Patriotic poem Hindi

भारत माँ के लाल उठो | Patriotic poem Hindi

भारत माँ के लाल उठो

( Bharat maa ke laal utho )

 

 

केसरिया बाना ले निकलो राम नाम हुंकार भरो
हर हर महादेव स्वर गूंजे ऐसी तुम जयकार करो

 

धीरे वीर पराक्रमी सब विवेकानंद कहते जागो
भारत मां के लाल उठो आगे बढ़ आलस त्यागो

 

स्वाभिमान राणा की भूमि तलवारों का जोश यहां
भारतमाता की जय गूंजे वंदे मातरम जयघोष यहां

 

ओज भरी हूंकार लिए फनकार सुनाने आया हूं
धरती मां के रणवीरों में जोश जगाने लाया हूं

 

शौर्य पराक्रम वीरता यशगान सुनाने आया हूं
वासंती होकर झूमे सब मधुर तराने लाया हूं

 

देशभक्ति के गीत सुनाता मातृभूमि वंदन करता
सरहद के रखवालों भाव भरा अभिनंदन करता

 

सीमा पे अटल सिपाही बारूद से बतियाते जो
अरिदल पे टूट पड़े वीर नाकों चने चबवाते वो

 

रणवीरों का वंदन करता राष्ट्रप्रेम जगाने आया हूं
हिंदुस्तान हिम्मतवाला राष्ट्रदीप जलाने लाया हूं

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जीवन का उद्देश्य | Poem on the purpose of life in Hindi

Similar Posts

  • ईमानदारी | Imandari par kavita

    ईमानदारी ( Imandari )    ईमानदारी बहुत दुखी है झूठ का बोलबाला है लूट खसोट निरंतर जारी निकल रहा दिवाला है   दीन ईमान की बातें सारी जनभाषण में बह जाती है छल कपट का राज हो रहा ईमानदारी दब जाती है   मेहनत मजदूरी जो करते सदा चलते सीना तान अटल रहे सच्चाई पर…

  • शतरंज | Shatranj par Kavita

    शतरंज ( Shatranj )    भारत देश के पुरानें खेलों में से एक यह शतरंज, जिसकी उत्पत्ति यही हुई जिसे कहते थें चतुरंग। लेख व आलेख मिलेंगे जिसके भारतीय ग्रंथों में, आगे चलकर ये चतुरंग खेल कहलाया शतरंज।। पहले जिसको खेला करते थें वो राजा महाराजा, जिसमें भरपूर-बुद्धि का यह प्रयोग किया जाता। उब चुके…

  • चंद्रशेखर आजाद | Kavita Chandrashekhar Azad

    चंद्रशेखर आजाद ( Chandrashekhar Azad ) आजादी का दीवाना चंद्र उसने सौगंध खाई थी अंग्रेजी हुकूमत की जिसने सारी जड़े हिलाई थी   क्रांति काल में क्रांतिवीर गोला बारूद में चलते थे आजादी के दीवाने जब बांधे कफन निकलते थे   चंद्रशेखर आजाद भगतसिंह राजगुरु से लाल हुए राष्ट्रधारा में देशभक्त वो क्रांतिकारी कमाल हुए…

  • सूर्य पर हनुमंती उड़ान | Aditya-L1 Mission

    सूर्य पर हनुमंती उड़ान ( Surya par hanumanti udaan )    इसरो के आदित्य एल 1 ( Aditya-L1 ) मिशन की श्री गणेश बेला पर अनंत हार्दिक शुभकामनाएं आज इसरो भर रहा, सूर्य पर हनुमंती उड़ान चंद्रयान तीन सफलता, अनंत खुशियां चारों ओर । अब लक्ष्य विशाल सौर पिंड, इसरो अदम्य साहस सराबोर । दिनकर गहन…

  • आनंदिता स्पंदन | Kavita Aanandita Spandan

    आनंदिता स्पंदन ( Aanandita Spandan ) आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर नेह अंतर मंगल प्रवाह, सुख वैभव क्षणिक धार । तात्विक तथ्य गहन मंथन, ज्योतिर्मय दर्शन साकार । चंचल चितवन आरूढ़, नवल धवल भव रथ पर । आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर ।। दृष्टि बिंब नैतिक सात्विक, आस्था स्पर्श अलौकिक छोर । क्रोध वैमनस्य मूल…

  • भावना | Bhavna

    भावना ( Bhavna )    भावनाएं ही मूल हैं जीवन की सार्थकता मे आपसी संबंधों का जुड़ाव लगाव,प्रेम,द्वेष ,ईर्ष्या,नफरत सभिक्रियाओं का उधमस्थल भावनाएं ही तो हैं …. भावना की मधुरता मे जहां रिश्ते फलते फूलते और पल्लवित होते हैं, वहीं मारी हुई भावनाएं इंसान को दानावपन की और अग्रसित करती हैं….. भावनाएं बंधन भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *