मुलायम सिंह यादव पर लिखी शोक कविता

मन के मुलायम | मुलायम सिंह यादव पर लिखी शोक कविता

मन के मुलायम 

( Man Ke Mulayam )

चल कर अपने जीवन पथ पर
बदला समाज अपने बल पर
निज प्यार लुटाया कर भरकर
की राजनीति खूब चढ़ बढ़कर
अर्पित है सुमन तमाम तुम्हें,
शत्-शत् नमन प्रणाम तुम्हें।

 

साहित्य आपको प्यारा था
शिक्षक  बहुत  दुलारा  था
जन प्यार आपका न्यारा था
जन  धरती- पुत्र  पुकारा था
मिले  स्वर्ग  विश्राम  तुम्हें,
शत्-शत् नमन प्रणाम तुम्हें।

 

बादल भी रोए आज सभी
धरती भीगी भीगी सी लगी
सूरज समेट कर गया तभी
थम रहे न आंसू आज अभी
दे दूं जीवन आयाम तुम्हें
शत्-शत् नमन प्रणाम तुम्हें।

 

आह ! वेदना मिली विदाई
भारत में दु:ख की गम छाई
पीड़ा  भरी घड़ी अब आई
छोड़  चले  संसार  भलाई
ईश्वर! दें सुन्दर धाम तुम्हें
शत्-शत् नमन प्रणाम तुम्हें।

 

?
रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी
( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

तुम कैसी मां हो | Kavita tum kaisi maa ho

Similar Posts

  • शुभ दिवाली | Subh Diwali

    शुभ दिवाली ( Subh Diwali )    ढ़ेरों खुशियां और सिखलाई देती है दिवाली, प्यार से रहना हम सबको सिखाती दिवाली। जगमगाती रहे ज़िन्दगी कहती यही दिवाली, हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है शुभ दिवाली।। नौ रोज़ नवरात्रा व दसवा दिन दशहरा होता, बीसवे दिन दीवाली का पावन पर्व ये आता। दरिद्रता से न रहता…

  • नगर सेठ रामदेव बाबा | Baba Ramdev Pir

    नगर सेठ रामदेव बाबा ( Nagar Seth Ramdev Baba )    धरा नवलगढ़ शहर प्यारा बाबा रामसापीर हमारा। नगर सेठ रामदेव बाबा तेरे दर पे लगता भंडारा। लीलो घोड़ो धवल ध्वजा मंदिर बाबा आलीशान। दूर-दूर से आवे जातरी भक्त करते तेरा गुणगान। भादवा सुदी दशमी मेला झूला लगे सजे बाजार। दीप ज्योति जगे उजियारा भरा…

  • मै सीता की माता | Main Sita ki Mata

    मै सीता की माता  ( Main sita ki mata ) क्यों त्यागे हे राम सिया को, लोकलाज को ताका। क्या मर्यादा छली नही जब, वन वन भटकी वामा। गर्भधारिणी इक अबला के, त्याग में क्या मर्यादा, मुझे बताओ हे रघुनन्दन, दो मत मुझको झाँसा। प्राण जाए पर वचन ना जाए, रघुकुल की मर्यादा। मुझे बताओ…

  • हंस लो जरा मुस्कुरा लो | Poem Hans lo Jara

    हंस लो जरा मुस्कुरा लो ( Hans lo jara muskura lo )    हंस लो जरा मुस्कुरा लो जिंदगी है चार दिन की खुशियां तुम मना लो कल किसने देखा है खिली सरसों के जैसे हंसो खिलखिला लो तुम पतझड़ की आंधी में टूट बिखर जाओगे जब यादों के पन्नों मे बस फिर रह जाओगे…

  • रामनवमी का त्योहार

    रामनवमी का त्योहार रामनवमीअसहयोगजो व्यक्ति अकेलाप्रभु भक्ति में रतरहकर जीवनजीना जानता हैं ,वह स्वयं मेंआनंद कोखोज लेता हैं ;उसे प्रभु श्री रामकी तरह असंयममें असहयोगकरने में कोईकठिनाई नहींहोती हैं ।क्योंकि उसकेमन में कोईचाह नहीं हैं ,आकांक्षा नहीं हैं ,वह स्वयं आत्मामें संतुष्ट हैं ।जो सन्तुष्टहै वह प्रभु श्रीराम की तरहकर सकता हैअसहयोग । प्रदीप छाजेड़(…

  • चांद में चांद | Chand Kavita

    चांद में चांद  ( Chand mein chand )   दोषारोपण चाँद को स्वयं बनी चकोर है अवसर की तलाश में ताकति चहुओर है   प्रियतम रिझाने को सजने-संवरने लगी आभा लखि आपनी हुई आत्मविभोर है।   पायजेब की घुघरू छनकाती छन-छन चूड़ियाँ कलाईयों की खनक बेजोर है।   बिंदिया ललाट की चमकती सितारों सी गुलाबी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *