लिए
सिर्फ़
एक ही पृष्ठ रखना

अनुभवों के लिए
बहुत सारे

आख़िर में
एक पृष्ठ
छोड़ देना
कायनात के लिए……।

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

युगों से नारी | Yugon se Nari

Similar Posts

  • कैसे लिखू | Kaise Likhoon

    कैसे लिखू ( Kaise Likhoon )   कैसे लिखू प्रेम गीत जब वर्दी खून से भीगे है कैसे देखूं बसंत के फूल जब आंख अश्रु से भीगे हैं कैसे भेजूं मैं प्रियसी को फूल जो मेरे भाई को चढ़ने है कैसे लिखू प्रेम गीत जब हृदय का रोना जारी है कैसे गाऊं मै प्रेम गीत…

  • केतकी का फूल | Kavita ketaki ka phool

    केतकी का फूल ( Ketaki ka phool )   केतकी के फूल का भी अपना ही एक सफ़र रहा। प्रतिष्ठित रहा जो अपनी ही, शख्सियत के लिए सदा ही। जाना गया,वो माना भी गया हमेशा से बड़ा ही शाही रहा । किस्मत केतकी के फूल की अलग ही कहानी कहती हैं। सुंदर रहा वो अधुभूत…

  • सावन महिना भाता है | Sawan Mahina Bhata Hai

    सावन महिना भाता है ( Sawan Mahina Bhata Hai ) सावन का महीना चल रहा शिव-पार्वती जी का आराम। गृहस्थ और कुवारों को भी काम काज से मिली है छुट्टी। जिसके चलते कर सकते है शिव-पार्वती जी की भक्ति। श्रध्दा भक्ति हो गई कबूल तो मिल जायेंगे साक्षात दर्शन।। कहते है साधु-संत और भक्तगण होता…

  • लता सेन की कविताएं | Lata Sen Hindi Poetry

    हरियाली प्रकृति का श्रृंगार प्रकृति का श्रृंगार हरियालीजीवन का आधार हरियाली देखो धरती की बदली है कायाप्रकृति ने ओढ़ी हरि चुनरियानजारों ने आंखों को लुभायामहक उठे फुल चारों ओर छाई हरियाली ।प्रकृति का श्रृंगार हरियालीजीवन का आधार हरियाली ……. देख इस सब हैं हर्षातेमन ही मन है मुस्कातेनहीं करती यह भेदभावसबको करती उल्लासित हरियाली।प्रकृति का…

  • नर से नारायण | Nar se Narayan

    नर से नारायण  ( Nar se narayan )    कहां गया, मेरा वह बचपन सारे खेल खिलौने, समय आज का लगता जैसे कितने क्रूर धिनौने। साथ बैठना उठना मुस्किल मुस्किल मिलना जुलना, सबमें तृष्णा द्वेष भरा है किससे किसकी तुलना। बात बात पर झगड़े होते मरते कटते रहते कभी नही कोई कुछ करते जो कुछ…

  • नाराज़ नहीं होना | Naraz nahi hona shayari

    नाराज़ नहीं होना ( Naraz nahi hona )   अक्सर प्यार में छोटी छोटी बातों पर नाराज़ नहीं होना। जो नाराजगी है उसको जाहिर कर देना ही प्यार है यूँ कब तक अपने दिल को थोड़ा थोड़ा जलाते रहोगे। समझते हैं कि बहुत दुःख हुआ है टूट गए हो अंदर से बाहर से तू  जैसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *