Par tu Badal Gaya

पर तू बदल गया | Par tu Badal Gaya

पर तू बदल गया

( Par tu Badal Gaya )

मौसम विसाले यार का फिर से निकल गया
मैं तो वहीं खड़ी रही पर तू बदल गया

मिसरे मेरे वही रहे मौज़ूं फिसल गया
मेरी ग़ज़ल पे तेरा ही जादू जो चल गया

ममनून हूँ सनम मैं करूँ शायरी नई
नज़रों पे मेरी तीर मुहब्बत का चल गया

थामूँ क़लम कि आज मैं झूमूँ बहार में
इस क़ल्ब में समा के तू कैसे मचल गया

शाम-ए-अवध का हुस्न है रजनी क़माल का
ये नूर हर बशर के ख़यालों में ढल गया

रजनी गुप्ता ‘पूनम चंद्रिका’

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • याद आया | Yado ki Shayari

    याद आया ( Yaad Aya )    कोई अनजान सफ़र याद आया अजनबी कोई बशर याद आया तेरा चेहरा ही नज़र में उतरा जब कभी दर्दे जिगर याद आया धूप ने जब भी सताया हमको बारहा बूढ़ा शजर याद आया इक मेरा दोस्त पुराना था जो कुछ लगी देर मगर याद आया अपनी ख़ुशक़िस्मती समझेंगे…

  • बुलाया था उसने | Ghazal Bulaya tha Usne

    बुलाया था उसने ( Bulaya tha Usne ) इशारे से हमको बुलाया था उसने हमे दर्द अपना सुनाया था उसने ! झुकाकर निगाहें ज़रा सी शरम से, मुहब्बत को अपनी जताया था उसने ! गँवाया था दिल यह उसी वक्त हमने गिराकर जब पल्लू उठाया था उसने ! बगल से थे गुजरे मिरे, अज़नबी बन,…

  • घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से

    घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से जनता ही लेगी हिसाब, बग़ावत करने वालों से,घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से। टूटी फूटी, नाली सड़कें, गुस्से में है बच्चा बच्चा,एक महफ़िल ही नाराज़ नहीं, सदारत करने वालों से। कल तक जिनको गाली दी थी कैसे आंख मिलाओगे,पूछ रहा हूं, मैं भी आज, हिमायत…

  • तुम्हारा नाम | Tumhara Naam

    तुम्हारा नाम ( Tumhara Naam ) न याद-ए-आब-जू आए न याद-ए-आबशार आए।तुम्हारा नाम ही लब पर हमारे बार-बार आए। रहें होश-ओ-हवास़ अपने सलामत उस घड़ी या रब।हमारे सामने जिस दम जमाल-ए-ह़ुस्ने-यार आए। अभी दौर-ए-ख़िजां है तुम अभी से क्यों परेशां हो।सजा लेना नशेमन को गुलों पर जब निखार आए। सजा रक्खी है जिसके वास्ते यह…

  • रानी भी भेज दो | Rani Bhi Bhej do

    रानी भी भेज दो ( Rani bhi bhej do )    मिसरा दिया है ऊला तो सानी भी भेज दो राजा के वास्ते ख़ुदा रानी भी भेज दो जब जा रहे हो तोड़ के रिश्ता -ऐ-वफ़ा वापिस मुझे हरेक निशानी भी भेज दो कर लूँ तुम्हारे झूठ पे ख़ुश होके मैं यक़ीं इतनी लतीफ़ कोई…

  • क्या कहूँ | Kya Kahoon

    क्या कहूँ क्या कहूँ दिल ने मुझे उल्फ़त में पागल कर दियाथोड़ा में पहले से था उसने मुकम्मल कर दिया अपनी आँखों का सनम तूने तो काजल कर दियाआँख से छूकर बदन को तूने संदल कर दिया शह्र में चर्चे बड़े मैला ये आँचल कर दियाक्या कहें दिल रूह को भी मेरी घायल कर दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *